s

Hindi Model Question Paper Class 8th Annual Exam 2023 || हिन्दी मॉडल प्रश्नपत्र - वार्षिक परीक्षा

   4226   Copy    Share

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. इनमें से कौन सा 'बन्धन' का विलोम शब्द है?
(अ) परतन्त्र
(ब) मुक्त
(स) गरल
(द) पुरातन
उत्तर– मुक्त।

प्रश्न 2. "पीपर पात सरिस मन डोला।" उपरोक्त पंक्ति में उपमान है–
(अ) मन
(ब) सरिस
(स) डोला
(द) पीपर पात
उत्तर– पीपर पात।

प्रश्न 3. 'कूड़ाघर' का समास विग्रह होगा–
(अ) कूड़े में घर
(ब) कूड़े का घर
(स) घर में कूड़ा
(द) घर और कूड़ा
उत्तर– कूड़े का घर।

प्रश्न 4. बाल गायक के रूप में ............ अल्पायु में विख्यात हो गये थे।
(अ) महान् गायक तानसेन
(ब) राजा मानसिंह तोमर
(स) उस्ताद अलाउद्दीन खाँ
(द) कुमार गन्धर्व
उत्तर– कुमार गन्धर्व।

प्रश्न 5. 'शालीनता' शब्द में प्रत्यय है–
(अ) लीनता
(ब) नता
(स) ता
(द) शाली
उत्तर– ता।

प्रश्न 6. म. प्र. सरकार किसके नाम पर दो व्यक्तिगत पुरस्कार देती है?
(अ) विश्नोई समाज
(ब) अमृता देवी विश्नोई
(स) निहालचन्द विश्नोई
(द) शहीदों
उत्तर– अमृता देवी विश्नोई।

प्रश्न 7. "कल कौन आ रहा है?" उपरोक्त वाक्य है–
(अ) प्रश्नवाचक वाक्य
(ब) इच्छाबोधक वाक्य
(स) आज्ञार्थक वाक्य
(द) सन्देहसूचक वाक्य
उत्तर– प्रश्नवाचक वाक्य।

प्रश्न 8. 'भट' शब्द का अर्थ ............ होता है।
(अ) खिलाड़ी
(ब) धावक
(स) योद्धा
(द) डरपोक
उत्तर– योद्धा।

प्रश्न 9. 'तत्कालीन' शब्द में सन्धि है–
(अ) दीर्घ स्वर संधि
(ब) वृद्धि स्वर संधि
(स) अयादि स्वर संधि
(द) व्यंजन संधि
उत्तर– व्यंजन संधि।

प्रश्न 10. 'माँ' शब्द के प्रयोग से ........... की ओर संकेत किया गया है।
(अ) भारत माँ
(ब) लक्ष्मी माँ
(स) दुर्गा माँ
(द) सरस्वती माँ
उत्तर– भारत माँ।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. कृष्ण ने महाभारत में सर्वोत्तम काम क्या किया?
उत्तर– महाभारत में कृष्ण ने न्याय के साथ पाण्डव पक्ष का सहयोग करते हुए निर्वासित पाण्डवों को उनका अधिकार प्राप्त करवाया। उनमें आत्मविश्वास पैदा किया।

प्रश्न 12. मध्य प्रदेश में कौन-कौन से प्रमुख संगीतकारों ने संगीत की साधना की?
उत्तर– मध्य प्रदेश में सोलहवीं सदी के महान् गायक तानसेन, ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर, सन्तूर वादक उस्ताद अलाउद्दीन खाँ, कुमार गन्धर्व (वास्तविक नाम सिद्राम कोयकली) एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर आदि प्रमुख संगीतकारों ने संगीत की साधना की।

प्रश्न 13. अपराजिता संस्मरण की लेखिका कौन हैं?
उत्तर– अपराजिता संस्मरण की लेखिका गौरा पन्त 'शिवानी' हैं। वे हिन्दी की लोकप्रिय कथा-लेखिका हैं।

प्रश्न 14. पटना के पास कौन-सा प्रख्यात विश्वविद्यालय था?
उत्तर– पटना के पास नालन्दा विश्वविद्यालय था, जो अपने समय का बहुत ही प्रसिद्ध विश्वविद्यालय था।

प्रश्न 15. मुण्डा जनजाति के लोग बिरसा को क्यों मानते थे?
उत्तर– बिरसा ने गाँववासियों और आसपास के लोग जो उनके पास आये, उनका जड़ी-बूटियों से इलाज किया। उन्हें स्वस्थ रहने के उपाय बताए। इस तरह वे उपदेशक भी बन गये। उन्हें लोग अवतारी पुरुष मानने लगे और उनका आदर भाव बढ़ता गया।

प्रश्न 16. संदीप और कुलदीप को घर आने में देर क्यों हो गई?
उत्तर– संदीप और कुलदीप को घर आने में देर इसलिए हो गई, क्योंकि वे दोनों बाढ़ में फँसे लोगों की सहायता में जुटे हुए थे।

प्रश्न 17. गौवर्ण राजा के पास क्यों आया था?
उत्तर– गौवर्ण राजा को गीता का मर्म समझाने के लिए राजा के पास आया था।

प्रश्न 18. हमें दूसरे व्यक्तियों से किस प्रकार के वचन बोलना चाहिए?
उत्तर– हमें दूसरे व्यक्तियों से विनयपूर्वक मीठे वचन बोलने चाहिए।

प्रश्न 19. विक्रम संवत् किसने प्रारम्भ किया?
उत्तर– उज्जयिनी के महान् सम्राट् विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रमणकारी शकों पर विजय प्राप्त की थी। इस विजय की खुशी में उन्होंने विक्रम संवत् आरम्भ किया। यह विक्रम संवत् ईसा के ईसवी सन् से 57 वर्ष पूर्व प्रारम्भ किया गया था।

प्रश्न 20. सालिम अली को पक्षी संरक्षण के लिए कौन-सा पुरस्कार मिला था?
उत्तर– सालिम अली को पक्षी संरक्षण के लिए 'जे. पॉल वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन' पुरस्कार मिला था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. रैदास ने भगवान से अपना सम्बन्ध स्थापित करते हुए किस-किस से अपने को जोड़ा है?
उत्तर– रैदास ने भगवान से अपने आपको कई तरह से जोड़ा है। उन्होंने भगवान को चन्दन, घन (बादल), चन्द्रमा, दीपक, मोती के रूप में है और अपने आपको क्रमशः पानी, मोर, चकोर, बत्ती, धागे के रूप में चित्रित किया है। चन्दन पानी के संयोग से घिस जाता है और उसकी गंध फैलने लगती है। बादल की गरजना के साथ ही मोर कूकता है। चन्द्रमा को चकोर एकटक ही देखता है। दीपक में बत्ती होती है, वह दीपक की ज्योति बिखेरती है। मोतियों में धागा पिरोया जाता है, फिर हार (माला) बन जाता है। सोने को सुहागे से चमक प्राप्त होती है। इस तरह ईश्वर से इन जीवों का विभिन्न प्रकार का सम्बन्ध है।

प्रश्न 22. जोधपुर के राजा अभयसिंह को लकड़ी की आवश्यकता क्यों पड़ी? इसके लिए उन्होंने क्या किया?
उत्तर– जोधपुर के राजा अभयसिंह अपना महल बनवा रहे थे। यह भादों का महीना था एवं शुक्ल पक्ष की दशमी का दिन था। इसके निर्माण के लिए राजा अभयसिंह को लकड़ी की आवश्यकता पड़ी। इसके लिए राजा अभयसिंह ने अपनी सेना के कुछ सैनिकों को लकड़ी काटकर लाने का आदेश दिया। इस तरह राजा के सैनिक जोधपुर के पास खेजड़ली गाँव पहुँचे। वहाँ वे पेड़ काटना चाहते थे। यह गाँव विश्नोइयों का था। विश्नोइयों ने कहा, "हम परम्परा से वनों के रक्षक हैं। हमारे रहते पेड़ नहीं कट सकते।" सैनिकों ने उनके विरोध की अनदेखी की। सैनिकों ने कुल्हाड़ी चला दी। अमृता देवी विश्नोई नामक महिला पेड़ों से लिपट गई और कहती रही, "सिर साँटे पर रूख रहे तो भी सस्तो जाण।" राजा की आज्ञा का पालन करना है, इस भाव से सैनिकों ने अमृता देवी को काट डाला।

प्रश्न 23. संवत्सरों का नामकरण किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर– संवत्सर का उपयोग समय की गणना के लिए एक वर्ष की अवधि के अर्थ में किया जाता है। ऋग्वेद और अथर्ववेद आदि प्राचीन ग्रन्थों में भी संवत्सर का एक काल चक्र के रूप में उल्लेख है। इस प्रकार समय की गणना करने की विधि अति प्राचीन है। जिस तरह हमारे यहाँ दिनों और महीनों के नाम दिए गए हैं; उसी तरह संवत्सरों का भी नामकरण किया गया है। ये साठ वर्ष बाद पुनः एक चक्र के रूप में आते रहते हैं। विक्रम संवत् 2063 का नाम विकारी नामक संवत्सर है। इसके पहले के दो संवत्सरों के नाम 'हेमलम्ब नाम' और 'विलम्ब नाम' संवत्सर थे।

प्रश्न 24. कवि के अनुसार पथिक के सामने कब असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है?
उत्तर– कवि का मत है कि मातृभूमि की आजादी के लिए अनेक राष्ट्र भक्तों ने स्वयं का बलिदान फाँसी के तख्ते पर झूल कर दे दिया। उस आजादी को प्राप्त तो कर लिया परन्तु उसकी रक्षा के लिए मातृभूमि अपने राष्ट्रभक्तों से आहुति की माँग कर रही है। इस स्वतन्त्रता की ज्वाला में अपने महात्याग के पथ पर चलते हुए असमंजस (दुविधा) में स्थिति उत्पन्न मत होने देना। नहीं तो हे पथिक! तू अपने कर्त्तव्य पथ को भूल जायेगा।

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
4. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe