विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।
झंडा ऊँचा रहे हमारा।।
सदा शक्ति बरसाने वाला,
प्रेंम सुधा सरसाने वाला,
वीरों को हर्षाने वाला,
मातृभूमि का तन-मन सारा।
झंडा ऊंँचा रहे हमारा।।
स्वतंत्रता के भीषण रण में,
लखकर जोश बड़े क्षण-क्षण में,
काँपे शत्रु देखकर मन में,
मिट जाये भय संकट सारा।
झंडा ऊंँचा रहे हमारा।।
इस झंडे के नीचे निर्भय,
रहें स्वतंत्र यह अविचल निश्चय,
बोलो भारत-माता की जय,
स्वतंत्रता है ध्येय हमारा।
झंडा ऊँचा रहे हमारा।।
आओ, प्यारे वीरों, आओ,
देश-धर्म पर बलि-बलि जाओ,
एक साथ सब मिलकर गाओ,
प्यारा भारत देश हमारा।
झंडा ऊँचा रहे हमारा।।
इसकी शान न जाने पाए,
चाहे जान भले ही जाए,
विश्व विजय करके दिखालाएँ,
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा।
झंडा ऊँचा रहे हमारा।।
हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'स्रोत भाषा' एवं 'लक्ष्य भाषा' क्या होती है? इनकी आवश्यकता एवं प्रयोग
2. दुःख, दर्द, कष्ट, संताप, पीड़ा, वेदना आदि में सूक्ष्म अंतर एवं वाक्य में प्रयोग
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com
Subscribe now to get new information and updates directly on your email.
Recent Posts
(हालिया पोस्ट)
अंग्रेजी ओलम्पियाड तैयारी : कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए 50 महत्वपूर्ण अंग्रेजी व्याकरण और भाषा ज्ञान आधारित वैकल्पिक प्रश्न
वीरांगनाएं भारत की – ऑपरेशन सिंदूर की शूरवीर महिलाएं – विंग कमांडर व्योमिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
रामनवमी विशेष - राम रक्षा स्तोत्र (हिन्दी अनुवाद सहित)- श्री राम पूजन विधान, राम रक्षा कवच, राम स्तुति, राम चालीसा एवं आरती
Categories
(श्रेणियाँ)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहले कमेंट करने वाले बनें!