s

Model Question Paper Science Class 8th Annual Exam 2023 || मॉडल प्रश्नपत्र - विज्ञान वार्षिक परीक्षा

   5374   Copy    Share

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. पोली मिट्टी पौधों की जड़ों को सरलता से ............ कराने में सहायक है।
(अ) भोजन का संश्लेषण
(ब) श्वसन
(स) वृद्धि
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– श्वसन।

प्रश्न 2. ब्रेड अथवा इडली फूल जाती है, इसका कारण है–
(अ) उष्णता
(ब) पीसना
(स) यीस्ट कोशिकाओं की वृद्धि
(द) माड़ने के कारण
उत्तर– यीस्ट कोशिकाओं की वृद्धि।

प्रश्न 3. ऐबोनाइट की छड़ को ऊन अथवा फलालेन से रगड़ने पर उसमें .............. उत्पन्न होता है।
(अ) धन आवेश
(ब) ऋण आवेश
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– ऋण आवेश।

प्रश्न 4. पौधों में मैग्नीशियम कहाँ पाया जाता है?
(अ) फलों
(ब) पत्तियों
(स) तनें
(द) जड़
उत्तर– फलों।

प्रश्न 5. इनमें से कौन सा अक्षय प्राकृतिक संसाधन है?
(अ) कोयला
(ब) सूर्य का प्रकाश
(स) प्राकृतिक गैस
(द) खनिज पदार्थ
उत्तर– सूर्य का प्रकाश।

प्रश्न 6. ईंधन के अपूर्ण दहन से विषैली ................. गैस बनती है।
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड
(ब) क्लोरो फ्लोरो कार्बन
(स) सल्फर डाइऑक्साइड
(द) कार्बन मोनोऑक्साइड
उत्तर– कार्बन मोनोऑक्साइड।

प्रश्न 7. इनमें से किस भौतिक राशि को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है?
(अ) बल
(ब) दाब
(स) क्षेत्रफल
(द) कार्य
उत्तर– कार्य।

प्रश्न 8. ध्वनि की तीक्ष्णता कम्पनों की से निर्धारित ............. होती है।
(अ) आवृत्ति
(ब) आयाम
(स) आवर्तकाल
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– आवृत्ति।

प्रश्न 9. आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है–
(अ) सदैव
(ब) कभी-कभी
(स) विशेष दशाओं में
(द) कभी नहीं
उत्तर– सदैव।

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन सा तारामण्डल का उदाहरण है?
(अ) ग्रेट बियर
(ब) लियो मेजर
(स) ओरॉयन
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. मिट्टी को पलटना और पोला करना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर– मिट्टी को पलटने और पोला करने से पोषक तत्व ऊपर आ जाते हैं और पौधे इन पोषक तत्वों का उपयोग कर सकते हैं। अतः मिट्टी को उलटना-पलटना एवं पोला करना फसल उगाने के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 12. वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का मिट्टी में स्थिरीकरण करने वाले सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए।
उत्तर– वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का मिट्टी में स्थिरीकरण करने वाले सूक्ष्मजीव हैं– राइजोबियम जीवाणु, मिट्टी में उपस्थित जीवाणु तथा नीले-हरे शैवाल।

प्रश्न 13. कॉपर, जिंक को उसके लवण के विलयन से विस्थापित नहीं कर सकता। क्यों?
उत्तर– कॉपर, जिंक से कम अभिक्रियाशील है। अतः यह जिंक को उसके लवण के विलयन से विस्थापित नहीं कर सकता। केवल अधिक अभिक्रियाशील धातु ही कम अभिक्रियाशील धातु को विस्थापित कर सकती है।

प्रश्न 14. क्या वायु, जल और मृदा मानवीय क्रियाकलापों द्वारा समाप्त हो सकते हैं?
उत्तर– नहीं, वायु, जल और मृदा मानवीय क्रियाकलापों द्वारा समाप्त नहीं हो सकते हैं।

प्रश्न 15. सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार ज्वाला के किस क्षेत्र का उपयोग करते हैं और क्यों?
उत्तर– सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार धातु की फुँकनी द्वारा ज्वाला के सबसे बाहरी क्षेत्र का उपयोग करते हैं। क्योंकि ज्वाला के सबसे बाहरी क्षेत्र का ताप सबसे अधिक होता है, जो चाँदी और सोने को पिघलाने के लिए काफी है।

प्रश्न 16. पेट्रोलियम का कौन-सा हेतु उपयोग में लाया जाता है?
उत्तर– सड़क निर्माण हेतु पेट्रोलियम उत्पाद बिटुमिन उपयोग में लाया जाता है।

प्रश्न 17. बिलौटे और पिल्ले का जन्म किस प्रकार होता है?
उत्तर– बिलौटे और पिल्ले का जन्म लैंगिक जनन के द्वारा होता है। ये शिशु के रूप में जन्म लेते हैं। इन्हें जरायुज जन्तु कहते हैं।

प्रश्न 18. वस्तुओं पर बल कब लगता है?
उत्तर– किसी वस्तु पर बल उस समय लगता है जब हम वस्तु को धक्का देते हैं, खींचते हैं, उस पर प्रहार करते हैं, उसको उछालते हैं, उसमें ठोकर मारते हैं इत्यादि।

प्रश्न 19. किसी चिकने अथवा गीले फर्श पर चलना क्यों कठिन होता है?
उत्तर– चिकने अथवा गीले फर्श पर चलने के लिए उचित घर्षण की आवश्यकता होती है, जो हमें नहीं मिल पाता। इसलिए चिकने अथवा गीले फर्श पर चलना कठिन होता है।

प्रश्न 20. क्या निर्माण स्थल से आने वाली ध्वनियाँ सुखद प्रतीत होती हैं?
उत्तर– नहीं, निर्माण स्थल से आने वाली ध्वनियाँ सुखद प्रतीत नहीं होती हैं। वास्तव में ये ध्वनियाँ अप्रिय होती हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. खरपतवार क्या है? हम उनका नियन्त्रण कैसे कर सकते हैं?
उत्तर– खेत में फसल के साथ कुछ अवांछित पौधे उग आते हैं, इन पौधों को खरपतवार कहते हैं। इनको हटाना आवश्यक होता है अन्यथा ये फसल की वृद्धि में बाधा डालते हैं। पशुओं और मनुष्यों के लिए ये विषैले/हानिकारक भी हो सकते हैं। इनका नियन्त्रण निम्न प्रकार किया जा सकता है–
(1) फसल उगाने से पहले खेत जोतकर इन्हें नष्ट किया जा सकता है। खेत जोतने पर ये सूखकर नष्ट हो जाते हैं।
(2) पुष्पन एवं बीज बनने से पहले इन्हें हाथ से, खुरपी से या हैरो की सहायता से हटाया जा सकता है।
(3) खेतों में खरपतवारनाशी रसायनों का उपयोग करके इन पर नियन्त्रण किया जा सकता है।

प्रश्न 22. अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने में आप किस प्रकार योगदान दे सकते हैं?
उत्तर– अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने के लिए निम्न योगदान दे सकते हैं–
1. आस-पास के क्षेत्रों में पेड़-पौधे लगाकर,
2. जागरूकता अभियान चलाकर,
3. वन महोत्सव का आयोजन करके,
4. जन्म-दिवस, शादी आदि उत्सवों पर पौधे उपहार देकर,
5. मनुष्यों को नर्सरी मुफ्त मिलने वाले पौधों के बारे में जानकारी देकर,
6. आम जनता को वनों के महत्व के बारे में जानकारी देकर,
इस कार्य के लिए हमें अपने मित्रों और पड़ोसियों का सहयोग भी लेना चाहिए।

प्रश्न 23. मछली और मेंढक एक साथ सैकड़ों अण्डे क्यों देते हैं, जबकि मुर्गी एक समय में केवल एक अण्डा ही देती है। समझाइए।
उत्तर– मछली और मेंढक सैकड़ों अण्डे देते हैं तथा लाखों शुक्राणु निर्मोचित करते हैं। इनमें से सारे अण्डों का निषेचन नहीं होता और वे नया जीव नहीं बन पाते। इसका कारण यह है कि अण्डे एवं शुक्राणु निरन्तर जल की गति, वायु एवं वर्षा से प्रभावित होते रहते हैं तथा जल में ऐसे भी जन्तु रहते हैं जो इन अण्डों का भोजन करते हैं। अतः इनका सैकड़ों अण्डे देना आवश्यक है जिससे कि उनमें से कुछ में निषेचन की क्रिया हो सके। इसके अतिरिक्त ये अण्डे कवच से ढके नहीं होते तथा अपेक्षाकृत कोमल होते हैं। अतः इनकी सुरक्षा नहीं हो पाती जबकि मुर्गी के अण्डे कवच से ढके रहते हैं। जेली की एक परत अण्डों को एक साथ रखती है तथा इनकी सुरक्षा भी करती है।

प्रश्न 24. माता-पिता एक मकान खरीदना चाहते हैं। उन्हें एक मकान सड़क के किनारे पर तथा दूसरा सड़क से तीन गली छोड़कर देने का प्रस्ताव किया गया है। आप अपने माता-पिता को कौन-सा मकान खरीदने का सुझाव देंगे? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
उत्तर– हम अपने माता-पिता को सड़क से तीन गली छोड़कर मकान खरीदने का प्रस्ताव देंगे। इस मकान में ध्वनि प्रदूषण, शोर आदि सड़क के किनारे बने मकान की अपेक्षा कम होगा। क्योंकि सड़क के किनारे बने मकान में वाहनों की ध्वनियाँ काफी अधिक सुनाई देंगी। इससे स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियाँ उत्पन्न हो सकती हैं तथा सुनने की क्षमता भी प्रभावित होगी। इसके अतिरिक्त वायु प्रदूषण भी काफी होगा। अतः सड़क से तीन गली छोड़कर मकान लेना ही उचित रहेगा।

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
4. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Annual Exam 2024 | English Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

Subcribe