s

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 5 व 8) सत्र 2023-24 हेतु दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी || Half Yearly exam 5th and 8th

   2417   Copy    Share

अकादमिक सत्र 2023-24 में कक्षा 5 एवं 8 हेतु समस्त शासकीय शालाओं, मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश दिये गए हैं। निर्देशों में जो शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है उनका विवरण निम्नानुसार हैं―

अकादमिक सत्र 2023-24 में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में यह प्रयास किया गया है कि बच्चे रटंत अधिगम के स्थान पर सीखे गए ज्ञान का प्रयोग वास्तविक जीवन की दशाओं में कर सकें अतएव ज्ञान के बजाए समझ / अनुप्रयोग तथा उच्च तार्किक क्षमताओं के आंकलन किए जाने पर जोर दिया गया है। तदनुसार समस्त शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों में कक्षा— 5 व 8 हेतु अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश निम्नानुसार रहेंगे।

1. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन आयोजन की तिथि, अवधि एवं पाठ्यक्रम सीमा—
शासकीय शालाओं हेतु—

(i) समस्त शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं की कक्षा 5 व 8 हेतु अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का आयोजन दिनांक 9 से 16 अक्टूबर 2023 की अवधि में किया जाएगा। कक्षावार एवं विषयवार समय-सारणी परिशिष्ट-1 पर संलग्न है।

(ii) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 30 सितम्बर 2023 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर किया जाएगा।

अशासकीय शालाओं हेतु—

(i) प्रशासकीय अनुमोदन के उपरांत अकादमिक सत्र 2022-23 से कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा में शासकीय शालाओं के साथ-साथ समस्त शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों को भी सम्मिलित किया गया है।

(ii) से इन शालाओं में भी एवं हेतु वार्षिक मूल्यांकन का आयोजन 9 से 16 अक्टूबर 2003 की अवधि में किया जाएगा। विद्यार्थियों के मूल्यांकन हेतु कक्षावार एवं विषयवार समय-सारणी परिशिष्ट-1 पर है।

(iii) कक्षा 5 एवं 8 के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्रों का निर्माण 30 सितम्बर 2023 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर किया जाएगा। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि इन शालाओं में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु क्या 5 एवं 6 के विषयवार प्रश्नपत्र राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए गए ब्लू प्रिंट (परिशिष्ट-2) के अनुसार शाला स्तर पर ही निर्मित किए जाएंगे।

(iv) प्रश्नपत्रों की 1-1 प्रति बी.आर.सी.सी. कार्यालय में जमा करना — शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाएं एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसे निर्धारित समय-सारणी अनुसार परीक्षा आयोजित करने के उपरांत 20 अक्टूबर 2023 तक कक्षा 5, 8 के विषयवार प्रश्नपत्रों की 1-1 प्रति बी.आर.सी. कार्यालय में जमा कराएंगे तथा पावती प्राप्त करेंगे।

(v) बी.आर.सी.सी. यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्रांतर्गत आने वाली समस्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाएं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसे की प्रत्येक शाला के कक्षा-5 व 8 के विषयवार प्रश्नपत्र उनके कार्यालय में जमा हो जाएं एवं उक्त सभी शालाओं के प्रमुख द्वारा निम्न प्रारूप में प्रमाणीकरण भी बी आर सी में जमा कराया जाए।

प्रश्नपत्र प्रमाणीकरण प्रारूप

प्रमाणित किया जाता है कि (शाला का नाम व ढाईस कोड) में दिनांक 9 से 16 अक्टूबर 2023 की अवधि में कक्षा 5 एवं 8 में आयोजित अर्द्धवार्षिक मूल्याकन में इन प्रश्नपत्रों का उपयोग किया गया है।

(vi) समस्त अशासकीय शालाओं से प्राप्त प्रश्नपत्रों को बी.आर.सी.सी द्वारा संबंधित जिले की डाइट में जमा किया जाए एवं पावती प्राप्त की जाए। उक्त प्रश्नपत्रों को ब्लूप्रिंट में निर्धारित संरचना / कौशल व कठिनाई स्तर हेतु निर्धारित अधिभार इत्यादि मापदण्डों पर विश्लेषण प्रत्येक जिले की डाईट द्वारा किए जाने हेतु निर्देश पृथक से जारी किए जा रहे हैं।

2. प्रश्नपत्र का स्वरूप

(i) वर्तमान सत्र से समस्त शासकीय शालाओं में कक्षा 5 व 8 हेतु प्रश्नपत्र का स्वरूप गतवर्ष की भांति प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका के रूप में नहीं होगा अपितु प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका पृथक-पृथक रहेगी। उत्तरपुस्तिका राज्य शिक्षा केन्द्र स्तर से प्रिंट कराकर म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम के संभागीय डिपो के माध्यम से जिलों को उपलब्ध कराई जाएगी।

(ii) शासकीय एवं शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों हेतु कक्षा 5 व 8 के सभी विषयों हेतु प्रश्नों का विवरण एवं अंक विभाजन की योजना समान है।

(iii) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्र प्रारूप का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है—

प्रश्नों का विवरण व अंक विभाजन (विषय के कौशल / लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न) कुल प्रश्न संख्या पूर्णांक
बहुविकल्पीय (5 प्रश्न x 1 अंक 5 अंक)
रिक्त स्थान की पूर्ति (5 प्रश्न 1 अंक 5 अंक)
अतिलघुत्तरीय- (6 प्रश्न 2 अंक = 12 अंक) 26 60
लघुत्तरीय- (6 प्रश्न x 3 अंक = 18 अक)
दीर्घउत्तरीय- (4 प्रश्न 5 अंक 20 अंक)

(iv) प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर व कौशल―

कौशल Knowledge Remembering 10% Understanding 50% Applying 30% High Order Thinking Questions 10%
कठिनाई स्तर Easy 30% Average-50% Difficult-20%

टीप― समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों में कक्षा 5 एवं 8 हेतु प्रश्नों का विवरण, अंक विभाजन एवं कठिनाई स्तर उपरोक्त सारणी के अनुसार ही रहेगा।

3. प्रश्नपत्रों की जांच व शैक्षिक मूल्यांकन प्रपत्र भरना — प्रश्नपत्रों की जांच गतवर्षो की भांति शाला स्तरपर की जाए एवं शैक्षिक मूल्यांकन प्रपत्र-1 में जानकारी भरकर शाला स्तर पर संधारित की जाए।

4. परीक्षा संचालन हेतु पोर्टल की व्यवस्था—

(i) कक्षा 5 एवं 8 परीक्षा हेतु ऑनलाईन पोर्टल (www.rk.in) की व्यवस्था है जिसके माध्यम से समस्त शासकीय शालाओं मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डाईस कोड प्राप्त मदरसों में कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा संचालन का व्यवस्था पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि सत्र 2023-24 में शासकीय शालाओं के साथ-साथ समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डाईस कोड प्राप्त मदरसों के विद्यार्थियों का पंजीयन भी पोर्टल पर किया जाना है। बच्चों के पंजीकरण हेतु पोर्टल शीघ्र ही खोला जाएगा।

(ii) कक्षा 5 व 8 के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच समस्त शालाओं द्वारा 20.10. 2023 तक पूर्ण कर ली जाए। तत्पश्चात् www.nk.in पोर्टल पर छात्रवार विषयवार अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन की प्राप्तांकों की प्रविष्टि पूर्ण की जाएगी। वार्षिक मूल्याकन के परिणाम में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का 20 प्रतिशत अधिभार लिया जाएगा 20 प्रतिशत अधिभार की गणना शाला द्वारा नहीं की जाएगी। यह गणना सॉफ्टवेयर द्वारा स्वतः ही हो जाएगी।

5. शासकीय शालाओं हेतु बजट प्रावधान— अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन संबंधी गतिविधियों में होने वाला समस्त व्यय समग्र शिक्षा के प्रोजेक्ट इनोवेशन अंतर्गत प्रतिभा पर्व मद से किया जाए।

6. उक्त के संबंध में जिला परियोजना समन्वयक प्रेस रिलीज जारी कराएं समस्त शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं तक निर्देश उपलब्ध कराएं ताकि बच्चों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित हो सके।

7. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के परिणाम में 'E' ग्रेड प्राप्त करने वाले विषयों में विद्यार्थियों को उपचारात्मकः शिक्षण शाला स्तर पर कराया जाए तथा अपेक्षित दक्षता प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

7. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के बारे में मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डाईस कोड प्राप्त मदरसों को निर्देश उपलब्ध कराकर अनुपालन कराने का उत्तरदायित्व संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी का होगा।

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन समय सारणी 2022-23 परिशिष्ट-1
कक्षा - 5 व 8 की समय सारणी

कक्षा 09-10-2023 (सोमवार) 10-10-2023 (मंगलवार) 11-10-2023 (बुधवार) 12-10-2023 (गुरुवार) 13-10-2023 (शुक्रवार) 16-10-2023 (सोमवार)
5 प्रथम भाषा- (हिन्दी / अंग्रेजी/उर्दू मराठी) गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) द्वितीय भाषा अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।) पर्यावरण अध्ययन अतिरिक्त भाषा― उर्दू हिन्दी / अन्य आधुनिक भारतीय भाषा
8 प्रथम भाषा- हिन्दी/ अंग्रेजी / उर्दू मराठी (सहायक वाचन सहित) गणित / संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) द्वितीय भाषा अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।) विज्ञान तृतीय भाषा― संस्कृत/ हिन्दी / मराठी / अन्य अथवा चित्रकला (मूक-बधिरों हेतु) सामाजिक विज्ञान

परिशिष्ट - 2
ब्लूप्रिंट

(समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों के लिए)

प्रश्न क्रमांक प्रश्न का प्रकार Multiple Choice Questions ― MCQ Fill In The Blanks ― FIB Very Short Answer ― VSA Short Answer ― SA Long Answer ― LA कौशल Knowledge / Remembering ― K/R Understanding ― U Applying ― A High Order Thinking ― HOTS कठिनाई स्तर Easy ― E Average ― A Difficult ― D LO Code अंक अधिभार
1. MCQ 1 अंक
2. MCQ 1 अंक
3. MCQ 1 अंक
4. MCQ 1 अंक
5. MCQ 1 अंक
6. Fill in the blank 1 अंक
7. Fill in the blank 1 अंक
8. Fill in the blank 1 अंक
9. Fill in the blank 1 अंक
10. Fill in the blank 1 अंक
11. VSA 2 अंक
12. VSA 2 अंक
13. VSA 2 अंक
14. VSA 2 अंक
15. VSA 2 अंक
16. VSA 2 अंक
17. SA 3 अंक
18. SA 3 अंक
19. SA 3 अंक
20. SA 3 अंक
21. SA 3 अंक
22. SA 3 अंक
23. LA 5 अंक
24. LA 5 अंक
25. LA 5 अंक
26. LA 5 अंक

जानकारी का स्रोत― राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र — क्र./रा.शि.के./मूल्यांकन/ अर्द्धवार्षिक मूल्यां. / 2023-24 / 6886 भोपाल दिनांक 13/09/2023

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार मासिक मूल्यांकन टेस्ट माह अगस्त 2023
2. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 हेतु RSK के दिशा-निर्देश व टाइम टेबल

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. स्थानान्तरण नीति 2022
2. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
3. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
4. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
5. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ
6. प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023-24
7. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की प्रमुख धाराएँ
8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारभूत सिद्धांत एवं विजन

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe