s

हल अभ्यास प्रश्नपत्र कक्षा 5वीं पर्यावरण अध्ययन | Solved Question Paper Environmental Study Year 2024

   4264   Copy    Share

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. मध्यप्रदेश में सबसे अधिक कौन-सी फसल होती है?
(A) गेहूँ, बाजरा
(B) गेहूँ, सोयाबीन
(C) मक्का, सरसों
(D) धान, चना
उत्तर― (B) गेहूँ, सोयाबीन

प्रश्न 2. जहाँ बाँध बनता है वहाँ के लोगों को क्या परेशानी आती हैं?
(A) लोगों से उनके घर जबरदस्ती खाली कराये जाते हैं।
(B) उनका रोजगार चला जाता है।
(C) मुआवजे की राशि बहुत कम होती है।
(D) उपर्युक्त सभी।
उत्तर― (D) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 3. भूकम्प आने पर हम कुछ सावधानी रख सकते हैं। बताइए कि इनमें से कौन-सी असावधानी है?
(A) घर से बाहर निकल जाना।
(B) मजबूत चीज के नीचे छुपकर बैठ जाना।
(C) पलंग के नीचे छिप जाना।
(D) आराम से सो जाना।
उत्तर― (D) आराम से सो जाना।

प्रश्न 4. गोलकोंडा क्या है?
(A) किला है।
(B) संग्रहालय है।
(C) गाँव है।
(D) शहर है।
उत्तर― (A) किला है।

प्रश्न 5. पानी में तैरने वाली चीजों के सही समूह को पहचानिए-
(A) स्टील की चम्मच, लोहे की कील, कागज की नाव।
(B) कागज की नाव, प्लास्टिक की खाली बोतल, प्लास्टिक की गेंद।
(C) स्टील की चम्मच, प्लास्टिक की गेंद, प्लास्टिक की खाली बोतल।
(D) कागज की नाव, लोहे की कील, प्लास्टिक की गेंद।
उत्तर― (B) कागज की नाव, प्लास्टिक की खाली बोतल, प्लास्टिक की गेंद।

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. उल्लू की आँखें सामने की तरफ होती हैं।
प्रश्न 7. सड़े हुए खाद्य पदार्थ पर उगने वाली वनस्पति फफूंदी होती है।
प्रश्न 8. हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
प्रश्न 9. ट्रैफिक के सभी नियमों का सही से पालन करना चाहिए।
प्रश्न 10. महात्मा गाँधीजी ने सर्वप्रथम छुआछूत का अन्त करने की बात कही।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 प्रश्न 3. मनुष्य के सूंघने की शक्ति कब काम आती है?
उत्तर― मनुष्य के सूँघने की शक्ति प्रायः स्वादिष्ट खाना, फूल, इत्र, अगरबत्ती, गैस लीकेज इत्यादि को पहचानने के काम में आती है।

प्रश्न 12. प्रश्न 4. ऐसे दो पक्षियों के नाम लिखिए जो हमसे चार गुना दूरी से अपने भोजन को देख पाते हैं?
उत्तर― बाज और गिद्ध जैसे पक्षी हमसे चार गुना दूर से देख सकते हैं।

प्रश्न 13. बावड़ी को सीढ़ीदार कुआँ क्यों कहते हैं?
उत्तर― बावड़ी में से पानी लेने के लिए सीढ़ियाँ बनायी जाती थीं, इसलिए बावड़ी को सीढ़ीदार कुआँ कहते हैं।

प्रश्न 14. चांगपा अपने टेंटों को क्या कहते हैं?
उत्तर― चांगपा अपने टेंटों को 'रेबो' कहते हैं।

प्रश्न 15. पोलियो की बीमारी शरीर के किस अंग को प्रभावित करती है?
उत्तर― पोलियो की बीमारी शरीर में पैरों को प्रभावित करती है।

प्रश्न 16. किस पौधे के बीज से सूत बनाया जाता है?
उत्तर― कपास के पौधे के बीज से सूत बनाया जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. सँपेरों के अलावा और कौन-कौन लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए जानवरों पर निर्भर होते हैं?
उत्तर― सँपेरों के अलावा मदारी, ग्वाला, तांगेवाला, धोबी, बहेलिया, मुर्गीवाला, मछुआरे अपनी रोजी-रोटी के लिये जानवरों पर निर्भर होते हैं।

प्रश्न 18. मक्खियाँ काटती नहीं हैं, फिर वे बीमारियाँ कैसे फैलाती हैं?
उत्तर― मक्खियाँ काटती नहीं हैं लेकिन वे बीमारियाँ फैलाती हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब मक्खी गन्दगी पर, प्रदूषित खाने पर बैठती है तो उसके पैरों में जीवाणु चिपक जाते हैं, फिर वहीं मक्खी खाने पर बैठती हैं तो पैर में चिपके हानिकारक जीवाणु खाने के द्वारा हमारे शरीर में पहुँच जाते हैं, इस तरह मक्खियाँ बीमारियाँ फैलाती हैं।

प्रश्न 19. नीचे लिखे दिनों में पृथ्वी से देखने पर चन्द्रमा कैसा दिखाई देता है?
उत्तर― (1) पूर्णिमा के दिन-चाँद पूरा गोल दिखाई देता है।
(2) अमावस्या के दिन-चाँद दिखाई नहीं देता है।

प्रश्न 20. आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए आप किस नम्बर पर फोन लगाएँगे?
उत्तर― आपातकालीन स्थिति में सहायता केन्द्रों के फोन नम्बर-
1. सी.एम. हेल्पलाइन ― 181
2. चाइल्ड हेल्पलाइन ― 1098
3. पुलिस हेल्पलाइन ― 100
4. फायर इमरजेंसी (दमकल केन्द्र) ― 101
5. एम्बुलेंस ― 108
6. वुमैन हेल्पलाइन ― 1090

प्रश्न 21. जो लोग टॉयलेट और नालियों वगैरह की सफाई का काम करते हैं, उनसे आम लोगों का किस तरह का बर्ताव होता है? लिखकर समझाओ।
उत्तर― जो लोग टॉयलेट और नालियाँ वगैरह की सफाई का काम करते हैं उनसे आम लोगों का बर्ताव घृणा का रहता है। लोग उनको नीची जाति का मानते हैं तथा उनके साथ गन्दा बर्ताव भी करते हैं।

प्रश्न 22. पेड़-पौधों और जानवरों की परस्पर निर्भरता है, कैसे?
उत्तर― पेड़-पौधे एवं जानवर एक-दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। पौधों द्वारा उत्पन्न घास, फूल, फल जन्तुओं का भोजन होते हैं। इसी प्रकार जानवर भी पौधों के विभिन्न बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाकर पौधों की वृद्धि में मदद करते हैं। इस प्रकार पेड़-पौधे एवं जानवरों की परस्पर निर्भरता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. बाघ की पाँच विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर― बाघ की पाँच विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(1) बाघ की दृष्टि और सुनने की क्षमता बहुत अच्छी होती है।
(2) बाघ मौके के अनुसार अपनी आवाज बदलता रहता है।
(3) बाघ की आवाज बहुत तेज होती है।
(4) बाघ की मूँछे हवा में हुये कम्पन को पहचान लेती हैं।
(5) बाघ अपने इलाके में मूत्र करके अपनी गन्ध छोड़ते जाते हैं।

प्रश्न 24. हाउसबोट से आप क्या समझते हैं ? इनकी कोई 3 विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर― हाउसबोट एक प्रकार का लकड़ी का घर होता है। यह हमेशा पानी पर तैरता रहता है। यह अधिकांशतः श्रीनगर में देखने को मिलते हैं।
हाउसबोट की विशेषताएँ- (1) हाउसबोट 80 फुट तक लम्बे और 8-9 फुट तक चौड़े होते हैं।
(2) इस प्रकार के घरों में लकड़ी पर खूबसूरत नक्काशी की जाती है।
(3) मकान की तरह हाउसवोट में भी अलग-अलग कमरे होते हैं

प्रश्न 25. सम्पदा शब्द से क्या आशय है? आपके प्रदेश की कृषि सम्पदा के विषय में पाँच वाक्य लिखिए।
उत्तर― सम्पदा शब्द से आशय उस तरह की आय से हे, जो हमें सीधे प्राप्त न होकर बाजार में खरीदने-बेचने, व्यवसाय करने अथवा दूसरे देशों/प्रदेशों से आए पर्यटकों से प्राप्त होती है।
(1) कृषि सम्पदा मध्यप्रदेश की मिट्टी उपजाऊ है जो कृषि के लिए अति उत्तम है।
(2) हमारा प्रदेश कई फसलों के उत्पादन में आत्मनिर्भर है, जैसे सोयाबीन।
(3) हमारे प्रदेश में कृषि भूमि अधिक होने के कारण गेहूँ, चना, तुअर, ज्वार, मूँग इत्यादि फसलें होती हैं।
(4) सोयाबीन की खली एवं भूसा विदेशों में भेजा जाता है।
(5) कृषि सम्पदा से हमारे प्रदेश को राजस्व प्राप्त होता है।

प्रश्न 26. प्राचीन और वर्तमान समय की इमारतों घरों में आपको क्या अन्तर दिखाई देता है?
उत्तर― प्राचीन इमारतें घर
1. प्राचीन इमारतें घर काफी बड़े क्षेत्र में बने होते थे। इनकी दीवारें मोटी एवं मजबूत होती थीं।
2. इन इमारतों के निर्माण में पतली पक्की ईंट, मिट्टी, चूना एवं पत्थरों का उपयोग होता था।
3. इन इमारतों में पत्थरों पर नक्काशी का काम अधिक देखने को मिलता है।
4. प्राचीन इमारतों का पटाव अधिक ऊँचा रखा जाता था। वर्तमान इमारतें घर
1. वर्तमान इमारतें घर अपेक्षाकृत काफी छोटे क्षेत्र में बने होते हैं। इनकी दीवारें अपेक्षाकृत कम मोटी लेकिन मजबूत बनी होती हैं।
2. इन इमारतों घरों के निर्माण में ईंट, सीमेण्ट कंकरीट एवं लोहे का प्रयोग होता है।
3. वर्तमान इमारतों में नक्काशी प्राय: नहीं होती।
4. वर्तमान इमारतों में पटाव अपेक्षाकृत नीचा रखा जाता है।

वार्षिक परीक्षा तैयारी– हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)
3. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
4. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
5. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
6. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
7. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
8. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
9. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
10. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
11. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
12. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
13. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
14. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions
4. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न
5. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe