प्रश्न 1. निम्नलिखित जानवर अपना भोजन ढूँढने के लिए कौन-सी इंद्रियों का उपयोग करते हैं?
उत्तर – (1) कुत्ता ― नाक का
(2) चील ― आँखों का
(3) मच्छर ― नाक का
(4) चींटी ― ऐंटीना का
(5) शेर ― नाक का।
प्रश्न 2. जानवरों के नाम कुछ रंगों को देखने वाले जानवर एवं केवल सफेद और काला रंग देखने वाले जानवर की सारणी में छाँटकर लिखिए।
कौआ, चमगादड़, कुत्ता, गाय, उल्लू,.लोमड़ी
उत्तर – (1) कुछ रंगों को देखने वाले जानवर – कौआ, कुत्ता, गाय, लोमड़ी।
केवल सफेद और काला रंग देखने वाले जानवर – चमगादड़, उल्लू।
प्रश्न 3. जब हम भोजन ग्रहण करते हैं तो लार का क्या कार्य है?
उत्तर – भोजन पाचन की प्रक्रिया के प्रारम्भिक भाग के रूप में लार के एंजाइम भोजन के कुछ स्टार्च और वसा को आण्विक स्तर पर तोड़ते हैं।
प्रश्न 4. कब ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जाती है?
उत्तर – किसी को जब पूरा दिन लगातार उल्टी-दस्त होने से उसके शरीर में नमक की कमी हो जाती है तो उसकी कमजोरी को दूर करने के लिए ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जाती है।
प्रश्न 5. कमजोरी के कारण बीमार होने पर दिया जाने वाला घरेलू उपचार क्या है?
उत्तर – नमक व चीनी का घोल।
प्रश्न 6. व्यक्ति की अचानक कमजोरी का कारण क्या है?
उत्तर – लगातार उल्टी, दस्त होने से शरीर में नमक व पानी की कमी।
प्रश्न 7. बीमार होने पर ग्लूकोज चढ़ाने के क्या फायदे हैं?
उत्तर – शरीर की कमजोरी को दूर कर ताकत देना।
प्रश्न 8. आपकी टीचर हॉकी खेलते समय ग्लूकोज का घोल क्यों पीने को देती हैं?
उत्तर – शरीर स्फूर्ति व ऊर्जा प्रदान करने के लिए।
प्रश्न 9. एसिडिटी क्या है, यह क्यों हो जाती है?
उत्तर – जो एसिड भोजन को पचाने का काम करता है, जब वह एसिड जरूरत से ज्यादा हो जाता है तो उसे एसिडिटीबोलते हैं। इससे पेट में जलन होने लग जाती है, जो छाती तक पहुँच जाती है।
प्रश्न 10. खाना धीरे-धीरे चबाकर खाने में खाना जल्दी- जल्दी निगलने में शरीर को क्या फायदे और नुकसान हैं?
उत्तर – हमें धीरे-धीरे चबाकर खाना, खाना चाहिए। इससे हमारा पाचनतंत्र सही रहता है। जल्दी-जल्दी खाने से खाना शरीर को नहीं लगता है और पाचन खराब होता है।
प्रश्न 11. क्या आप अपने होठों पर कुछ शक्कर के दाने रखकर उसके स्वाद का पता लगा सकते हैं? यदि नहीं तो क्यों?
उत्तर – किसी भी चीजों के स्वाद का पता जब भोजन लार में मिलता है, तब पता चलता है। होंठ में कोई लार ग्रंथि न होने के कारण लार स्रावित नहीं होती।
प्रश्न 12. आपके घर में जब खाना खराब होता है, तब आप बिना चखे कैसे पता लगाते हैं?
उत्तर – बिना चखे ही खाने का रंग वह उसकी गंध से पता चल जाता है कि खाना खराब है।
प्रश्न 13. आपके घर में कौन-कौन से अनाज अंकुरित करके खाए जाते हैं?
उत्तर – हमारे घर में गेहूँ, जौ, मक्का, रागी, अंकुरित, बाजरा आदिको अंकुरित करके खाया जाता है।
प्रश्न 14. बीजों को बढ़ने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर – बीजों को बढ़ने के लिए हवा, मिट्टी और पानी की आवश्यकता होती हैं।
प्रश्न 15. क्या बीज घुमक्कड़ होते हैं? उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के माध्यमों को लिखिए।
उत्तर – हाँ, जानवरों के द्वारा, हवा के द्वारा, पानी के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं।
प्रश्न 16. आपके घर में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर – ट्यूबवेल से
प्रश्न 17. अपने पानी के बिल को कम करने के लिए आप कर सकते हैं?
उत्तर – पानी को किफायत व समझदारी से उपयोग करके।
प्रश्न 18. जहाँ पानी की आपूर्ति नहीं है, वहाँ कालोनियों में पानी कैसे उपलब्ध कराया है?
उत्तर – जलबोर्ड के टैंकर द्वारा।
प्रश्न 19. क्या तालाब इन दिनों प्रयोग में लाए जाते हैं?
उत्तर – नहीं, उसका पानी आजकल प्रदूषित हो गया है।
प्रश्न 20. आयशा की माँ ने चटपटे आलू की सब्जी के साथ पूरी बनाई। पूरी बनाते समय जब वह बेली हुई पूरी गर्म तेल में छोड़ती हैं तो –
(1) पहली पूरी फूल कर तेल पर तैरने लगती है क्यों?
उत्तर – फूली पूरी का घनत्व ज्यादा।
(2) दूसरी पूरी फूली नहीं तो तैरी भी नहीं, क्यों?
उत्तर – बिना फूली पूरी का घनत्व तेल से कम होने के कारण।
(3) तीसरी पूरी गलती से पानी से भरे बर्तन में गिर गई तो क्या हुआ होगा?
उत्तर – घनत्व ज्यादा होने के कारण पानी में डूब गई।
प्रश्न 21. अण्डा उबालते समय पानी में बहुत सारा नमक डाल देने पर क्या होगा?
उत्तर – अण्डा पानी में थोड़ा ऊपर तैरने लगेगा।
प्रश्न 22. संसार में सबसे नमकीन सागर कौन-सा है? उसका नाम बताइए।
उत्तर – मृत सागर, यह दुनिया का सबसे नमकीन सागर है। इसकी विशेषता यह है कि इस सागर में हम ऐसे तैर सकते हैं, जैसे आराम से लेटे हों।
प्रश्न 23. नीचे लिखी वस्तुओं में से पहले कौन-सी चीज सूखेगी और क्यों?
(1) आलू के पतले चिप्स काटकर धूप में रखे।
(2) मूँग दाल की बड़ी बनाकर धूप में रखे।
(3) चावल के पापड़ बनाकर धूप में रखें।
उत्तर – आलू के पतले चिप्स धूप में जल्द सुख जाते हैं, धूप में वाष्पीकरण तेजी से होगा।
प्रश्न 24. नमक को पानी में घोलने पर वह गायब नहीं होता, पानी में ही मौजूद रहता है। यह आप अपने दोस्त को कैसे समझाएगें?
उत्तर – वाष्पीकरण की क्रिया द्वारा द्वारा जब पानी को वाष्पीकृत किया जाए तो उसमें नमक के कण दिखाई देंगे और पानी भाप बनकर उड़ जाएगा।
प्रश्न 25. पानी में मछलियाँ डालने के लिए क्यों कहा जाता है?
उत्तर – मछलियाँ पानी में मच्छर के लार्वा खा जाती हैं जिससे मच्छर पैदा नहीं होते।
प्रश्न 26. पानी में मिट्टी का तेल छिड़काव करने से क्या होता है?
उत्तर – मच्छरों को भगाया जा सकता है।
प्रश्न 27. मक्खी से होने वाली बीमारियों का नाम लिखिए।
उत्तर – मक्खी से होने वाली बीमारी का नाम हैजा है।
प्रश्न 28. प्राचीन काल में किलों की सुरक्षा के लिए किस प्रकार का इंतजाम किया जाता था?
उत्तर – किलों की चौड़ी और गहरी दीवार की रक्षा खाइयों द्वारा सुरक्षित किया जाता था।
प्रश्न 29. यदि आप अपना स्यवं का म्यूजियम बनाना चाहेंगे तो किस प्रकार की वस्तुएँ रखेंगे?
उत्तर – हम हमारे म्यूजियम में पुरानी घड़ियाँ, छतरियाँ, लकड़ी की खड़ाऊँ (चप्पल), बर्तन वगैरह रखेंगे।
प्रश्न 30. तोप का इस्तेमाल किस बादशाह ने किया था? क्या उनकी सेना किले में घुस पाई थी?
उत्तर – तोप का इस्तेमाल औरंगजेब ने किया था, लेकिन वह किले में घुस भी नहीं पाया उसकी पूरी सेना आठ महीनों तक बाहर ही बैठी रही।
प्रश्न 31. उन चीजों के नाम लिखिए, जो हमें अतीत के बारे में जानने में मदद करती हैं। (उदा. सिक्के)
उत्तर – (i) बर्तन, (ii) औजार, (iii) जेवर, (iv) हथियार, (v) हड्डियाँ (vi) चीनी मिट्टी।
प्रश्न 32. गोलकोंडा की इमारतों और वर्तमान समय की इमारतों/घरों में क्या अंतर आपको दिखाई देता है?
उत्तर – गोलकोंडा के समय की इमारतें बड़ी और ऊँची, मोटी- मोटी दीवारों, लंबी दीवारों से बनती हैं। आज की इमारतें छोटी-छोटी होती हैं।
प्रश्न 33. पृथ्वी पर हम बॉल उछालकर वापिस पकड़ पाते हैं, जबकि अंतरिक्ष में नहीं क्यों?
उत्तर – क्योंकि अंतरिक्ष में ग्रेवेटी नहीं होती है।
प्रश्न 34. पृथ्वी पर पानी गिलास या बाल्टी में ही रहता है, जबकि अंतरिक्ष में बुलबुले बनकर घूमता फिरता है। क्यों?
उत्तर – क्यों वहाँ गुरुत्वाकर्षण बल (ग्रेवेटी) नहीं होता है।
प्रश्न 35. क्या हमारे पास ईंधन के सीमित या असीमित भण्डार हैं?
उत्तर – सीमित भण्डार हैं
प्रश्न 36. ऐसे कौन से तरीके हैं जिनसे पेट्रोल की बचत की जा सकती है?
उत्तर – ज्यादातर साइकल का उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी बंद करके एवं सामुहिक यातायात के साधनों का प्रयोग करके पेट्रोल की बचत की जा सकती है।
प्रश्न 37. भूकम्प किसे कहते हैं?
उत्तर – भूकम्प पृथ्वी की सतह के हिलने को कहते हैं। यह पृथ्वी व स्थलमंडल में ऊर्जा के अचानक मुक्त होने के कारण उत्पन्न होने वाली भूकम्पीय तरंगों के कारण होता है।
प्रश्न 38. भूकम्प आने से हमें कौन-कौन सी हानियों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर – भूकम्प आने से मकान नष्ट हो जाते हैं। कल-कारखानों में आग लग जाती है। अत्यधिक जान-माल की हानि होती है।
प्रश्न 39. भकम्प से हमारे घरों को कम से कम नुकसान हो, इसके दो उपाय लिखिए।
उत्तर – (1) भूकम्प महसूस होने पर घर से दूर सुरक्षित स्थान पर जाएँ।
(2) अपने मकान को भूकम्परोधी बनाना चाहिए।
प्रश्न 40. तुम्हारे पड़ोस का व्यक्ति भूकम्प में फंस गया है, तुम उसकी सहायता किस प्रकार से करोगे?
उत्तर – (1) उसे जल्द से जल्द वहाँ से निकालने का प्रयत्न करेंगे।
(2) उसे सुरक्षित स्थान पर एवं हास्पिटल ले जाएँगे।
प्रश्न 41. हम घर के अंदर हैं और अचानक से धरती हिलने लगे, तब हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर – हम घर के अंदर हैं और धरती हिलने लगे तो हमें किसी मजबूत मेज या पलंग के नीचे छुप जाना चाहिए।
प्रश्न 42. भूकम्प आने पर प्राथमिकता के आधार पर कौन से दो कार्य आप पहले करेंगे?
उत्तर – (1) किसी खुली जगह पर जाना चाहिए।
(2) बिजली के उपकरण व तारों से दूर रहना चाहिए।
प्रश्न 43. गुजरात में 26 जनवरी, 2001 में आए भूकम्प के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर – गुजरात में 26 जनवरी 2001 के भूकम्प में हजारों लोगों के मरने की आशंका थी। कई हजार लोग घायल हुए। बचाव व राहत कार्य के लिए सेना के जवानों को बुलाया गया। अहमदाबाद शहर में कम से कम डेढ़ सौ इमारतें ढह गई।
प्रश्न 44. लकड़हारा बार-बार अपने हाथों में फूँक क्यों मार रहा था?
उत्तर – लकड़हारा ठण्ड के कारण ठिठुर रहा था। मुँह से गर्म भाप फूँककर वह अपने हाथों को गर्म कर रहा था।
प्रश्न 45. फूँक मारने से आग क्यों सुलग जाती है?
उत्तर – हवा आग को प्रज्वलित करने में सहायता करती है, इसलिए फूँक मारने से आग सुलग जाती है।
प्रश्न 46. फूँक का इस्तेमाल चीजों को ठण्डा करने के लिए भी करते हैं और गर्म करने के लिए भी। दोनों का एक-एक उदाहरण दो।
उत्तर – (1) चीजों को ठण्डा करने के लिए जैसे- गर्म चाय या दूध को ठण्डा करने के लिए फूँक मारते हैं।
(2) आग सुलगाने के लिए आग जलाने के लिए फूँकते हैं।
प्रश्न 47. ठण्ड के दिनों में शीशे के सामने मुँह खोलकर साँस लेने से शीशा धुंधला क्यों हो जाता है?
उत्तर – ठण्ड में साँस लेने पर ऑक्सीजन के साथ कई गैसें शामिल होती हैं। साँस छोड़ते समय ये गैस नमी बनकर भाप के रूप में शरीर से बाहर निकलती हैं।
प्रश्न 48. एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में कितनी बार साँस लेता है? बैठे-बैठे और कूदने के बाद साँस लेने में क्या अन्तर है?
उत्तर – एक सामान्य व्यक्ति हर मिनट 15 बार साँस लेता है बैठे- बैठे सांस सामान्य गति से लेता है एवं कूदने के बाद सांस की गती में वृद्धि हो जाती है।
प्रश्न 49. आपको क्या लगता है लड़के-लड़कियों के खेलों में अन्तर करना चाहिए या नहीं?
उत्तर – नहीं, खेल सभी के लिए समान हैं।
प्रश्न 50. टीम में रहते हुए भी टीम के लिए खेलना या सिर्फ अपने लिए खेलने में क्या अन्तर है?
उत्तर – टीम में रहकर टीम के लिए खेलने का अर्थ है एक जुट होकर एकता से खेल को संपन्न करना। लेकिन सिर्फ अपने लिए खेलने का अर्थ खेल की भावना को आहत करना है।
प्रश्न 51. टीम में सहयोग की भावना का क्या महत्व है?
उत्तर – टीम में सहयोग की भावना के साथ खेलने से सम्पूर्ण आनंद आता है। एकजुट होकर खेलने से एकता की अनुभूति होती है।
प्रश्न 52. खेलों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर – खेल हमें मनोरंजन एकता की भावना, प्रेरणा, लक्ष्य व स्फूर्ति व ऊर्जा प्रदान करते हैं।
प्रश्न 53. "अगर जंगल नहीं बचेंगे तो हम भी नहीं बचेंगे" सोचो ऐसा क्यों? लिखिए।
उत्तर – जंगल से हमें अनेक जरूरी वस्तुएँ मिलती हैं, उनके बगैर हमारा जीवन संभव नहीं है।
प्रश्न 54. पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं की परस्पर निर्भरता है, कैसे?
उत्तर – पेड़-पौधे जीव-जन्तुओं को भोजन और आवास प्रदान करते हैं। जीव जन्तु अपनी सुरक्षा के लिए भी जंगलों पर निर्भर है।
प्रश्न 55. जंगल को आदिवासियों का. "साँझा बैंक" कहा जाता है, क्यों?
उत्तर – आदिवासी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से जंगल पर निर्भर रहते हैं। इसलिए उन्हें 'साँझा बैंक' कहा जाता है।
प्रश्न 56. सूर्यमणि के "तारांग केन्द्र" में क्या-क्या सिखाया जाता है?
उत्तर - तारांग केन्द्र में जंगल का महत्व उन पर मानव जाति की निर्भरता, उनसे प्राप्त जरूरी वस्तुओं व वनों को सुरक्षित रखना आदि सिखाया जाता है।
प्रश्न 57. झूम खेती के बारे में लिखिए।
उत्तर – झूम खेती में भूमि पर वनस्पति को जलाने के लिए पेड़ के शीर्ष को काटना शामिल है। ये खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी बनाता है। एक बार खेती के बाद जमीन के दूसरे हिस्से को जलाकर खेती की जाती है।
प्रश्न 58. खरपतवार को जमीन पर दबाया जाता है। इसके क्या-क्या फायदे हैं?
उत्तर – खरपतवार को जमीन में दबाने से जमीन उपजाऊ बनती है।
प्रश्न 59. झूम खेती में बीजों को कौन से तरीके से बोया जाता है?
उत्तर – झूम खेती में एक फसल कटने के बाद जमीन को कुछ साल तक आराम करने देते हैं। और उस जगह पर जो बांस या जंगल उग जाता है, उसे उखाड़ते नहीं, जलाते हैं, ये राख, खाद का काम करती है।
प्रश्न 60. सम्पदा शब्द से क्या आशय है, समझाइये।
उत्तर – सम्पदा शब्द से आशय उस तरह की आय से है, जो हमें सीधे प्राप्त न होकर बाजार से खरीदने-बेचने, व्यवसाय करने अथवा दूसरे देशों / प्रदेशों से आए पर्यटकों से प्राप्त होती है।
प्रश्न 61. मध्यप्रदेश को "सोया राज्य" क्यों कहते हैं?
उत्तर – मध्यप्रदेश में करीब 60% सोयाबीन का उत्पादन होता है, इसलिए इसे 'सोया राज्य' कहते हैं।
प्रश्न 62. खनिज से आप क्या समझते हैं? कुछ खनिजों के नाम तथा किस जिले में पाए जाते हैं? लिखिए।
उत्तर – खनिज ऐसे भौतिक पदार्थ हैं, जो खान से खोदकर निकाले जाते हैं।
मैग्नीज- बालाघाट
लोहा – बालाघाट, जबलपुर
अभ्रक – अजमेर, उदयपुर
प्रश्न 63. मध्य प्रदेश के किन-किन जिलों में सोयाबीन की फसल उगाई जाती है?
उत्तर – यह सोयाबीन की फसल है, जो मध्यप्रदेश के उज्जैन, इन्दौर, धार, देवास, रतलाम, मंदसौर हरदा, होशंगाबाद आदि कई जिलों में उगाया जाता है। इसलिए (म.प्र.) को सोया राज्य भी कहते हैं।
वार्षिक परीक्षा तैयारी– हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
2. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
3. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
4. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
5. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
7. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
10. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions
एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 पर्यावरण के पाठों से प्रश्नोत्तरों का अध्ययन करें।
1. विषय पर्यावरण एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका के सभी पाठों से महत्वपूर्ण प्रश्न
2. पर्यावरण- पाठ 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
Class 5th पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठों की अवधारणाएँ
1. सारांश पाठ-1 'कैसे पहिचाना चींटी ने दोस्त को'
2. पाठ-2 'कहानी सपेरों की' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ
3. पाठ-3 'चखने से पचने तक' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ
प्रायोजना कार्य कक्षा 5वीं वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24
1. RSK निर्देश कक्षा 5वीं के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क
2. अंग्रेजी प्रोजेक्ट वर्क कक्षा 5वीं वार्षिक परीक्षा 2024
प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
5. कक्षा 5 सभी विषय वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022
कक्षा 5वीं पर्यावरण अध्ययन के इन 👇 पाठों से ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नों भी पढ़ें।
अध्याय 1 कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को से ब्लूप्रिंट आधारित बहु-विकल्पीय , लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com
Recent Posts
वीरांगनाएं भारत की – ऑपरेशन सिंदूर की शूरवीर महिलाएं – विंग कमांडर व्योमिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
रामनवमी विशेष - राम रक्षा स्तोत्र (हिन्दी अनुवाद सहित)- श्री राम पूजन विधान, राम रक्षा कवच, राम स्तुति, राम चालीसा एवं आरती
अगले 4 दिन तक होली चलेगी। संत प्रेमानंद महाराज जी के संदेश की तीन बातें | होलिका दहन का मुहूर्त
Categories
Subcribe