s

ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024

   5026   Copy    Share

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. पुष्प ने अपनी इच्छा किससे कही है?
(A) देवता से
(B) सम्राटों से
(C) सुरबाला से
(D) वनमाली से
उत्तर― (D) वनमाली से

प्रश्न 2. हमें त्याग का सन्देश कौन देता है? (A) धरती
(B) फूल
(C) फल
(D) वृक्ष
उत्तर― (D) वृक्ष

प्रश्न 3. 'वह काला घोड़ा है' वाक्य में विशेष्य शब्द कौन-सा है?
(A) वह
(B) काला
(C) घोड़ा
(D) है
उत्तर― (C) घोड़ा

प्रश्न 4. रावण का एक अन्य नाम है-
(A) मेघनाद
(B) निशुम्भ
(C) कुम्भकर्ण
(D) दशानन
उत्तर― (D) दशानन

प्रश्न 5. राजा भोज और राजा विक्रमादित्य की गाथाएँ कहाँ गाई जाती हैं?
(A) मालवा में
(B) ग्वालियर में
(C) खजुराहो में
(D) पचमढ़ी में
उत्तर― (A) मालवा में

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर तुम देना फेंक।
प्रश्न 7. इस्लाम की निगाह में सब बराबर हैं।
प्रश्न 8. करत करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान ।
प्रश्न 9. 'गुण' शब्द का विलोम अवगुण है।
प्रश्न 10. 'कान' शब्द का पर्यायवाची कर्ण है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 बीरबल ने लंका के दूत से किस चीज को वापस देकर जाने को कहा?
उत्तर― बीरबल ने लंका के दूत से घड़ा वापस देकर जाने को कहा।

प्रश्न 12. 'गति' शब्द में इच्छानुसार उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाइए।
उत्तर― प्र + गति = प्रगति।

प्रश्न 13. 'जाके हिरदे साँच है, ताके हिरदे आप' पंक्ति में आप किसे कहा गया है?
उत्तर― उक्त पंक्ति में आप ईश्वर के लिए कहा गया है।

प्रश्न 14. दिए गए शब्दों के बहुवचन बताइए।
उत्तर― वर्दी-वर्दियाँ; इकाई-इकाइयाँ।

प्रश्न 15. 'मेघदूत' की रचना किसने की?
उत्तर― मेघदूत की रचना कालिदास ने की।

प्रश्न 16. किस कार्य को करने से स्फूर्ति और प्रतिभा मिलती है?
उत्तर― सूर्य नमस्कार करने से स्फूर्ति और प्रतिभा मिलती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. हमें अपने से बड़े बुजुर्गों की सेवा क्यों करनी चाहिए?
उत्तर― हमें अपने से बड़े-बुजुर्गों की सेवा इसलिए करनी चाहिए क्योंकि इनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। बुजुर्गों की सेवा करने से हमें आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो कि हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है।

प्रश्न 18. व्यक्ति में कौन-कौन से अवगुण होते हैं ? लिखिए।
उत्तर― व्यक्ति में घमण्ड, आलस्य, क्रोध, क्रूरता आदि अवगुण होते हैं।

प्रश्न 19. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में लिखिए-
उत्तर― (1) कः श्वेतवर्णः?
उत्तर- हंसः।
(2) कः श्वेतः न भवति ?
उत्तर- काकः।
(3) वर्षे कति मासाः ?
उत्तर- वर्षे द्वादशमासाः।

प्रश्न 20. राजेन्द्र अपना ऋण कैसे चुका पाया?
उत्तर― राजेन्द्र द्वारा की गयी खेती की उपज बहुत अच्छी हुई थी। इस बार फसल दो गुनी से भी ज्यादा हुई थी। राजेन्द्र ने आवश्यकतानुसार अनाज रोककर शेष अनाज समर्थन मूल्य पर बेच दिया, इससे उसे अच्छी रकम प्राप्त हुई और उसने एक बार में ही सारा ऋण चुका दिया।

प्रश्न 21. पुणे क्षेत्र में बालिकाओं में शिक्षा के प्रति रुचि कैसे जाग्रत हुई ?
उत्तर― फुले दम्पति का विश्वास था कि शिक्षा से ज्ञान मिलता है और शिक्षा से ही मनुष्य परिस्थितियों पर विचार करने योग्य होता है। जब कठिन परिस्थितियों में भी सावित्री बाई शिक्षिका बन गयीं तब यह सब देखकर पुणे क्षेत्र की बालिकाओं में पढ़ाई-लिखाई के प्रति रुचि जाग्रत हुई।

प्रश्न 22. उत्तम विद्या क्यों प्राप्त करनी चाहिए ?
उत्तर― मनुष्य को सदैव उत्तम विद्या अर्थात् दूसरों के गुणों को ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि उत्तम ज्ञान ही जीवन को सफल बनाता है और उसकी महत्ता सब जगह होती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. किसी बगीचे की देखभाल करने के लिए आप कौन-कौन से कार्य करेंगें?
उत्तर― (1) अपने पौधों की उचित रूप से देखभाल करेंगे।
(2) पौधों को समय-समय पर पानी देंगे।
(3) खरपतवार नष्ट करेंगे।
(4) रसायनों का प्रयोग नहीं करेंगे।
(5) अपने बागवानी उपकरणों की देखभाल करेंगे।

प्रश्न 24. कृषि में सिंचाई के आधुनिक तरीके अपनाने से क्या लाभ हुए हैं ?
उत्तर― कृषि में सिंचाई से फसलों को उगाने में सहायता मिलती है तथा औसत से कम वर्षा के समय, सूखे क्षेत्रों में मिट्टी में पानी की मात्रा की उपलब्धता को फिर से बढ़ाया जाता है ताकि पौधे की पोषण क्षमता अच्छी हो और मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से ग्रहण कर सके।

प्रश्न 25. <अपने प्रधानाध्यापक महोदय को अवकाश प्राप्ति के लिए एक पत्र लिखो, जिसमें स्कूल न आने का कारण बीमारी हो।
उत्तर―
सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
शासकीय प्रा. शाला, मेहरा पिपरिया।
महोदय,
विनम्र प्रार्थना है कि मुझे गत रात्रि से तेज बुखार आ गया है, इस कारण मैं पाठशाला आने में असमर्थ हूँ। कृपया आप मुझे दिनांक 15-03-2024 से 18-03-2024 तक का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
अमन गौतम
कक्षा 5 वीं
दिनांक 15/03/2024

प्रश्न 26. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 8-10 पंक्तियाँ लिखिए -
(i) मेरा प्यारा मित्र (ii) मेरी प्रिय पुस्तक (रामायण) (iii) प्रात:काल
उत्तर―
(i) मेरा प्यारा मित्र
(1) राजीव मेरा सबसे प्यारा मित्र है।
(2) वह मेरे साथ ही पढ़ता है और मेरे पड़ोस में ही रहता है।
(3) वह पढ़ने में बहुत होशियार है।
(4) वह स्वभाव से विनम्र एवं दूसरों की सहायता करने वाला है।
(5) हम दोनों की मित्रता से हमारे घरवाले व स्कूल में सभी अध्यापक भी परिचित हैं।
(6) हम दोनों परस्पर पढ़ते, खाते-पीते व खेलते हैं।
(7) मित्रता होने के बावजूद हम दोनों में परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने की स्वस्थ होड़ भी रहती है।
(8) राजीव पान, सुपारी, गुटखा जैसी बुरी आदतों से घृणा करता है।
(9) विद्यालय में सभी शिक्षकगण उसे बेहद प्यार करते हैं।
(10) मुझे अपने मित्र पर गर्व है।

(ii) मेरी प्रिय पुस्तक (रामायण)
(1) वैसे तो मैंने कई पुस्तकें पढ़ी हैं किन्तु रामायण मुझे सबसे अधिक प्रिय है।
(2) रामायण हिन्दुओं का पवित्र ग्रन्थ है।
(3) रामायण में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन है।
(4) रामायण में नैतिक मूल्यों पर विशेष बल दिया गया है।
(5) रामायण में सत्य की स्थापना के लिये संघर्ष की बात भी कही गई है।
(6) रामायण की चौपाइयाँ बहुत सारयुक्त हैं।
(7) रामायण में सैकड़ों दोहे और चौपाइयाँ हैं।
(8) मैं प्रतिदिन स्नान के बाद रामायण का एक पृष्ठ पढ़ता/पढ़ती हूँ।
(9) रामायण मेरी अत्यन्त प्रिय पुस्तक है।
(10) हमें रामायण के आदर्शों को अपने व्यवहार में धारण करना चाहिए।

(iii) प्रात:काल
(1) प्रात:काल का दृश्य बड़ा ही सुहावना होता है।
(2) पूर्व दिशा से सूरज निकलकर वातावरण को नये प्रकाश से भर देता है।
(3) पेड़ों पर चिड़ियाँ चहचहाने लगती हैं एवं अन्य पशु-पक्षी भी अपने-अपने कार्यों में लग जाते हैं।
(4) प्रातःकाल के समय बहने वाली हवा शुद्ध होती है जो मनुष्य के शरीर के लिए बहुत लाभकारी होती है।
(5) स्वास्थ्य को उत्तम रखने के उद्देश्य से प्रतिदिन प्रात:काल में टहलना चाहिए।
(6) प्रात:काल का समय पढ़ाई के लिए भी सबसे अधिक उपयुक्त होता है।
(7) सुबह-सुबह प्राकृतिक ठण्डी हवा में याद करने से पाठ जल्दी और अच्छी तरह से याद होता है।
(8) यद्यपि कई लोग इतने महत्त्वपूर्ण समय को सोकर व्यतीत कर देते हैं।
(9) प्रातःकाल के समय किया गया थोड़ा-सा व्यायाम पूरे दिन हमारे शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखता है।
(10) प्रत्येक मनुष्य को दिन के इस सबसे मूल्यवान समय का सदुपयोग करना चाहिए।

वार्षिक परीक्षा तैयारी– हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)
3. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
4. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
5. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
6. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
7. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
8. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
9. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
10. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
11. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
12. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
13. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
14. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions
4. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न
5. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
6. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
7. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
8. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe