s

Class 6th मॉडल प्रश्न पत्र विज्ञान || Model Question Paper Science Annual Exam 2023

  • BY:
     RF Temre
  • Posted on:
    February 11, 2023

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. वे जन्तु जो केवल पादप (पौधे) खाते हैं, उन्हें .............. कहते हैं।
(अ) शाकाहारी जन्तु
(ब) माँसाहारी जन्तु
(स) सर्वाहारी जन्तु
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– शाकाहारी जन्तु।

प्रश्न 2. ............ पाचन शक्ति, शारीरिक वृद्धि, अनुरक्षण तथा टूटे-फूटे अंगों की मरम्मत में सहायक है।
(अ) कार्बोहाइड्रेट तथा वसा
(ब) प्रोटीन
(स) विटामिन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– प्रोटीन।

प्रश्न 3. बेरी-बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
(अ) विटामिन A
(ब) विटामिन B
(स) विटामिन C
(द) विटामिन D
उत्तर– विटामिन B

प्रश्न 4. वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को आर-पार नहीं देख सकते, .......... कहलाते हैं।
(अ) पारदर्शी पदार्थ
(ब) अपारदर्शी पदार्थ
(स) पारभासी पदार्थ
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– अपारदर्शी पदार्थ।

प्रश्न 5. द्रव्यमान का मात्रक है–
(अ) मीटर
(ब) किलोग्राम
(स) सेकण्ड
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– किलोग्राम।

प्रश्न 6. वे वस्तुएँ जो स्वयं प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं, उन्हें ........... कहते हैं।
(अ) दीप्त वस्तुएँ
(ब) अदीप्त वस्तुएँ
(स) पारदर्शी वस्तुएँ
(द) अपारदर्शी वस्तुएँ
उत्तर– दीप्त वस्तुएँ।

प्रश्न 7. वे पदार्थ जो विद्युत् धारा को अपने अन्दर से प्रवाहित होने देते हैं, ............ कहलाते हैं।
(अ) विद्युत रोधक
(ब) विद्युत् परिपथ
(स) विद्युत के चालक
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– विद्युत के चालक।

प्रश्न 8. स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाए जाने पर चुम्बक सदैव ........... में ठहर जाते हैं।
(अ) पूर्व-पश्चिम दिशा
(ब) पूर्वोत्तर दिशा
(स) पश्चिमोत्तर दिशा
(द) उत्तर-दक्षिण दिशा
उत्तर– उत्तर-दक्षिण दिशा।

प्रश्न 9. ठण्डे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूँदों के दिखाई देने का क्या कारण है?
(अ) संघनन
(ब) वाष्पन
(स) हिमीकरण
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– संघनन।

प्रश्न 10. हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव ............... की आवश्यकता होती है।
(अ) नाइट्रोजन
(ब) हाइड्रोजन
(स) सल्फर डाय ऑक्साइड
(द) कार्बन डाय ऑक्साइड
उत्तर– कार्बन डाय ऑक्साइड।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. पाँच पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौन-कौन से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है?
उत्तर– किन्हीं पाँच पौधों के नाम एवं खाद्य पदार्थ के रूप में खाये जाने वाले उनके भाग निम्नलिखित हैं–
1. मेथी– बीज, पत्तियाँ
2. गाजर– जड़
3. पालक– पत्तियाँ
4. मूली– जड़, पत्तियाँ
5. बन्द गोभी– पत्तियाँ।

प्रश्न 12. नारियल तन्तु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर– नारियल तन्तु से बनने वाली वस्तुएँ– गद्दे, पर्स आदि।

प्रश्न 13. हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर– हमारी कोहनी में हिंज (कब्जा) सन्धि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है। अतः हमारी कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती।

प्रश्न 14. आवास किसे कहते हैं?
उत्तर– किसी भी प्राणी के रहने के लिए वह विशेष स्थान जहाँ पर उसे पर्याप्त मात्रा में भोजन मिले तथा वह स्थान जहाँ उसे तथा उसके बच्चों को सुरक्षा प्राप्त हो, आवास कहलाता है।

प्रश्न 15. आपने जिन अपारदर्शी वस्तुओं को देखा है, उनके नाम लिखिए।
उत्तर– अपारदर्शी वस्तुओं के नाम– चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू, चन्द्रमा आदि।

प्रश्न 16. चुम्बक के कोई दो गुण लिखिए।
उत्तर– चुम्बक के गुण–
1. स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाए जाने पर चुम्बक सदैव उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरता है।
2. चुम्बक के समान ध्रुवों में परस्पर प्रतिकर्षण तथा असमान ध्रुवों में परस्पर आकर्षण होता है।

प्रश्न 17. चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर फूँक मारते हैं तो लेंस भींग जाते हैं। लेंस क्यों भींग जाते हैं? समझाइए।
उत्तर– जब हम लेंस पर फूँक मारते हैं, तो हमारे मुँह से कार्बन डाइऑक्साइड के साथ जल वाष्प भी निकलती है। वायु की उपस्थिति में ये जल वाष्प संघनित होकर लेंस को गीला कर देती है।

प्रश्न 18. अपशिष्ट पदार्थ की परिभाषा लिखिए।
उत्तर– मनुष्य एवं जीवों के क्रियाकलापों के फलस्वरूप, जो पदार्थ मनुष्य द्वारा अनुपयोगी मानकर फेंक दिए जाते हैं, अपशिष्ट पदार्थ कहलाते हैं।

प्रश्न 19. चुम्बक के कितने ध्रुव होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर– प्रत्येक चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं– उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव।

प्रश्न 20. जल में परिवहन के किन्हीं दो साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर– जल में परिवहन के साधन– नाव, पानी का जहाज आदि।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. पंकिल जल के किसी नमूने से आप स्वच्छ जल कैसे प्राप्त करेंगे?
उत्तर– पंकिल जल के नमूने को गिलास में लेकर थोड़ी देर के लिए छोड़ देते हैं, कुछ समय बाद अविलेय गन्दगी बीकर की तली में बैठ जाती है, अब जल को बिना हिलाए इसके ऊपर के जल को दूसरे गिलास में उड़ेल लेते हैं, अब इस जल की अशुद्धियों को फिल्टर पत्र द्वारा निस्यान्दित करते हैं। फिल्टर पत्र को शंकु के रूप में मोड़कर एक कीप में लगा देते हैं तथा मिश्रण को फिल्टर पत्र में उड़ेलते हैं। मिश्रण के ठोस कण फिल्टर पत्र पर ही रह जाते हैं तथा स्वच्छ पानी को दूसरे गिलास में एकत्र कर लेते हैं।

प्रश्न 22. क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़? कैसे?
उत्तर– हाँ, किसी पौधे की पत्ती की छाप देखकर यह पहचान की जा सकती है कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा रेशेदार। यदि पत्ती में समान्तर शिरा-विन्यास है, तो जड़ रेशेदार होगी और यदि पत्ती में जालिका रुपी शिरा-विन्यास है, तो जड़ मूसला जड़ होगी।

प्रश्न 23. पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता?
उत्तर– प्रत्येक व्यक्ति के पग अथवा कदम की माप अलग-अलग होती है। व्यक्तियों के कदमों की लम्बाई घटती बढ़ती रहती है। यदि दो व्यक्तियों द्वारा किसी लम्बाई को नापा जाता है, तो हो सकता है कि दोनों लम्बाईयाँ समान न हों। अतः कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं किया जाता।

प्रश्न 24. आपके घर में स्विच की मरम्मत करते समय, विद्युत् मिस्तरी रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर– विद्युत् स्विच एक वैद्युत उपकरण है। इसके आन्तरिक भाग में विद्युत् धारा प्रवाहित होती है। जब हम इसके आन्तरिक भाग को छूते हैं तो हमें विद्युत् आघात लगता है। इसलिए इसे हाथ में रबड़ के दस्ताने पहनकर छूना चाहिए। रबड़ के दस्तानों में विद्युत् प्रवाहित नहीं होती है। अतः विद्युत् मिस्तरी, स्विच अथवा विद्युत् के अन्य उपकरणों को छूने से पहले रबड़ के दस्ताने पहनते हैं।

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com

🔔 Did you like this article?

Subscribe now to get new information and updates directly on your email.

Reader Comments
(पाठकों की टिप्पणियाँ)

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहले कमेंट करने वाले बनें!

Leave a reply

9 x 1 = ?

Recent Posts
(हालिया पोस्ट)

अंग्रेजी ओलम्पियाड तैयारी : कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए 50 महत्वपूर्ण अंग्रेजी व्याकरण और भाषा ज्ञान आधारित वैकल्पिक प्रश्न

वीरांगनाएं भारत की – ऑपरेशन सिंदूर की शूरवीर महिलाएं – विंग कमांडर व्योमिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी

रामनवमी विशेष - राम रक्षा स्तोत्र (हिन्दी अनुवाद सहित)- श्री राम पूजन विधान, राम रक्षा कवच, राम स्तुति, राम चालीसा एवं आरती