(1) प्रेममार्गी शाखा के प्रतिनिधि कवि है― (वार्षिक परीक्षा- 2022)
(क) कबीर
(ख) तुलसीदास
(ग) जायसी
(घ) सूरदास
उत्तर― (ग) जायसी
(2) माखनलाल चतुर्वेदी के काव्य का मूल स्वर क्या है?
(क) राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम
(ख) प्रकृति चित्रण
(ग) समाज सुधार
(घ) धर्म प्रचार
उत्तर― (क) राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम
(3) कबीरदास की एक रचना है― (वार्षिक परीक्षा- 2023)
(क) कुरुक्षेत्र
(ख) साकेत
(ग) बीजक
(घ) रामायण
उत्तर― (ग) बीजक
(4) मेघ आए हैं―
(क) गर्जन करते हुए
(ख) बन-ठन के
(ग) चुपके से
(घ) झूमते हुए।
उत्तर― (ख) बन-ठन के
(5) काव्य के भेद माने गए हैं― (वार्षिक परीक्षा- 2024)
(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) छः
उत्तर― (अ) दो
(6) 'दोहा' छंद में कितनी मात्राएँ होती हैं?
(क) 11
(ख) 12
(ग) 15
(घ) 24
उत्तर― (घ) 24
(7) काव्य के भेद माने गए हैं― (वार्षिक परीक्षा- 2022)
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर― (क) दो
(8) 'मैं अब पुस्तकों के भीतर था।' नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा इस वाक्य का अर्थ बताता है?
(क) लेखक पुस्तक पढ़ने में रम गया था।
(ख) लेखक पुस्तकों की शैल्फ के भीतर चला गया।
(ग) लेखक के चारों ओर पुस्तकें ही थीं।
(घ) पुस्तक में लेखक का परिचय और चित्र छपा था।
उत्तर― (क) लेखक पुस्तक पढ़ने में रम गया था।
(9) हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग माना गया है― (वार्षिक परीक्षा- 2023)
(क) आदिकाल
(ख) भक्तिकाल
(ग) रीतिकाल
(घ) आधुनिककाल
उत्तर― (ख) भक्तिकाल
(10) उपसर्ग कहाँ प्रयुक्त होते हैं?
(क) शब्द के पहले
(ख) शब्द के अंत में
(ग) शब्द के मध्य में
(घ) कहीं भी जुड़ जाते हैं।
उत्तर― (क) शब्द के पहले
(11) कांजी हौस का चौकीदार लालटेन लेकर आता था― (वार्षिक परीक्षा- 2024)
(अ) खाना देने
(ब) पानी देने
(स) मारने
(द) हाजिरी लेने
उत्तर― (द) हाजिरी लेने
(12) लेखिका मृदुला गर्ग की नानी के पति क्या थे?
(क) जज
(ख) बैरिस्टर
(ग) प्रोफेसर
(घ) मैनेजर।
उत्तर― (ख) बैरिस्टर
(13) "रिपोर्ताज" शब्द है― (वार्षिक परीक्षा- 2022)
(क) फ्रांसीसी भाषा का
(ख) ग्रीक भाषा का
(ग) इटैलियन भाषा का
(घ) अंग्रेजी भाषा का।
उत्तर― (क) फ्रांसीसी भाषा का
(14) रसखान कहाँ जन्म लेना चाहते हैं?
(क) ब्रजभूमि में
(ख) राजस्थान में
(ग) अयोध्या में
(घ) बुंदेलखण्ड में
उत्तर― (क) ब्रजभूमि में
(15) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्त्व कहलाते हैं― (वार्षिक परीक्षा- 2023)
(क) रस
(ख) काव्यगुण
(ग) छंद
(घ) अलंकार
उत्तर― (घ) अलंकार
(16) 'ग्राम श्री' कविता के रचनाकार हैं―
(क) माखनलाल चतुर्वेदी
(ख) सुमित्रानंदन पंत
(ग) राजेश जोशी
(घ) केदारनाथ अग्रवाल
उत्तर― (ख) सुमित्रानंदन पंत
(17) विचार विनिमय के माध्यम को कहते हैं― (वार्षिक परीक्षा- 2024)
(अ) भाषा
(ब) शब्द
(स) क्रिया
(द) वाक्य
उत्तर― (अ) भाषा
(18) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म (तत्व) क्या कहलाते हैं?
(क) छंद
(ख) शब्द शक्ति
(ग) अलंकार
(घ) काव्य गुण
उत्तर― (ग) अलंकार
(19) शब्द के अंत में जुड़कर उसका अर्थ परिवर्तित करने वाले शब्दांश कहलाते हैं― (वार्षिक परीक्षा- 2022)
(क) देशज
(ख) उपसर्ग
(ग) प्रत्यय
(घ) यौगिक
उत्तर― (ग) प्रत्यय
(20) किस जानवर को कभी क्रोध नहीं आता है?
(क) बैल
(ख) कुत्ता
(ग) गाय
(घ) गधा
उत्तर― (घ) गधा
(21) झूरी के साले का क्या नाम था? (वार्षिक परीक्षा- 2023)
(क) गया
(ख) मोती
(ग) हीरा
(घ) माधव
उत्तर― (क) गया
(22) माता-पिता में समास है―
(क) तत्पुरुष समास
(ख) द्वन्द्व समास
(ग) द्विगु समास
(घ) कर्मधारय समास
उत्तर― (ख) द्वन्द्व समास
(23) फणीश्वरनाथ रेणु के प्रसिद्ध आँचलिक उपन्यास का नाम है― (वार्षिक परीक्षा- 2024)
(अ) देहाती दुनिया
(ब) गोदान
(स) मैला आँचल
(द) साकेत
उत्तर― (स) मैला आँचल
(24) मृत्यु का तरल दूत कौन था?
(क) जोर की आँधी
(ख) प्रचंड ताप
(ग) तेज गति से आता बाढ़ का पानी
(घ) गहरा तालाब
उत्तर― (ग) तेज गति से आता बाढ़ का पानी
(25) एकांकी में उमा पात्र की माँ का नाम है― (वार्षिक परीक्षा- 2022)
(क) आभा
(ख) दया
(ग) शोभा
(घ) प्रेमा
उत्तर― (घ) प्रेमा
(26) कृष्ण भक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं―
(क) सूरदास
(ख) तुलसीदास
(ग) जायसी
(घ) कबीरदास
उत्तर― (क) सूरदास
(27) संधि के प्रकार हैं― (वार्षिक परीक्षा- 2023)
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर― (ख) तीन
(28) ब्रिटिश राज का गहना थीं―
(क) चाँदी के कड़े
(ख) हथकड़ियाँ
(ग) सोने के कंगन
(घ) हीरे के हार
उत्तर― (ख) हथकड़ियाँ
(29) 'रसात्मकं वाक्यं काव्यम्' परिभाषा किसकी है?
(क) भामह की
(ख) पंडितराज जगन्नाथ की
(ग) आचार्य विश्वनाथ की
(घ) भरतमुनि की
उत्तर― (ग) आचार्य विश्वनाथ की
(30) लेखक (शमशेर बहादुर सिंह) ने जब दिल्ली के लिए पलायन किया, उस समय उनके पास थे― (वार्षिक परीक्षा- 2022)
(क) ₹ 500
(ख) ₹ 100
(ग) ₹1000
(घ) ₹ 5-7
उत्तर― (घ) ₹ 5-7
(31) एकांकी में कितने अंक होते हैं?
(क) चार
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) एक
उत्तर― (घ) एक
(32) 'इस जल प्रलय में' पाठ की विधा है― (वार्षिक परीक्षा- 2023)
(क) कहानी
(ख) रिपोर्ताज
(ग) उपन्यास
(घ) नाटक
उत्तर― (ख) रिपोर्ताज
(33) 'जगदीश' में कौन-सी संधि है?
(क) व्यंजन संधि
(ख) दीर्घ संधि
(ग) स्वर संधि
(घ) विसर्ग संधि
उत्तर― (क) व्यंजन संधि
(34) 'रीढ़ की हड्डी' एकांकी किस समस्या पर आधारित है?
(क) राजनैतिक समस्या पर
(ख) विवाह समस्या पर
(ग) साम्प्रदायिक समस्या पर
(घ) छात्र समस्या पर।
उत्तर― (ख) विवाह समस्या पर
(35) वीरगाथा काल के श्रेष्ठ महाकाव्य का नाम है― (वार्षिक परीक्षा- 2024)
(अ) पद्मावत
(ब) पृथ्वीराज रासो
(स) साकेत
(द) रामचरितमानस
उत्तर― (ब) पृथ्वीराज रासो
(36) कुंभनदास का जूता घिस गया था―
(क) मंदिरों के दर्शन करने में
(ख) जंगल में घूमने में
(ग) फतेहपुर सीकरी आने-जाने में
(घ) हल जोतने में
उत्तर― (ग) फतेहपुर सीकरी आने-जाने में
(37) महादेवी वर्मा की छात्रावास की पहली साथिन कौन थीं?
(क) शकुन कौर
(ख) जेबुन्निसा
(ग) सुभद्राकुमारी चौहान
(घ) मृदुला
उत्तर― (ग) सुभद्राकुमारी चौहान
(38) हिंदी की प्रथम कहानी मानी जाती है―
(क) इन्दुमती
(ख) ग्यारह वर्ष का समय
(ग) पूस की रात
(घ) गुण्डा
उत्तर― (क) इन्दुमती
(39) 'सरस्वती' के प्रसिद्ध सम्पादक कौन रहे हैं?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) किशोरीलाल गोस्वामी
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(घ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
उत्तर― (ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(40) 'कैदी और कोकिला' रचना है― (वार्षिक परीक्षा- 2024)
(अ) रामधारीसिंह दिनकर की
(ब) जयशंकर प्रसाद की
(स) महादेवी वर्मा की
(द) माखनलाल चतुर्वेदी की
उत्तर― (द) माखनलाल चतुर्वेदी की
कक्षा 9 क्षितिज (हिन्दी) के गद्य खण्ड के पाठ, उनके सारांश एवं अभ्यास
1. पाठ 1 'दो बैलों की कथा' पाठ, का सारांश, अभ्यास एवं व्याकरण
2. सम्पूर्ण कहानी- 'दो बैलों की कथा' - प्रेंमचन्द
3. दो बैलों की कथा (कहानी) प्रेंमचन्द
4. पाठ- 2 'ल्हासा की ओर' - यात्रावृत्त - राहुल सांकृत्यायन
5. पाठ- 2 'ल्हासा की ओर' (यात्रा-वृत्तान्त, लेखक- राहुल सांकृत्यायन), पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर, भाषा अध्ययन, रचना और अभिव्यक्ति (कक्षा 9 हिन्दी)
6. पाठ - 3 'उपभोक्तावाद की संस्कृति' (विषय हिन्दी गद्य-खण्ड कक्षा - 9) प्रश्नोत्तर अभ्यास
7. साँवले सपनों की याद– जाबिर हुसैन, प्रमुख गद्यांश एवं प्रश्नोत्तर।
8. नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया — चपला देवी, Class 9th Hindi क्षितिज पाठ-5 अभ्यास व प्रश्नोत्तर
9. पाठ 6 'प्रेंमचंद के फटे जूते' (विषय- हिन्दी गद्य-खण्ड कक्षा- 9) पाठ का सारांश एवं प्रश्नोत्तर
10. पाठ- 7 'मेरे बचपन के दिन' (विषय- हिन्दी कक्षा- 9 गद्य-खण्ड) सारांश एवं प्रश्नोत्तर
कक्षा 9 क्षितिज (हिन्दी विशिष्ट) के पद्य खण्ड के पाठ, उनके सार, अभ्यास व प्रश्नोत्तर को पढ़ें।
1. पाठ 9 साखियाँ और सबद (पद) भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
2. पाठ 10 'वाख' भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
3. पाठ 11 'सवैये' भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
4. पाठ 12 'कैदी और कोकिला' भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
5. पाठ 13 'ग्रामश्री' भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
6. पाठ 14 चंद्र गहना से लौटती बेर केदारनाथ अग्रवाल भावार्थ एवं अभ्यास
7. पाठ - 15 'मेघ आए' (विषय - हिन्दी काव्य-खण्ड कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
8. पाठ - 16 'यमराज की दिशा' (विषय - हिन्दी काव्य-खण्ड कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
9. बच्चे काम पर जा रहे हैं' (पाठ - 17 विषय - हिन्दी काव्य-खण्ड कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
कक्षा 9 संस्कृत के पाठों व प्रश्नोत्तर पढ़ें।
1. पाठः प्रथमः 'भारतीवसन्तगीतिः' (विषय - संस्कृत कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
2. पाठः द्वितीयः 'स्वर्णकाकः' (विषय - संस्कृत कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
3. पाठः तृतीयः 'गोदोहनम्' विषय - संस्कृत (कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
I hope the above information will be useful and
important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण
होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com
Recent Posts
हिन्दी कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा हेतु सत्य / असत्य कथन वाले 50 प्रश्न (उत्तर सहित) | विगत वर्षों में पूछे गए सत्य / असत्य कथन प्रश्न | 9th Hindi
हिन्दी कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा हेतु रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न (उत्तर सहित) | विगत वर्षों में पूछे गए रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न | 9th Hindi
हिन्दी कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा हेतु वैकल्पिक प्रश्न (उत्तर सहित) | विगत वर्षों में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्न | 9th Hindi
Categories
Subcribe