s
अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

हिंदी अनुच्छेद एवं वैकल्पिक प्रश्न (उत्तर सहित) NMMSS , Olympiad, NAS की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण जानकारी

  • BY:
     RF Tembhre
  • Posted on:
    August 31, 2024

गुलाब
गुलाब फूलों का राजा होता है। इसके रंग और खुशबू सबको अच्छे लगते हैं। यह फूल कंटीली झाड़ी पर लगता है। यह कई रंगों का होता है. जैसे- लाल, पीला, गुलाबी, सफेद आदि । इसकी पंखुडियों से गुलाबजल, इत्र व गुलकन्द भी बनाया जाता है। यह फूल हमें साल भर आसानी से प्राप्त हो जाता है। लाल गुलाब को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।

प्रश्न 1. गुलाब का फूल हमें कब मिलता है?
(A) कभी-कभी
(B) महीने भर
(C) साल भर
(D) सप्ताह भर
उत्तर― (C) साल भर

प्रश्न 2. इसकी झाड़ी कैसी होती है?
(A) कठोर
(B) काँटेदार
(C) मुलायम
(D) खुरदरी
उत्तर― (B) काँटेदार

प्रश्न 3. 'लाल गुलाब' किस का प्रतीक है?
(A) सुख
(B) शांति
(C) दुख
(D) प्रेम
उत्तर― (D) प्रेम

प्रश्न 4. गुलाब की पंखुड़ियों से क्या नहीं बनाया जाता है?
(A) गुलाबजल
(B) अचार
(C) इत्र
(D) गुलकन्द
उत्तर― (B) अचार

प्रश्न 5. 'राजा' शब्द का विलोम शब्द है-
(A) रानी
(B) मंत्री
(C) रंक
(D) सिपाही
उत्तर― (C) रंक

प्रतिभा की पहचान
यूनान देश के एक गाँव में एक गरीब बालक रहता था। वह रोजाना जंगल से लकड़ियाँ काट कर उसका बहुत सुन्दर ढंग से गट्ठर बना कर बाजार में बेच कर अपना भरण-पोषण करता था। एक दिन बाजार में प्रसिद्ध तत्वज्ञानी डेमोक्रिट्स की नजर लकड़ियों के उस गट्ठर पर पड़ी। उत्सुकतावश उन्होंने बालक से पूछा, 'यह गट्ठर तुमने बाँधा है।' बालक ने उत्तर दिया, 'हाँ।' क्या तुम इसे खोलकर दोबारा इस प्रकार बाँध सकते हो? उन्होंने बालक से पूछा । 'हाँ, क्यों नहीं।' बालक उस गट्ठर को खोलकर बाँधने लगा। बालक के कार्य के प्रति लगन और उत्साह को देख कर वह बहुत खुश हुए और अपने साथ लेकर उसका पालन-पोषण एवं उच्च शिक्षा प्रदान की और यही बालक आगे चलकर महान गणितज्ञ पाइथागोरस के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

प्रश्न 1. बालक अपने भरण-पोषण के लिए जंगल से लकड़ी काटता था?
(A) कभी-कभी
(B) रोजाना
(C) महीने में एक बार
(D) सप्ताह में एक बार
उत्तर― (B) रोजाना

प्रश्न 2. वह बालक कैसा था?
(A) चालाक
(B) धनी
(C) गरीब
(D) सुन्दर
उत्तर― (C) गरीब

प्रश्न 3. 'डेमोक्रिट्स' यूनान के महान क्या थे?
(A) तत्व ज्ञानी
(B) पुलिस अधिकारी
(C) गणितज्ञ
(D) किसान
उत्तर― (A) तत्व ज्ञानी

प्रश्न 4. बालक आगे चल कर क्या बना?
(A) वैज्ञानिक
(B) डेमोक्रिट्स
(C) लकड़हारा
(D) गणितज्ञ
उत्तर― (D) गणितज्ञ

प्रश्न 5. इनमें से कौन सा शब्द बहुवचन है?
(A) लड़का
(B) लकड़ी
(C) गट्ठर
(D) लकड़ियाँ
उत्तर― (D) लकड़ियाँ

तालाब
इस छोटे से तालाब में पानी भी थोड़ा ही है पर इस थोड़े से पानी में कई जीव रहते हैं। केंचुए. केकड़ा, मछलियाँ, जॉक, सॉप, मेंढक, दो कछुए और उनके सात बच्चे रहते हैं। इसके आस-पास कई छोटे और बड़े पेड़ लगे हैं। जिन पर कई चिड़ियों के घोंसले हैं। यह इस तालाब का छोटा-सा परिवार है पर इस परिवार में अभी सर्दियों में मेहमान के रूप में सारस का झुण्ड आया हुआ है। जिससे तालाब पर खूब चहल-पहल है, लेकिन जल्द ही यह चले जाएँगे तब तालाब को इन सबकी बहुत याद आएगी।

प्रश्न 1. कछुए के साथ कितने बच्चे रहते हैं?
(A) चार
(B) पाँच
(C) दो
(D) सात
उत्तर― (D) सात

प्रश्न 2. यह किस मौसम की बात है?
(A) गर्मी
(B) सर्दी
(C) बरसात
(D) बसंत
उत्तर― (B) सर्दी

प्रश्न 3. इनमें से कौन-सा सदस्य तालाब का नहीं है?
(A) केंचुए
(B) जॉक
(C) हाथी
(D) साँप
उत्तर― (C) हाथी

प्रश्न 4. तालाब को किसकी याद आएगी?
(A) सारस
(B) केकड़े
(C) चिड़ियों
(D) मेंढक
उत्तर― (A) सारस

प्रश्न 5. पानी का समानार्थी शब्द है?
(A) तालाब
(B) जल
(C) बादल
(D) नदी
उत्तर― (B) जल

दो बकरी
एक नदी जंगल से होकर बहती थी। उस नदी का बहाव काफी तेज था। उस नदी पर एक बहुत ही सकरा पुल था। उस पुल से एक बार में एक ही व्यक्ति या एक ही जानवर जा सकता था। दो जानवर या व्यक्तियों का एक साथ पुल पार करने में गिरने का खतरा था। एक शाम एक काली और एक सफेद बकरी विपरीत दिशा से पुल पार करने लगीं। दोनों बकरियाँ पुल के बीच एक दूसरे से मिलीं। दोनों बकरी घमण्डी थीं। दोनों को यह पता था कि पुल से दो जानवर एक साथ पार नहीं जा सकते। दोनों बकरी पीछे वापिस जाने को तैयार नहीं थी । पुल से पहले निकलने के लिए दोनों बकरियों में लड़ाई होने लगी। दोनों लड़ते-लड़ते पुल के किनारे पहुँच गई। उन्हें यह ध्यान नहीं रहा कि पुल बहुत संकरा है। बकरियों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी की तेज धारा में गिर गई।

प्रश्न 1. एक समय में पुल कितने जानवर पार कर सकते थे?
(A) दो
(B) तीन
(C) पाँच
(D) एक
उत्तर― (D) एक

प्रश्न 2. दोनों बकरियाँ पीछे क्यों नहीं जा रहीं थीं?
(A) पीछे रास्ता नहीं था
(B) पुल संकरा था
(C) बकरियाँ घमण्डी थीं
(D) उन्हें आगे जाना था
उत्तर― (C) बकरियाँ घमण्डी थीं

प्रश्न 3. पुल से निकलने के लिए बकरियों ने क्या किया?
(A) दोनों पुल से उतर गई।
(B) एक बकरी पुल से उतर गई।
(C) बाजू में से निकल गई
(D) दोनों लड़ने लगीं
उत्तर― (D) दोनों लड़ने लगीं

प्रश्न 4. बकरियाँ नदी में कैसे गिरीं?
(A) लड़ाई करने के कारण
(B) पुल के किनारे जाने के कारण
(C) पीछे जाने के कारण
(D) संतुलन बिगड़ने के कारण
उत्तर― (D) संतुलन बिगड़ने के कारण

प्रश्न 5. 'शाम' शब्द का पर्यायवाची शब्द है-
(A) संध्या
(B) सबेरा
(C) रात
(D) दोपहर
उत्तर― (A) संध्या

बकरी और बंदर
किसी गाँव में एक गड़रिया रहता था। उसके पास बहुत-सी भेड़े, एक पालतू बंदर और एक बकरी थी गड़रिया अपनी भेड़ों को चराने रोज घास के मैदान में ले जाता था। बंदर और बकरी भी उसके साथ ही जाते थे। घास के मैदान में वह बकरी को एक पेड़ से बाँध देता था जबकि बंदर आजादी से इधर-उधर घूमता रहता था। वह हमेशा बकरी को तंग किया करता और बकरी पेड़ से बँधी होने के कारण कुछ नहीं कर पाती थी। एक दिन गड़रिए ने उन दोनों को वहीं छोड़ दिया और खुद भेड़ों को लेकर कहीं और चला गया। शरारती बंदर को भूख लगी। उसने कहा, मुझे भूख लगी है मैं आज मालिक का खाना खाउँगा । बकरी ने उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन बंदर ने बकरी की बात नहीं मानी और भोजन की पोटली खोल ली। उसमें दही चावल थे। बंदर ने खाना बकरी को दिया पर बकरी ने मना कर दिया। इसी कारण बंदर ने पूरा खाना खा लिया और झूठे हाथ बकरी के मुँह पर पौंछ दिए। जब गड़रिया खाने के लिए आया तो उसको वहाँ खाना नहीं मिला और बकरी के मुँह पर लगा भोजन देखा तो गड़रिए ने बकरी की पिटाई कर दी। इसीलिए कहा है कि बुरे व्यक्ति की संगति में हम परेशानी में पड़ जाते हैं।

प्रश्न 1. पोटली में क्या रखा था?
(A) सब्जी-चावल
(B) दाल-चावल
(C) दही-चावल
(D) दूध-चावल
उत्तर― (C) दही-चावल

प्रश्न 2. बकरी का स्वभाव कैसा था?
(A) शरारती
(B) तंग करने वाला
(C) अच्छा
(D) बुरा
उत्तर― (C) अच्छा

प्रश्न 3. बंदर ने झूठे हाथ बकरी के मुँह पर क्यों पौंछे?
(A) बकरी को भोजन देने के लिए
(B) बकरी को फँसाने के लिए
(C) बकरी को तंग करने के लिए
(D) बकरी को मारने के लिए
उत्तर― (B) बकरी को फँसाने के लिए

प्रश्न 4. बकरी बंदर को क्यों रोक नहीं पाई?
(A) वह खुली थी
(B) वह बंदर से दूर थी
(C) बंदर शरारती था
(D) वह बँधी हुई थी
उत्तर― (D) वह बँधी हुई थी

प्रश्न 5. 'आजादी' शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है?
(A) परतंत्रता
(B) स्वतंत्रता
(C) पराधीन
(D) आधीन
उत्तर― (B) स्वतंत्रता

कला का सम्मान
एक अमीर व्यक्तियों के मोहल्ले में एक गरीब कलाकार रहता था। वह जब भी मोहल्ले से निकलता अत्यन्त विनम्रता से मोहल्ले वालों को प्रणाम करता था। मोहल्ले वाले कहते, देखो बेचारा कलाकार कितना गरीब है। एक दिन मोहल्ले के सभी नागरिकों को राज दरबार से भोजन का निमंत्रण मिला। सभी अमीर व्यक्ति गर्व से वहाँ पहुँचे और राज कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया । इतने में उन्होंने देखा कि गरीब कलाकार भी वहाँ पहुँचा ओर स्वयं राजा ने उठकर उसको सम्मान सहित अपने पास बैठाया। यह सब देखकर मोहल्ले वाले दंग रह गए। दूसरे दिन उन्होंन कलाकार से पूछा, क्यों जी हम तो तुम्हें साधारण आदमी समझ रहे थे। परन्तु तुम्हारा तो राज दरबार में भी सम्मान है, तुमने हमें बताया ही नहीं। कलाकार ने विनम्रतापूर्वक कहा, इसमें बताने की क्या बात है, जो लोग कला को समझते हैं वे उसे प्रणाम करते हैं और जो नहीं समझते उन्हें मैं प्रणाम करता हूँ।

प्रश्न 1. अमीर व्यक्तियों ने
(A) अमीर व्यक्तियों ने
(B) सिपाहियों ने
(C) राजा ने
(D) साधारण आदमी ने
उत्तर― (A) अमीर व्यक्तियों ने

प्रश्न 2. राज दरबार में राजा ने किसको सम्मान दिया?
(A) अमीर व्यक्तियों को
(B) कलाकार को
(C) सिपाहियों को
(D) नागरिकों को
उत्तर― (B) कलाकार को

प्रश्न 3. कलाकार किसे प्रणाम करता है?
(A) जो लोग कला को समझते हैं
(B) जो कलाकार को जानते हैं
(C) जो कला को नहीं समझते
(D) जो कलाकार को नहीं पहचानते
उत्तर― (C) जो कला को नहीं समझते

प्रश्न 4. कलाकार कैसा व्यक्ति था ?
(A) विनम्र
(B) अमीर
(C) साधारण
(D) विशेष
उत्तर― (A) विनम्र

प्रश्न 5. 'दंग रह गए' का अर्थ क्या है?
(A) गुस्सा हो गए
(B) खुश हो गए
(C) आश्चर्यचकित हो गए
(D) दुखी हो गए
उत्तर― (C) आश्चर्यचकित हो गए


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com

🔔 Did you like this article?

Subscribe now to get new information and updates directly on your email.

Reader Comments
(पाठकों की टिप्पणियाँ)

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहले कमेंट करने वाले बनें!

Leave a reply

10 + 7 = ?

Recent Posts
(हालिया पोस्ट)

अर्हकारी सेवा की गणना – कैसे गिना जाता है आपकी पदोन्नति का अनुभव? : MP लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025

पदोन्नति न चाहने का विकल्प (जानें समय-सीमा एवं शर्तें) : मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 – नियम 18

अंग्रेजी ओलम्पियाड तैयारी : कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए 50 महत्वपूर्ण अंग्रेजी व्याकरण और भाषा ज्ञान आधारित वैकल्पिक प्रश्न