1. सीधी भर्ती के द्वारा - लोक सेवा आयोग के माध्यम से या कनिष्ठ सेवा मंडल (व्यापमं) के माध्यम से या रोजगार कार्यालय से नाम बुलाकर या सीधे विज्ञापन देकर सीधी भर्ती की जाती है।
2. पदोन्नति द्वारा - जो कर्मचारी शासकीय सेवाओं पहले से ही हैं उन्हें प्रोन्नत अर्थात पदोन्नति के द्वारा उच्च पद पर पहुंचाया जाता है इस तरह भर्ती का तरीका पदोन्नति द्वारा कहलाता है।
3. किसी अन्य सेवा या पद पर पहले से ही नियोजित किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के स्थानान्तरण द्वारा।
[म.प्र. सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्ते) नियम, 1961 नियम 7]
टीप - केवल अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के मामले में रोजगार कार्यालय में पंजीयन संबंधी शर्त से छूट प्राप्त है।
राज्य शासन के अधीन सिविल सेवाओं के लिए सीधी भर्ती पर लगे प्रतिबंध को शिथिल करने बावत्।
1. वर्तमान में सिविल सेवा के लिए स्वीकृत कुल पदों के 5% से अधिक सीमा तक सीधी भर्ती में पद भरने के प्रस्ताव मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक एफ 19-85/2005/1/4 दिनांक 2 मार्च 2006 के अनुसार प्रशासकीय विभाग द्वारा प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश हैं।
(2) भर्ती के प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा उक्त निर्देशों को संशोधित कर निर्णय लिया गया है कि सिविल सेवा के 5% से अधिक सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति के प्रस्ताव प्रशासकीय विभाग द्वारा वित्त विभाग को प्रेषित किये जायेंगे एवं वित्त विभाग के द्वारा प्रस्तावों का परीक्षण कर रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया जायेगा। [म.प्र. शासन वि.वि. एफ 11-5/2007/ नियम / चार दिनांक 3 जनवरी 2013]
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1.मिशन अंकुर के लक्ष्य
2. स्कूल रेडीनेस क्या है, इसके घटक
3. साक्षरता क्या है? इसके सही मायने
4. साक्षरता विकास के घटक - मौखिक साक्षरता विकास
5. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
6. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
7. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
8. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
9. पेंशन से आशय।
10. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com
Subscribe now to get new information and updates directly on your email.
Recent Posts
(हालिया पोस्ट)
अर्हकारी सेवा की गणना – कैसे गिना जाता है आपकी पदोन्नति का अनुभव? : MP लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025
पदोन्नति न चाहने का विकल्प (जानें समय-सीमा एवं शर्तें) : मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 – नियम 18
अंग्रेजी ओलम्पियाड तैयारी : कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए 50 महत्वपूर्ण अंग्रेजी व्याकरण और भाषा ज्ञान आधारित वैकल्पिक प्रश्न
Categories
(श्रेणियाँ)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहले कमेंट करने वाले बनें!