s

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

  • BY:
     RF Temre
  • Posted on:
    April 01, 2024

1st अप्रैल 2024 की गतिविधियाँ

1. विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति ― जैसा कि हम सभी को ज्ञात है शासन के दिशा निर्देशानुसार 1 अप्रैल से नवीन सत्र 2024-25 प्रारंभ हो रहा है। अतः 1 अप्रैल को समस्त विद्यार्थियों की शत-शत उपस्थिति सुनिश्चित करना अति आवश्यक है। इस हेतु पूर्व में ही सूचना दे दी गई होगी या विभिन्न माध्यमों से समस्त विद्यार्थियों को विद्यालय में बुलाया जाना अपेक्षित है।

2. उपस्थिति पंजिका में विद्‌यार्थियों को प्रोन्नत कर उपस्थिति दर्ज करना ― राज्य शिक्षा केंद्र ने जैसे कि पूर्व में दिशा निर्देश दिया है की 28 मार्च तक विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जावे। परीक्षा परिणाम की घोषणा के पश्चात बच्चों की प्रमोशन पंजिका में नाम चढ़ा कर बच्चों को प्रोन्नत किया जाना चाहिए। इसी के साथ 1 अप्रैल को विद्यार्थी उपस्थिति पंजिका में बच्चों का नाम दर्ज कर उनकी उपस्थिति भरना आवश्यक है।

3. विशेष बाल सभा का आयोजन ― जैसा कि राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है कि 01 अप्रैल को प्रत्येक विद्यालय यथा प्राथमिक/माध्यामिक विद्यालयों में विशेष बाल सभा का आयोजन किया जाये जिसमें उपस्थित अभिभावकों को अप्रैल माह में छात्रों के नामाकत, उपस्थिति छात्रों के उपलब्धि स्तर तथा शासन के समय समय पर जारी नवीन शैक्षणिक निर्देशों के साथ साथ अध्ययन अध्यापन की प्रस्तावित कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की जाये।

4. प्रवेश उत्सव मनाना ― जैसा कि राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है कि 1 अप्रैल को प्रत्येक प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा एव विशेष भोज (मध्यान्ह भोजन) का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों का प्रवेश 1 अप्रैल से आरंभ किया जाये, विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले छात्रों का शिक्षको के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया जाये। विद्यालय के वरीष्ठ छात्रों के द्वारा भी कनिष्ठ छात्रों का स्वागत किया जाये।

5. विशेष भोज (Mom) बनवाना ― जैसा कि ऊपर के बिंदु में जानकारी दी गई है प्रवेश उत्सव के दिन अर्थात 1 अप्रैल को स्वसहायता समूह के द्वारा विशेष भोज बनाया जाना चाहिए।

6. कक्षा 5 व 8 के बच्चों को प्राविधिक प्रवेश कराना ― कक्षा पांचवी एवं आठवीं के विद्यार्थियों के प्राविधिक प्रवेश के संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि अप्रैल माह में कक्षा 5 और 8 के विद्यार्थियों का रिजल्ट आना संभावित है इसके पूर्व नवीन सत्र 1 अप्रैल 2024 से प्रारंभ हो रहा है अतः बच्चों को प्राविधिक प्रवेश दिया जावे। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकगण माध्यमिक विद्यालय बच्चों को पहुँचाकर प्राविधिक प्रवेश दिलाने की व्यवस्था करें। इस तरह माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कक्षा 8 के विद्यार्थियों को हाई स्कूल में कक्षा 9 में प्राविधिक प्रवेश करने की व्यवस्था करें।

टीप ― विस्तृत जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश भोपाल के क्रमांक/राशिक/ईएण्ड आर/2024/1449 भोपाल, दिनांक 22/03/2024 पत्र का अवलोकन करें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2023-24 कुल उपस्थिति के दिवस विद्यार्थी एवं शिक्षकों के लिए

इस 👇 बारे में भी जानें।
01-05 तारीख तक वेतन भुगतान व अंशदायी पेंशन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
वार्षिक मूल्यांकन 2023-24 हेतु ऑनलाईन पोर्टल पर लर्निंग आउटकम आधारित प्रश्न निर्माण व अपलोड

इस 👇 बारे में भी जानें।
ओलंपियाड प्रतियोगिता 2023-24 विस्तृत जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
एल्युमिनियम के बर्तनों के घातक परिणाम— इनमें मध्याह्न भोजन न पकाने के निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
प्राथमिक शिक्षक, खेल संगीत शिक्षक वरिष्ठता सूची

इस 👇 बारे में भी जानें।
समय विभाग चक्र अकादमिक वर्ष 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
base line test 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
नवीन शैक्षिक सत्र हेतु लोक शिक्षा संचनालय के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
Aera Education Office की स्थापना

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्याह्न भोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल चले हम अभियान प्रथम चरण 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 की गतिविधियाँ। राज्य शिक्षा केंद्र का पत्र।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के उत्पाद प्रतिबंधित - आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली उत्सव 2022 के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
कालिदास समारोह क्या है? प्रमुख प्रतियोगिताएँ एवं इनका आधार, सत्र 2022-23 में समारोह हेतु प्रमुख तिथियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण - प्रमुख जानकारियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 एवं 2022–23 हेतु गणवेश वितरण आदेश के महत्वपूर्ण 10 बिन्दु

इस 👇 बारे में भी जानें।
Class 1st and 2nd FLN Evaluation

इस 👇 बारे में भी जानें।
भाषा संगम कार्यक्रम क्या है? RSK पत्र

इस 👇 बारे में भी जानें।
एफ. एल.एन अंतर्गत कक्षा 3 के शिक्षकों हेतु ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
महिला कर्मचारियों को 7.दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
Udise+ पोर्टल पर डाटा संकलन की जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
ओजस यूथ क्लब ₹5000 की राशि


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

वीरांगनाएं भारत की – ऑपरेशन सिंदूर की शूरवीर महिलाएं – विंग कमांडर व्योमिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी

रामनवमी विशेष - राम रक्षा स्तोत्र (हिन्दी अनुवाद सहित)- श्री राम पूजन विधान, राम रक्षा कवच, राम स्तुति, राम चालीसा एवं आरती

अगले 4 दिन तक होली चलेगी। संत प्रेमानंद महाराज जी के संदेश की तीन बातें | होलिका दहन का मुहूर्त

Subcribe