s

पाठ 1 "फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध" एटग्रेड कक्षा 8 विज्ञान सटीक प्रश्नोत्तर || Lesson 1 Fasal Utpadan evam Prabandh

   2438   Copy    Share

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. फसल को कितने वर्गों में बाँटा गया है? प्रत्येक वर्ग के दो-दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर– मोटे तौर पर फसलों को दो वर्गों में बाँटा जा सकता है। वे इस प्रकार हैं–
1. खरीफ़ फ़सल– वह फसल जिन्हें वर्षा ऋतु में बोया जाता है, खरीफ़ फ़सल कहलाती है। भारत में वर्षा ऋतु सामान्यतः जून से सितम्बर तक होती है। धान, मक्का, सोयाबीन, मूँगफ़ली, कपास इत्यादि खरीफ़ फ़सलें हैं।
2. रबी फसल– शीत ऋतु (अक्टूबर से मार्च तक) में उगाई जाने वाली फसलें रबी फसलें कहलाती हैं। गेहूँ, चना, मटर, सरसों तथा अलसी रबी फ़सल के उदाहरण हैं।

प्रश्न 2. खरपतवार फसलों को किस प्रकार नुकसान पहुँचाते हैं?
उत्तर– खेत में कई अन्य अवांछित पौधे प्राकृतिक रूप से फसल के साथ उग जाते हैं। इन अवांछित पौधों को खरपतवार कहते हैं। फसलों के मध्य खरपतवार उग जाने से फ़सल को पर्याप्त मात्रा में प्रकाश नहीं मिल पाता। इससे फ़सल की वृद्धि धीमी हो जाती है या रुक जाती है। जब फ़सल को जल एवं पोषक तत्व दिया जाता है तो खरपतवार भी इसे ग्रहण कर लेते हैं, फलस्वरूप फ़सल को पर्याप्त पोषण नहीं पाता। साथ ही खरपतवार उग जाने से फ़सल के पौधों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता। इस प्रकार खरपतवार फसलों को नुकसान पहुँचाते हैं।

प्रश्न 3. मिट्टी में रहने वाले केंचुए एवं सूक्ष्मजीवों को किसानों के मित्र क्यों कहा गया है?
उत्तर– मिट्टी में रहने वाले केंचुए एवं सूक्ष्मजीवों को किसानों के मित्र कहा गया है, क्योंकि ये जीव मिट्टी को पलटकर पोला करते हैं तथा ह्यूमस बनाते हैं। मिट्टी को उलटने-पलटने और पोला करने से पोषक पदार्थ ऊपर आ जाते हैं। जब उस मिट्टी पर फसल लगाई जाती है, तो पौधे उन पोषक पदार्थों का उपयोग कर लेते हैं। फलस्वरूप अच्छी मात्रा में फसल प्राप्त होती है।

प्रश्न 4. सीडड्रिल यन्त्र द्वारा बुआई करने से क्या-क्या लाभ हैं?
उत्तर– सीडड्रिल यन्त्र द्वारा बुआई करने से निम्नलिखित लाभ हैं–
1. इस यन्त्र के द्वारा बीजों को समान दूरी तथा समान गहराई पर लगाया जा सकता है।
2. इस यन्त्र के द्वारा बुआई करने के बाद बीज को मिट्टी द्वारा ढक दिया जाता है।
3. सीडड्रिल से बुआई करने से बीजों को पक्षियों द्वारा खाए जाने से रोका जा सकता है।
4. इस यन्त्र के द्वारा बुआई करने से समय एवं श्रम दोनों की बचत होती है।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5. खाद देने से फसलों को क्या-क्या लाभ होते हैं?
उत्तर– खाद देने से फसलों को निम्नलिखित लाभ होते हैं– 1. खाद देने से फसलों की पैदावार अच्छी होती है। 2. फसलों के लगातार उगाने से मिट्टी में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इस कमी को पूरा करने में खाद उपयोगी होती है। 3. पौधों को खाद देकर अच्छी पैदावार प्राप्त करना एक जैविक तरीका है। इस तरीके से प्राप्त किया गया भोजन (फ़सल के द्वारा) स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक होता है। 4. खाद के उपयोग से मिट्टी के गठन एवं जल अवशोषण क्षमता में भी वृद्धि होती है। इससे मिट्टी में सभी पोषकों की प्रतिपूर्ति हो जाती है। 5. खाद का प्रयोग कर फ़सल प्राप्त करना पर्यावरण के अनुकूल है।

प्रश्न 6. फसल के भण्डारण से पूर्व धूप में सुखाना क्यों आवश्यक है?
उत्तर– उत्पाद का भण्डारण एक महत्वपूर्ण कार्य है। यदि फ़सल के दानों को अधिक समय तक रखना हो तो उन्हें नमी, कीट, चूहों एवं सूक्ष्मजीवों से सुरक्षित रखना होगा। ताजा फ़सल में नमी की मात्रा अधिक होती है। यदि फ़सल के दानों (बीजों) को सुखाए बिना भण्डारित किया गया तो उनके खराब होने अथवा जीवों द्वारा आक्रमण से वे अंकुरण के लिए अनुपयोगी हो जाते हैं। अतः भण्डारण से पहले दानों (बीजों) को धूप में सुखाना आवश्यक है जिससे उनकी नमी में कमी आ जाए। इससे उनकी कीट पीड़कों, जीवाणु एवं कवक से सुरक्षा हो जाती है।

प्रश्न 7. फसल बोने से पूर्व आप स्वस्थ बीजों का चयन किस प्रकार करेंगे?
उत्तर– बुआई फसल उत्पादन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। बोने से पहले अच्छी गुणवत्ता वाले साफ़ एवं स्वस्थ बीजों का चयन किया जाता है। किसान अधिक उपज देने वाले बीजों को प्राथमिकता देता है। जो बीज पानी में बैठ जाते हैं वे हलके हैं या भारी हैं? क्षतिग्रस्त बीज खोखले हो जाते हैं और इस कारण हलके होते हैं। अतः यह जल पर तैरने लगते हैं। अच्छे और स्वस्थ बीजों को क्षतिग्रस्त बीजों से अलग करने की यह एक अच्छी विधि है।

प्रश्न 8. जल की कमी वाले क्षेत्रों में सिंचाई की किस विधि का उपयोग किया जाता है? विधि का नाम लिखिए तथा चित्र बनाइए
उत्तर– ड्रिप तन्त्र

प्रश्न 9. उर्वरक और खाद में क्या अन्तर है? लिखिए।
उत्तर– उर्वरक-
1. उर्वरक एक मानव निर्मित लवण है।
2. उर्वरक का उत्पादन फैक्ट्रियों में होता है।
3. उर्वरक से मिट्टी को ह्यूमस प्राप्त नहीं होती।
4. उर्वरक में पादप पोषक, जैसे कि नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटैशियम प्रचुरता में होते हैं।
खाद-
1. खाद एक प्राकृतिक पदार्थ है जो गोबर एवं पौधों के अवशेष के विघटन से प्राप्त होता है।
2. खाद खेतों में बनाई जा सकती है।
3. खाद से मिट्टी को ह्यूमस प्रचुर मात्रा में प्राप्त होती है।
4. खाद में पादप पोषक तुलनात्मक रूप से कम होते हैं।

प्रश्न 10. मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए किसान कौन-कौन से तरीके उपयोग में लाता है? वर्णन कीजिए।
उत्तर– वे पदार्थ जिन्हें मिट्टी में पोषक स्तर बनाए रखने के लिए मिलाया जाता है, उन्हें खाद एवं उर्वरक कहते हैं। मिट्टी फ़सल को खनिज पदार्थ प्रदान करती है। यह पोषक पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक है। कुछ क्षेत्रों में किसान खेत में एक के बाद दूसरी फ़सल उगाता रहता है। खेत कभी भी खाली नहीं छोड़े जाते। कल्पना कीजिए कि पोषकों का क्या होता है? फ़सलों के लगातार उगाने से मिट्टी में कुछ पोषकों की कमी हो जाती है। इस क्षति को पूरा करने हेतु किसान खेतों में खाद देते हैं। यह प्रक्रम 'खाद देना' कहलाता है। अपर्याप्त खाद देने से पौधे कमज़ोर हो जाते हैं।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 8 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान के पाठों को पढ़ें।
1. संस्कृत - प्रथमः पाठः-लोकहितं मम करणीयम् 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
2. संस्कृत - द्वितीयः पाठः "कालज्ञो वराहमिहिरः" 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
3. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 1 'वर दे' कविता (एटग्रेट) प्रश्नों के सटीक उत्तर
4. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 2 'आत्मविश्वास' (एटग्रेट पाठ्यपुस्तक) प्रश्नों के सटीक उत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe