s

Class 8th Hindi Model Question Paper Annual Exam 2023 || मॉडल प्रश्नपत्र - हिन्दी वार्षिक परीक्षा

   10696   Copy    Share

वैकल्पिक प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सा 'नव' का विलोम शब्द है?
(अ) प्रकाश
(ब) मुक्त
(स) कुरूप
(द) पुरातन
उत्तर– पुरातन।

प्रश्न 2. 'वर दे' कविता के रचयिता हैं–
(अ) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
(ब) जयशंकर प्रसाद
(स) गिरधर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'।

प्रश्न 3. 'आत्मविश्वास' में कौन सा समास है?
(अ) कर्मधारय
(ब) द्वन्द्व
(स) द्विगु
(द) तत्पुरुष
उत्तर– तत्पुरुष।

प्रश्न 4. तानसेन के गुरु थे–
(अ) बैजू बावरा
(ब) स्वामी हरिदास
(स) राजा मानसिंह तोमर
(द) पं. विष्णु दिगम्बर पलुस्कर
उत्तर– स्वामी हरिदास।

प्रश्न 5. तुलसीदास की भक्ति निम्नलिखित में से किस भाव की है?
(अ) सखाभाव
(ब) दासभाव
(स) मित्रभाव
(द) गुरुभाव
उत्तर– दासभाव।

प्रश्न 6. 'श्रुति ईमानदार है और प्रतिभाशाली भी है।' यह वाक्य है—
(अ) साधारण वाक्य
(ब) मिश्रित वाक्य
(स) संयुक्त वाक्य
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– संयुक्त वाक्य।

प्रश्न 7. 'वन' का पर्यायवाची शब्द है–
(अ) गिरि
(ब) अरण्य
(स) तटिनी
(द) अचल
उत्तर– अरण्य।

प्रश्न 8. ........... ने महेश्वर में किला और शिव मन्दिर बनवाया था।
(अ) महारानी लक्ष्मीबाई
(ब) महारानी दुर्गावती
(स) महारानी अहिल्याबाई
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– महारानी अहिल्याबाई।

प्रश्न 9. पाटलिपुत्र नगर ............ के अध्ययन के लिए मशहूर था।
(अ) खगोलशास्त्र
(ब) ज्योतिष
(स) दर्शनशास्त्र
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– ज्योतिष।

प्रश्न 10. 'हाथ पाँव फूलना' मुहावरे का अर्थ है–
(अ) सूजन आ जाना
(ब) ताकतवर हो जाना
(स) घबरा जाना
(द) खुश होना
उत्तर– घबरा जाना।

लघुत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. 'वर दे' कविता में कवि किससे वरदान माँग रहा है?
उत्तर– इस कविता में कवि ज्ञान की देवी माँ सरस्वती से वरदान माँग रहा है।

प्रश्न 12. राम बाली के सामने आकर क्यों नहीं लड़े?
उत्तर– बाली को अपने शत्रु (विरोधी) के आधे बल को खींच लेने का वरदान प्राप्त था। अतः राम उसके सामने आकर नहीं लड़े। यह वरदान बाली को शंकर भगवान ने दिया था। राम भगवान शंकर के वरदान का सम्मान करते थे।

प्रश्न 13. मध्य प्रदेश में संगीत की राज्य अकादमी किस महान् संगीतकारों के नाम से कहाँ स्थापित की गई है?
उत्तर– मध्य प्रदेश में संगीत की राज्य अकादमी, प्रख्यात सन्तूर वादक उस्ताद अलाउद्दीन खाँ की स्मृति में 'अलाउद्दीन खाँ अकादमी' के नाम से मैहर में स्थापित की गई है।

प्रश्न 14. 'वीर जननी' का पुरस्कार किसे मिला?
उत्तर– 'वीर जननी' का पुरस्कार अद्भुत साहसी जननी श्रीमती टी. सुब्रह्मण्यम को मिला। श्रीमती सुब्रह्मण्यम ने लगातार पच्चीस वर्ष तक सहिष्णुता के साथ अपनी पुत्री के साथ-साथ कठिन साधना की।

प्रश्न 15. लेखक से मुफ़्तानन्द ने कौन-सी ग्रंथावली माँगी?
उत्तर– लेखक से मुफ़्तानन्द ने कालिदास ग्रन्थावली माँगी।

प्रश्न 16. वेधशाला किसे कहते हैं?
उत्तर– वेधशाला में तारामण्डल और नक्षत्रों की गति का अध्ययन किया जाता है। यह एक प्रयोगशाला ही होती है जिसमें ज्योतिषी ग्रहण आदि के लगने और समाप्त होने के समय की भविष्यवाणी करते हैं।

प्रश्न 17. विश्नोई समाज की स्थापना किसने की थी?
उत्तर– विश्नोई समाज की स्थापना आज से लगभग पाँच सौ वर्ष पहले सन् 1485 ई. में भगवान जम्भेश्वर ने की थी।

प्रश्न 18. सेठ बनारसीदास के यहाँ किन लोगों की भीड़ लगी रहती थी?
उत्तर– सेठ बनारसीदास के यहाँ जरूरतमन्दों की भीड़ लगी रहती थी।

प्रश्न 19. महेश्वर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर– महेश्वर मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले में स्थित है। यह इन्दौर शहर से लगभग 105 किलोमीटर दूर है।

प्रश्न 20. बँटवारे का अन्तिम निर्णय किसने किया?
उत्तर– बँटवारे का अन्तिम निर्णय महाराजा ने किया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 21 से 25)

प्रश्न 21. कवि प्रकृति की हर वस्तु में नया रूप क्यों देखना चाह रहा है?
उत्तर– कवि 'निराला' जी ने अपनी कविता में प्रकृति की ही वस्तु का चित्रण नये रूप में किया है। वे चाहते हैं कि प्रकृति में कोई भी वस्तु अपने पुराने अथवा अतीत के स्वरूप में न बनी रहे। वे चाहते हैं कि वहाँ मधुरता हो, भावुकता हो, सजीवता हो क्योंकि प्रकृति अपने गतिप्रधान स्वरूप में मनुष्य मन को शुद्धता, पवित्रता और कोमलता प्रदान करती है। प्रकृति अपने प्रत्येक बदले हुए स्वरूप में प्रेम और सौन्दर्य का उपदेश देती है। प्रकृति के स्वतन्त्र विकास से उसकी निर्भीकता तथा सभी के कल्याण की भावना मनुष्य में विकास पाती है। प्रकृति के मुक्त चित्रण में कवि ने रूढ़ियों की अन्धेरी काया को तोड़ कर मानव मुक्ति का सन्देश दिया है। नये बादल की मधुर गम्भीर गर्जना लोगों के मन के विकारों को दूर करके अपनी सुखद वर्षा से पृथ्वी को शस्य श्यामला बना देती है। कवि ने अपनी कविता में सर्वत्र ही अज्ञान के अन्धकार को मिटाने तथा ज्ञान के प्रकाश से सम्पूर्ण जगत् को लाभ देने के लिए 'शारदा' से नम्र निवेदन किया है कि सम्पूर्ण समाज सत्य, शिव और सुन्दर बन जाये।

प्रश्न 22. लेखक ने 'हेलन केलर' का उदाहरण देकर हमें क्या समझाना चाहा है?
उत्तर– हेलन केलर एक प्रसिद्ध और उच्च कोटि की विचारक थीं। उन्होंने अपनी एक सूक्ति में कहा था कि हमें जब सफलता प्राप्त होती है तो उससे हमें सुख मिलता है, परन्तु लक्ष्य प्राप्ति में विफल होना निश्चय ही सुख के द्वार के बन्द होने के समान है। हम उस सफलता के न मिलने पर निराश और हतोत्साहित हो उठते हैं परन्तु उस निराशा की दशा में हम उत्साह से रहित हो जाते हैं। आत्मशक्ति और लक्ष्य प्राप्ति की सामर्थ्य से अपने विश्वास को खो बैठते हैं जबकि होना यह चाहिए कि उद्देश्य प्राप्ति हेतु अपने अन्दर की शक्ति को विकसित करना चाहिए और उसके प्रति मजबूत श्रद्धा और विश्वास रखना चाहिए। एक बार विफल होने पर हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। सफलता पाने तक अपने प्रयास (कोशिश) चालू रखने चाहिए।

प्रश्न 23. जबलपुर में भेड़ाघाट के अतिरिक्त कौन-कौन से घाट हैं? वे भेड़ाघाट की तरह आकर्षक क्यों नहीं लगते?
उत्तर– लेखक ने भेड़ाघाट देखा। वहाँ की सुन्दरता का प्रभाव लेखक के मन पर बहुत ही अधिक था। उसने सबसे पहले ग्वारीघाट तथा तिलवाड़ा देख लिया था। इन स्थानों की प्रकृति भी कम सौन्दर्यमयी नहीं थी। यहाँ की चट्टानें भी सतपुड़ा के शिखरों की गौरव थीं। इन प्राकृतिक उपादानों में उनकी विशालता ही शोभा थी जिसके महत्व को नहीं आँका जा सकता। दूध-धारा और धुआँधार भी अपने प्राकृतिक सौन्दर्य की आभा को बिखेर रही थीं। इन्हीं शिखरों के मध्य गौरीशंकर और चौंसठ योगिनी का मन्दिर है। नर्मदा के किनारों वाले बीहड़ जंगलों के मध्य इन मन्दिरों का निर्माण करना भी अपने आप में एक ऐतिहासिक सच्चाई है। लेखक को इन सभी स्थलों की सुन्दरता ने प्रभावित तो किया परन्तु उसके ऊपर भेड़ाघाट की सुन्दरता का मुग्धकारी प्रभाव चमत्कारिक है।

प्रश्न 24. सालिम अली ने जिस घायल पक्षी को उठाया था, उसकी पहचान मुश्किल क्यों थी?
उत्तर– सालिम अली ने एक घायल पक्षी को उठाया। वह पक्षी गौरेया जैसा लगता था परन्तु उस पक्षी के गले पर पीला धब्बा था। असमंजस में पड़ा हुआ सालिम अली उस पक्षी को अपने चाचा अमीरुद्दीन तैयबजी के पास ले गया और पूछा कि यह पक्षी किस किस्म का है। उसके चाचा इस विषय में कुछ भी नहीं जानते थे। इसके बाद उसके चाचा उस बालक को 'बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी' के ऑफिस में ले गए। वहाँ डब्लू. एस. मिलार्ड से परिचय करवाया। श्री मिलार्ड उक्त सोसाइटी के अवैतनिक सचिव थे। मिलार्ड ने अपनी एक दराज से मरे हुए पक्षी को उठाया। वह पक्षी बिल्कुल वैसा ही था जैसा वह बालक अपने साथ लाया था। वह एक नर पक्षी था। वह केवल वर्षा ऋतु में ही पहचाना जा सकता है क्योंकि वर्षा ऋतु में उसके गले पर पीला धब्बा उभर आता है। इसकी पहचान केवल बरसात के मौसम में ही हो पाती है।

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. (1) मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. (2) मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
4. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe