s

पाठ 2 'सूक्ष्मजीव - मित्र एवं शत्रु' विषय - विज्ञान कक्षा 8 (ऐटग्रेड अभ्यास पुस्तिका) || Path 2 'Sukshma Jeev evam Shatru' (At Grade Book)

   2720   Copy    Share

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. जन्तुओं तथा पौधों में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले दो-दो रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर– सूक्ष्मजीवों द्वारा जन्तुओं में होने वाले रोग– टाइफाइड, पोलियो।
सूक्ष्मजीवों द्वारा पौधों में होने वाले रोग– नींबू कैंकर, भिंडी की पीत।

प्रश्न 2. (i) चित्र में दिए गए सूक्ष्मजीव का क्या नाम है?
उत्तर– राइजोपस (ब्रेड मोल्ड)
(ii) यह सूक्ष्मजीवों के किस वर्ग में आता है?
उत्तर– कवक

प्रश्न 3. प्रतिजैविक का उपयोग करते समय हमें क्या-क्या सावधानियाँ रखना चाहिए?
उत्तर– ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर की सलाह पर ही प्रतिजैविक की दवाएँ लेनी चाहिए तथा उस दवा का कोर्स भी पूरा करना चाहिए। यदि आप प्रतिजैविक उस समय लेंगे जब उसकी आवश्यकता नहीं है तो अगली बार जब आप बीमार होंगे और आपको प्रतिजैविक की आवश्यकता होगी तो वह उतनी प्रभावी नहीं होगी। इसके अतिरिक्त अनावश्यक रूप से ली गई प्रतिजैविक शरीर में उपस्थित उपयोगी जीवाणु भी नष्ट कर देती है। सर्दी-जुकाम एवं फ्लू में प्रतिजैविक प्रभावशाली नहीं हैं क्योंकि यह रोग विषाणु द्वारा होते हैं।

प्रश्न 4. पहेली ने दही जमाने के लिए गुनगुने दूध में कुछ दही मिलाकर उसे रेफ्रीजरेटर में रख दिया, अगले दिन उसने देखा दही नहीं जमा, दही ना जमने का क्या कारण है?
उत्तर– आपने अपनी माँ को दूध उबाल कर रखते हुए देखा होगा। उबालने से अनेक सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं। इसी प्रकार हम अपना भोजन रेफ्रीजरेटर में रखते हैं। क्योंकि कम ताप सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को रोकता है।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5. मित्रवत सूक्ष्मजीव क्या होते हैं? ये हमारे लिए क्यों उपयोगी हैं?
उत्तर– सूक्ष्मजीव विभिन्न कार्यों में उपयोग किए जाते हैं। इनका उपयोग दही, ब्रेड एवं केक बनाने में किया जाता है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी इनका उपयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, कार्बनिक अवशिष्ट (सब्जियों के छिलके, जन्तु अवशेष, विष्ठा इत्यादि) का अपघटन जीवाणुओं द्वारा किया जाता है तथा हानिरहित पदार्थ बनते हैं। स्मरण कीजिए, जीवाणुओं का उपयोग औषधि उत्पादन एवं कृषि में मृदा की उर्वरता में वृद्धि करने में किया जाता है जिससे नाइट्रोजन स्थिरीकरण होता है। प्राचीन काल से ही सूक्ष्मजीवों का उपयोग एल्कोहल बनाने में किया जाता रहा है।

प्रश्न 6. वैक्सीन (टीका) हमारे शरीर में किस प्रकार कार्य करती है?
उत्तर– जब रोगकारक सूक्ष्मजीव हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं तो उनसे लड़ने के लिए हमारा शरीर प्रतिरक्षी उत्पन्न करता है। शरीर को यह भी स्मरण रहता है कि वही सूक्ष्मजीव अगर हमारे शरीर में पुनः प्रवेश करता है तो उससे किस प्रकार लड़ा जाए। अतः यदि मृत अथवा निष्क्रिय सूक्ष्मजीवों को स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रविष्ट कराया जाए तो शरीर की कोशिकाएँ उसी के अनुसार लड़ने के प्रतिरक्षी उत्पन्न करके रोगकारक को नष्ट कर देती हैं। यह प्रतिरक्षी हमारे शरीर में सदा के लिए बनी रहती हैं तथा रोगकारक सूक्ष्मजीव से हमारी सदा के लिए सुरक्षा होती है। इस प्रकार टीका (वैक्सीन) कार्य करता है। हैजा, क्षय, चेचक तथा हैपेटाइटिस जैसी अनेक बीमारियों को वैक्सीन (टीके) द्वारा रोका जा सकता है।

प्रश्न 7. पहेली ने आधा किलो आटा लेकर उसमें थोड़ी-सी चीनी डालकर गर्म जल मिलाया तथा एक चुटकी पीस्ट पावडर मिलाकर गूंथ लिया, दो घंटे पश्चात् उसने देखा आटा फूल गया। पहेली के निम्न प्रश्नों के उत्तर देने में मदद कीजिए–
(i) आटे के फूलने में यीस्ट किस प्रकार सहायक है?
उत्तर– यीस्ट तीव्रता से जनन करके श्वसन के दौरान कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्पादित करते हैं। गैस के बुलबुले खमीर वाले मैदे या आटे का आयतन बढ़ा देते हैं।
(ii) यीस्ट का उपयोग किस उद्योग में किया जाता है?
उत्तर– यीस्ट का उपयोग बेकिंग उद्योग में किया जाता है।
(iii) क्या इडली व डोसा बनाने में यीस्ट का उपयोग होता है?
उत्तर–हाँ, इडली और डोसा बनाने में भी यीस्ट उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 8. साधारण नमक को किस प्रकार परिरक्षक के रूप में उपयोग करते हैं?
उत्तर– सामान्य नमक का उपयोग मांस एवं मछली के परिरक्षण के लिए काफी लम्बे अरसे से किया जा रहा है। जीवाणु की वृद्धि रोकने के लिए मांस तथा मछली को सूखे नमक से ढक देते हैं। नमक का उपयोग आम, आँवला एवं इमली के परिरक्षण में भी किया जाता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9. नाइट्रोजन चक्र को आरेख द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर– पाठ्य पुस्तक में देखकर नाइट्रोजन चक्र का आरेख बनाया जा सकता है।

प्रश्न 10. मनुष्य में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले सामान्य रोग, उनके रोगजनक सूक्ष्मजीव तथा रोग से बचाव के उपायों को तालिकाबद्ध कीजिए।
उत्तर– मनुष्य में सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाले सामान्य रोग, उनके रोगजनक सूक्ष्मजीव तथा रोग से बचाव के उपाय इस प्रकार हैं–
1. क्षयरोग– यह रोग जीवाणु के कारण होता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को पूरी तरह से अन्य व्यक्तियों से अलग रखना चाहिए। रोगी की व्यक्तिगत वस्तुओं को अलग रखना चाहिए। उचित समय पर रोगी का टीकाकरण करवाना चाहिए।
2. खसरा– यह रोग वायरस के कारण होता है। इस रोग से बचाव के उपाय, क्षयरोग से बचाव के उपाय के समान हैं।
3. चिकनपॉक्स– यह रोग वायरस के कारण होता है। इस रोग से बचाव के उपाय, क्षयरोग से बचाव के उपाय के समान हैं।
4. पोलियो– यह रोग वायरस के कारण होता है। इस रोग से बचाव के उपाय, क्षयरोग से बचाव के उपाय के समान हैं।
5. हैजा– यह रोग जीवाणु के कारण होता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। रोगी को भलीभाँति पके भोजन तथा उबले हुए पेयजल का सेवन करना चाहिए। पीड़ित व्यक्ति का टीकाकरण करवाना चाहिए।
6. टाइफायड– यह रोग जीवाणु के कारण होता है। इस रोग से बचाव के उपाय, हैजा रोग से बचाव के उपाय के समान हैं।
7. हैपेटाइटिस-ए– यह रोग वायरस के कारण होता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को उबले हुए पेय जल का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही उसे टीकाकरण करवाना चाहिए।
5. हैजा– यह रोग प्रोटोज़ोआ के कारण होता है। इस रोग से सुरक्षा के लिए मच्छरदानियों का प्रयोग करना चाहिए। मच्छर भगाने वाले रसायनों का प्रयोग करना चाहिए। कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए। मच्छर के प्रजनन रोकने के लिए जल को किसी भी स्थान पर एकत्रित नहीं होने देना चाहिए।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 6 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान के पाठों को पढ़ें।
1. विज्ञान - पाठ 2 'भोजन के घटक' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
2. विज्ञान - पाठ 3 'तन्तु से वस्त्र तक' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 8 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान के पाठों को पढ़ें।
1. संस्कृत - प्रथमः पाठः-लोकहितं मम करणीयम् 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
2. संस्कृत - द्वितीयः पाठः "कालज्ञो वराहमिहिरः" 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
3. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 1 'वर दे' कविता (एटग्रेट) प्रश्नों के सटीक उत्तर
4. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 2 'आत्मविश्वास' (एटग्रेट पाठ्यपुस्तक) प्रश्नों के सटीक उत्तर
5. विज्ञान कक्षा 8 पाठ 1 "फसल उत्पादन एवं प्रबंध" (एटग्रेट पाठ्यपुस्तक) प्रश्नों के सटीक उत्तर
6. English Lesson 1 'Another Chance' सटीक प्रश्नों के उत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe