s

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई || 5 अरबवाँ व्यक्ति (विश्व जनसंख्या के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य) || world population day

   842   Copy    Share

आज से लगभग 200 साल पहले तक विश्व की जनसंख्या को 1 अरब तक बढ़ने में सैकड़ों-हजारों वर्ष लग गये थे किंतु इन 200 वर्षों के दरम्यान जनसंख्या का आँकड़ा सात गुना बढ़ गया है। वर्ष 2011 में, वैश्विक जनसंख्या 7 बिलियन के आँकड़े तक पहुँच गई, और वर्ष 2030 में इसके बढ़कर लगभग 8.5 बिलियन हो जायेगी। सन् 2050 तक 9.7 बिलियन हो जाने की संभावना है। अगर हम सन् 2100 की बात करें तो इस समय तक विश्व की जनसंख्या 10.9 बिलियन हो जाने की पूर्ण संभावना है। उक्त स्थिति मानव समाज के लिए चिंता का विषय है।

विश्व में सबसे कम आबादी वाला देश वेटिकन सिटी है तो सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन 1.44 अरब के साथ सबसे उपर है। हमारा भारत 1.38 अरब की जनसंख्या के साथ दूसरे स्थान पर है। वैश्विक जनसंख्या का बढ़ता ग्राफ और बढ़ता अनुपात एक चिंता का विषय है। यही स्थिति रही तो क्या हम भावी पीढ़ियों के लिए जीवन जीने हेतु अनुकूल परिस्थितियाँ प्रदान करने में सक्षम हो पाएंगे? स्थिति तो बहुत भयावह लग रही है, निश्चित ही आगे चलकर पूरा संसार एक बड़े संकट से गुजर सकता है। बढ़ती जनसंख्या का यह संकट इंसान की पूरी प्रजाति को ही न नष्ट कर दे।

11 जुलाई 1987 को विश्व की अनुमानित जनसंख्या पाँच अरब के आंकड़े तक पहुँच चुकी थी। संयुक्त राष्ट्र ने क्रोएशिया देश के ज़ाग्रेब नामक स्थान में जन्मे बच्चे मतेज मित्जा गैस्पर को इस धरती पर जीवित 5 अरबवें इंसान के रूप में नामित किया। 1989 में संयुक्त राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल में विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना की गई थी। इस दिवस की स्थापना का उद्देश्य पूरी तरह से जनता के बीच जनसंख्या के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के एक बुनियादी विचार पर आधारित था। बाद में दिसंबर 1990 के प्रस्ताव 45/216 संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित किया गया, जिसने कम से कम 90 देशों को 11 जुलाई 1990 को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने में सक्षम बनाया गया। वर्तमान में प्रतिवर्ष जनसंख्या नियंत्रण की पहल के रूप में पूरे विश्व में एक साथ इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाते हैं।

जनसंख्या बढ़ोतरी जैसी आधुनिक समस्याओं के संदर्भ में कहा जा सकता है― "आधुनिक समस्याओं को आधुनिक समाधान की आवश्यकता है"। विश्व की जनसंख्या एक चिंता का विषय है जो वैश्विक समस्याओं को जन्म देती है और वैश्विक स्तर पर समाधान खोजने के लिए समस्त देशों और संबंधित हितधारकों के लिए एक साथ आने और एक साझा मंच के माध्यम से इस समस्या के समाधान का आह्वान करती है।

कई दशकों से, कुछ विकासशील या विकसित देश प्रजनन और मृत्यु दर दोनों के बीच संतुलन सुनिश्चित करने और एक निर्धारित अवधि में अपनी जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे हैं। व्यापक शहरीकरण और लगातार आप्रवासन के इस युग में, यह महत्वपूर्ण है कि नीति निर्माता और शासी निकाय बड़े पैमाने पर विश्व जनसंख्या के मुद्दे पर चर्चा करें और समाधान करें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
Email और Gmail में क्या अन्तर है

इस 👇 बारे में भी जानें।
लॉकडाउन क्या है? इसके लाभ और हानि

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली की कहानी- मोगली लैण्ड सिवनी

इस 👇 बारे में भी जानें।
एतिहासिक पर्यटन स्थल- आष्टा का महाकाली मंदिर

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्य प्रदेश के प्रमुख स्थल एवं उनकी प्रसिद्धि के कारण

इस 👇 बारे में भी जानें।
उम्मीदवारों (अभ्यर्थियों) के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिन्दु।

इस 👇 बारे में भी जानें।
विश्व साइकिल दिवस 3 जून

इस 👇 बारे में भी जानें।
SC एवं ST वर्ग में सम्मिलित जातियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
म.प्र. की जातियाँ एवं उनके परम्परागत व्यवसाय (काम-धन्धे) - पिछड़ा वर्ग संवर्ग

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूलों में विद्यार्थी सुरक्षा आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
ICT के अन्तर्गत उपकरण एवं उनका उपयोग

इस 👇 बारे में भी जानें।
दिव्यांगता एवं उसकी पहचान एवं लक्षण

इस 👇 बारे में भी जानें।
आकाशीय बिजली (वज्रपात) के प्रकार एवं प्रभाव

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्यप्रदेश शासन हितग्राही मूलक योजनाएँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
हेलो का अर्थ इसकी उत्पत्ति और इतिहास

इस 👇 बारे में भी जानें।
राष्ट्र भक्ति गीत

इस 👇 बारे में भी जानें।
नगरीय संस्थाएँ― नगर पंचायत, नगरपालिका व नगर निगम, इनके कार्य एवं आय के साधन

इस 👇 बारे में भी जानें।
Website क्या होती है?

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

संस्कृत की उत्तर शीट - जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड 2024-25 कक्षा 6 से 8 | Sanskrit Answer Sheet

उत्तर शीट (Answer Sheet)- English 20 प्रश्न Class 6 to 8 जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड 2024-25

उत्तर शीट- English 15 questions जन शिक्षा केंद्र स्तरीय प्रश्न पत्र कक्षा 4 और 5 ओलंपियाड 2024 25 | word power championship

Subcribe