s

आपके प्रश्न और समाधान SEAS (State Education Achievement Survey) विषय, प्रश्न एवं PQ, SQ, TQ, OMR संबंधित जानकारी

   2813   Copy    Share

प्र. 1― State education achievement survey (SEAS) कब होगा?
उत्तर― पूरे देश में एक साथ 3 नवम्बर 2023 को होगा।

प्र. 2― यह सर्वे किन कक्षाओं के लिए है?
उत्तर― कक्षा 3, 6 व 9 के लिये है।

प्र. 3― SEAS में किन विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे?
उत्तर― SEAS हेतु कक्षा 3 में फाउण्डेशन लिटरेसी और न्यूमेरेसी, कक्षा 6 एवं 9 में भाषा व गणित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्र. 4― सर्वे में किन भाषाओं पर प्रश्न होंगे?
उत्तर― हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू भाषाओं पर प्रश्न होंगे।

प्र. 5― SEAS में प्रश्न किस प्रकार के होंगे?
उत्तर― SEAS में तीनों कक्षाओं हेतु बहुविकल्पीय प्रकृति के प्रश्न होंगे। 10-10 प्रश्न एफ.एल. एन. आधारित होंगे। कुछ प्रश्न एंकर प्रश्न होंगे एवं कुछ नवीन प्रश्न होंगे।

प्र. 6― SEAS हेतु टेस्ट बुकलेट के कितने सेट होंगे?
उत्तर― कक्षा 3 व 6 में 3-3 सेट एवं कक्षा 9 में 4 सेट होंगे। इन्हें सर्वे में "टेस्ट फार्म" कहा गया है।

प्र. 7― SEAS में प्रश्नपत्र हेतु कितना समय निर्धारित है?
उत्तर― SEAS में प्रश्नपत्र हेतु कक्षा 3 में 60 मिनिट, कक्षा 6 में 75 मिनिट एवं कक्षा 9 में 90 मिनिट का समय निर्धारित है।

प्र. 8― SEAS में कक्षावार कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
उत्तर― SEAS में कक्षावार कक्षा 3 में 40, कक्षा 6 में 50 और कक्षा 9 में 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्र. 9― क्या SEAS सभी शालाओं में होगा?
उत्तर― नहीं। SEAS केवल चयनित सेम्पल शालाओं में ही होगा।

प्र. 10― SEAS क्या केवल शासकीय विद्यालयों में ही होगा?
उत्तर― ऐसा नहीं है। SEAS सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ चयनित अशासकीय विद्यालयों, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों एवं मदरसों में भी होगा।

प्र. 11― क्या कक्षा के सभी बच्चों का SEAS होगा?
उत्तर― नहीं। केवल 30 बच्चों को ही SEAS हेतु लिया जाएगा।

प्र. 12― शालाओं में SEAS का कार्य किसके द्वारा किया जाएगा?
उत्तर― SEAS का कार्य फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स द्वारा किया जाएगा।

प्र. 13― असेसमेंट टेस्ट बुकलेट क्या है? भाषा एवं गणित हेतु अलग अलग बुकलेट्स या प्रश्नपत्र होंगे?
उत्तर― बुकलेट को संक्षेप में AT (असेसमेंट टेस्ट) बुकलेट कहते हैं। दूसरे शब्दों में इसे प्रश्नपत्र भी कह सकते हैं। भाषा एवं गणित हेतु अलग अलग बुकलेट्स या प्रश्नपत्र नहीं होंगे। एक ही बुकलेट में भाषा एवं गणित के प्रश्न दिये होंगे।

प्र. 14― असेसमेंट टेस्ट (AT) बुकलेट बुकलेट के प्रश्नों के उत्तर कौन देगा?
उत्तर― असेसमेंट टेस्ट (AT) बुकलेट के प्रश्नों के उत्तर कक्षा 3, कक्षा 6 और कक्षा 9 के बच्चों द्वारा दिया जाएगा।

प्र. 15― छात्र प्रश्नावली के प्रश्नों के उत्तर कौन देगा?
उत्तर― इसे संक्षेप में PQ (Pupil Questionnaires) कहते हैं इसके प्रश्नों के उत्तर कक्षा 3, कक्षा 6 व कक्षा 9 के बच्चों द्वारा दिए जाएंगे।

प्र. 16― शाला प्रश्नावली कौन भरेगा?
उत्तर― इसको संक्षेप में SQ (School Questionnaires) कहा जाता है इसे संस्था प्रमुख द्वारा भरा जाएगा।

प्र. 17― अगर किसी सेम्पल शाला में प्रायमरी भी है, मिडिल भी है और हाई स्कूल भी है और तीनों कक्षाओं में सर्वे हो रहा है तो SQ कौन भरेगा?
उत्तर― अगर शाला का U-Dise एक ही है तो हाईस्कूल के प्राचार्य SQ भरेंगे। अगर सभी का U-Dise अलग-अलग है तो प्रायमरी के प्रधानाध्यापक एवं माध्यमिक के प्रधानाध्यापक भी SQ भरेंगे।

प्र. 18― शिक्षक प्रश्नावली TQ (Teacher Questionnaires)) कौन भरेगा?
उत्तर― भाषा एवं गणित को पढ़ाने वाले शिक्षक भरेंगे।

प्र. 19― अगर एक ही शिक्षक दोनों विषय पढ़ाते हैं तो TQ कैसे भरा जाएगा?
उत्तर― वही शिक्षक दोनों विषय पढ़ाने वाले द्वारा ही दोनों विषयों के TQ भरें जायेंगे।

प्र. 20― अगर एक ही शिक्षक दोनों विषय पढ़ाते हैं फिर OMR में किस गोले को डार्क किया जाएगा?
उत्तर― OMR शीट में Language एवं Mathematics दोनों विषयों के सामने दिए गए गोलों को डार्क किया जाएगा।

प्र. 21― प्रश्नों के उत्तर बुकलेट में देना है या OMR में?
उत्तर― कक्षा 3 के बच्चे केवल बुकलेट में ही उत्तर पर गोला / सर्कल लगाएंगे OMR में नहीं भरेंगे। फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स टेस्ट के बाद उन्हें OMR में ट्रान्सफर करेंगे। कक्षा 6 व 9 के बच्चे OMR में स्वयं उत्तर भरेंगे।

प्र. 22― सर्वे में कितने प्रकार की OMR प्रयुक्त होंगी?
उत्तर― सर्वे में 3 प्रकार की OMR का प्रयोग होगा― 1. अचीवमेंट टेस्ट (AT) सह PQ OMR 2. शिक्षक प्रश्नावली TQ OMR 3. शाला प्रश्नावली SQ OMR

प्र. 23― फील्ड इन्वेस्टिगेटर को सर्वे हेतु 3 नवम्बर को सेम्पल शाला में कब पहुंचना है?
उत्तर― प्रातः 7:00 बजे पहुंचना अनिवार्य है।

प्र. 24― FI को सर्वे सामग्री कहाँ से प्राप्त होगी?
उत्तर― FI को सर्वे सामग्री सेम्पल शाला के हेड / प्राचार्य से प्राप्त होगी।

प्र. 25― सेम्पल शालाओं के हेड/ प्राचार्य को सर्वे सामग्री कैसे प्राप्त होगी?
उत्तर― ब्लॉक लेवल कार्डिनेटर द्वारा शालाओं में सामग्री पहुँचाई जाएगी।

प्र. 26― RCC सेन्टर क्या है इसका क्या कार्य है?
उत्तर― जिला मुख्यालय में DEO द्वारा RCC (संकलन केन्द्र) स्थापित किया जाएगा, जिसमें समस्त गोपनीय सामग्री सुरक्षित रखी जानी है। सर्वे से पूर्व सभी BLCs को यहीं से सामग्री वितरित होगी तथा सर्वे पश्चात यहीं जमा कराई जाएगी।

प्र. 27― AT सह PQ, OMR शीट की भाषा क्या क्या है?
उत्तर― पूरे देश में AT सह PQ, OMR शीट के लिए भाषा अंग्रेजी है।

प्र. 28― क्या OMR शीट को भरने के लिए पेंसिल का उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर― नहीं, पेंसिल का उपयोग OMR शीट भरने में नहीं करना है केवल नीले या काले बाल प्वाइट पेन का उपयोग किया जाना है।

प्र. 29― OMR शीट पर बच्चों की शाला की सामान्य जानकारी किस भाषा में भरना होगा?
उत्तर― OMR शीट पर सभी प्रकार की जानकारी केवल अंग्रेजी के केपीटल लेटर्स में ही भरना होगा।

प्र. 30― AT सह PQ OMR में बच्चों द्वारा टेस्ट बुकलेट के उत्तर किस जगह भरे जाएंगे?
उत्तर― AT सह PQ OMR में बायी तरफ नीचे की ओर STUDENTS RESPONSES के नीचे क्र. 1 से 60 तक अंकित प्रश्न क्र. के सम्मुख अपने उत्तर के गोले डार्क किए जाएंगे।

प्र. 31― PQ OMR में उत्तर कहाँ अंकित किए जाएंगे?
उत्तर― PQ OMR में दाहिनी तरफ Pupil Questionnaire (PQ) के नीचे प्र.क्र.1 से 20 के सम्मुख अपने उत्तर अंकित किए जाएंगे।

प्र. 32― पहले किसे भरना होगा AT OMR या PQ OMR?
उत्तर― पहले बच्चा अचीवमेंट टेस्ट OMR भरेगा इसके बाद PQ OMR पर उत्तर भरा जायेगा।

प्र. 33― OMR भरने में अगर बच्चे कठिनाई महसूस करें तो क्या FI उनको मार्गर्शन दे सकता है?
उत्तर― हाँ अवश्य FI प्रश्न का उत्तर बच्चे को नहीं बताएगा किन्तु कहा क्या जानकारी भरना है हेतु मार्गदर्शन अवश्य दे सकता है।

प्र. 34― स्टूडेंट आईडी कौन देगा? इस कॉलम में क्या भरा जायेगा?
उत्तर― स्टूडेंट आईडी फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स द्वारा प्रदाय की जाएगी। स्टुडेंट आईडी दो डिजिट में रहेगी। 30 उपस्थित बच्चों के लिए 01 से लेकर 30 तक दी जाएगी।

प्र. 35― बच्चे के सोशल ग्रुप या CWSN के बारे में जानकारी FI को कैसे प्राप्त होगी?
उत्तर― शाला प्रमुख / कक्षा शिक्षक से प्राप्त की जाएगी।

प्र. 36― मीडियम ऑफ इन्सट्रक्शन में क्या कोड भरना है?
उत्तर― हिन्दी के लिए 04, उर्दू के लिए 18, और अंग्रेजी के लिए 19 कोड भरा जायेगा। शेष कोड हमारे लिए नहीं है।

प्र. 37― अगर किसी शाला में एक ही शिक्षक दोनों विषय पढ़ाते हैं तो कितनी TQ भरी जानी है?
उत्तर― ऐसी स्थिति में एक ही TQ भरी जाएगी किन्तु OMR में दोनों गोलों (भाषा व गणित) को डार्क किया जाएगा और FI अपने फील्ड नोट में इसको नोट कर लेगा।

प्र. 38― फील्ड नोट कौन भरेगा?
उत्तर― फील्ड नोट फील्ड इन्वेस्टिगेटर द्वारा भरा जाएगा।

प्र. 39― क्या OMR शीट में उत्तर बदलने की सुविधा है?
उत्तर― नहीं उत्तर अंकित करने के बाद इसको बदला नहीं जा सकता। एक प्रश्न का एक ही उत्तर देना होगा। इरेजर या व्हाइटनर आदि का प्रयोग नहीं किया जायेगा।

प्र. 40― OMR संबंधी क्या सावधानी बरतनी है?
उत्तर― OMR संबंधित निम्न सावधानी बरतनी होगी―
1. OMR को मोडा न जाए।
2. फाड़ा नहीं जाए।
3. स्टेपलर या पिन न लगाई जाए।
4. गंदा न किया जाए।
5. छेद न किया जाए।
6. चारों कोनों से OMR को न मुड़े।
क्योंकि ऐसा करने से OMR की स्केनिंग नहीं हो पाएगी।

प्र. 41― सर्वे हेतु न्यूनतम और अधिकतम छात्र संख्या क्या रहेगी?
उत्तर― न्यूनतम 5 छात्र और अधिकतम छात्र संख्या 30 रहेगी।

प्रश्न. 42― अगर किसी कक्षा में 30 से अधिक छात्र दर्ज है तो फिर क्या किया जाएगा?
उत्तर― ऐसी स्थिति में सैम्पलिंग की प्रक्रिया की जाएगी एवं 30 बच्चों को चयनित किया जाएगा FI अपनी मर्जी से बच्चों को नहीं चुनेंगे।

प्र. 43― अगर किसी शाला में एक से अधिक सेक्शन हैं तो क्या करना होगा?
उत्तर― एक से अधिक सेक्शन होने की स्थिति में रेण्डम सेक्शन सेम्पलिंग (मात्र संबंधित माध्यम की कक्षाओं में) की जाएगी और सर्वे हेतु किसी एक कक्षा का चयन किया जायेगा।

प्र. 44― अधिक सेक्शन में से एक सेक्शन चयन हेतु रेण्डम नम्बर कैसे मिलेगा?
उत्तर― शाला जिस एरिया में स्थित है उस एरिया के पिन कोड की संख्याओं को एक डिजिट होने तक जोड़ा जाए और जोड़ने के बाद जो नम्बर प्राप्त होगा वही रेण्डम नम्बर है।

प्र. 45― अगर किसी शाला में एक ही सेक्शन है और दर्ज बच्चे 32 है तो क्या करें?
उत्तर― एक सेक्शन होने पर उसी में सर्वे होगा। किन्तु दर्ज 32 बच्चों में से 30 बच्चे रेण्डम सेम्पलिंग से चयनित होगें।

प्र. 46― बच्चे दर्ज तो 32 हैं किन्तु सर्वे दिवस को उपस्थित बच्चे 25 है फिर क्या करें?
उत्तर― सभी बच्चों का सर्वे होगा।

प्र. 47― छात्र सैम्पलिंग प्रक्रिया में अगर कोई अनुपस्थित छात्र चयनित हो जाता है तो क्या करना है?
उत्तर― ऐसी स्थिति में अनुपस्थित के तत्काल बाद वाले उपस्थित बच्चे का चयन किया जाए।

प्र. 48― अगर कोई फील्ड इन्वेस्टिगेटर (FI) किसी शाला में अंग्रेजी माध्यम की सामग्री लेकर जाता है और वह शाला हिन्दी माध्यम में संचालित हैं, ऐसी स्थिति में उस शाला में किस माध्यम में सर्वे होगा?
उत्तर― ऐसी स्थिति में उस शाला में हिन्दी माध्यम में सर्वे होगा। फील्ड इन्वेस्टिगेटर द्वारा शाला में प्रथम भ्रमण के समय सेम्पल शाला के प्रधान से शाला के माध्यम के संबंध में जानकारी प्राप्त कर ली जाए। कोई विसंगति पाई जाने पर तत्काल ब्लॉक लेवल कार्डिनेटर को रिपोर्ट किया जाए।

प्र. 49― लिफाफा क्र. 1 में क्या सामग्री रहेगी?
उत्तर― लिफाफा क्र. 1 में कक्षा 3, कक्षा 6 व कक्षा 9 की अचीवमेंट टेस्ट बुकलेट (AT) होंगी।

प्र. 50― लिफाफा क्र. 2 में क्या सामग्री रहेगी?
उत्तर― लिफाफा क्र. 2 में कक्षा 3, कक्षा 6 व कक्षा 9 की PQ,.TQ. SQ व फील्ड नोट्स होंगे।

प्र. 51― लिफाफा क्र. 3 में क्या सामग्री रखी जानी है?
उत्तर― लिफाफा क्र. 3 में सर्वे पश्चात् भरी हुई AT सह PQ, TQ SQ, OMR व फील्ड नोट्स रखे जाएंगे।

प्र. 52― लिफाफा क्र. 4 में क्या सामग्री रखी जानी है?
उत्तर― लिफाफा क्र. 4 में सर्वे पश्चात अप्रयुक्त OMR शीट रखी जायेंगी।

प्र. 53― सर्वे में प्रयुक्त एवं अप्रयुक्त AT, PO. TQ एवं SQ बुकलेट की पैकिंग कैसे करें?
उत्तर― सर्वे में प्रयुक्त एवं अप्रयुक्त AT, PQ, TQ एवं SQ बुकलेट पृथक से पैक की जायेंगी।

SEAS (स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे) की तैयारी हेतु लिंक्स👇
1. SEAS 2023 कक्षा 6 हेतु गणित के 90 सलेक्टेड प्रश्न
2. SEAS 2023 कक्षा 9 हेतु हिन्दी के 90 सलेक्टेड प्रश्न
3. SEAS 2023 कक्षा 6 हेतु हिन्दी के 90 सलेक्टेड प्रश्न
4. SEAS कक्षा 3 विषय- हिन्दी के 9 अभ्यास टेस्ट से कुल 90 प्रश्न (उत्तर सहित)
5. SEAS exam कक्षा 6 एवं 9 हेतु हिन्दी के सलेक्टेड प्रश्न
6. SEAS कक्षा 6 व 9 हेतु गणित के सलेक्टेड प्रश्नों का अभ्यास
7. SEAS 2023 कक्षा 6th एवं 9th हेतु गणित के अभ्यास प्रश्न
8. SEAS हेतु कक्षा 6 एवं 8 हेतु हिन्दी के सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न
9. कक्षा 6 एवं 9 हेतु हिन्दी के सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न SEAS हेतु
10. सामान्य ज्ञान सामाजिक विज्ञान हेतु अभ्यास टेस्ट के 90 प्रश्नों के हल
11. सामान्य ज्ञान अभ्यास टेस्ट विषय पर्यावरण के 90 प्रश्न उत्तर सहित
12. SEAS से संबंधित महत्वपूर्ण संक्षिप्त जानकारी

SEAS (स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे) की तैयारी हेतु लिंक्स👇
1. SEAS 2023 कक्षा 6 एवं 9 हेतु हिन्दी के सलेक्टेड प्रश्न
2. SEAS कक्षा 6 एवं 9 हेतु गणित के सलेक्टेड प्रश्न
3. SEAS 2023 class 6 एवं 9 हेतु गणित के सलेक्टेड प्रश्न
4. SEAS 2023 class 3rd हेतु हिन्दी के सलेक्टेड प्रश्न
5. कक्षा 3 SEAS 2023 हेतु हिन्दी के सलेक्टेड प्रश्न
6. SEAS 2023 लर्निंग आउटकम बेस्ड गणित के सलेक्टेड प्रश्न कक्षा 3
7. SEAS हेतु कक्षा 6 एवं 9 हेतु हिन्दी के सलेक्टेड प्रश्न
8. SEAS हेतु कक्षा 6 एवं 9 हेतु गणित के सलेक्टेड प्रश्न
9. SEAS हेतु चुने हुए कक्षा 6 एवं 9 हेतु गणित के सलेक्टेड प्रश्न
10. State Education achievement survey 6th and 9th maths

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

एक शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानना क्यों आवश्यक है | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विजन एवं सिद्धांत

उचित मूल्य पर पुस्तक-कापियाँ, यूनिफॉर्म, एवं अन्य सामग्रियों हेतु सत्र 2024-25 में पुस्तक मेले का आयोजन हो सकता है।

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Subcribe