प्रश्न 1. संचरणीय रोगों का सबसे मुख्य कारक है–
(अ) चींटी
(ब) घरेलू मक्खी
(स) ड्रेगन मक्खी
(द) मकड़ी
उत्तर– घरेलू मक्खी।
प्रश्न 2. वह क्षेत्र जिसमें जन्तु अपने प्राकृतिक आवास में संरक्षित होते हैं, ............. कहलाता है।
(अ) अभ्यारण्य
(ब) चिड़ियाघर
(स) जंगल
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– अभ्यारण्य।
प्रश्न 3. एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा वयस्क में विकसित होता है, वह है–
(अ) निषेचन
(ब) कायान्तरण
(स) रोपण
(द) मुकुलन
उत्तर– कायान्तरण।
प्रश्न 4. यदि कॉपर सल्फेट विलयन से विद्युत् धारा प्रवाहित की जाए, तो कॉपर बैटरी के .................... टर्मिनल से संयोजित प्लेट पर निक्षेपित होती है।
(अ) ऋण
(ब) धन
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– ऋण।
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन सा नेत्र का महत्वपूर्ण अंग है?
(अ) कॉर्निया
(ब) आइरिस
(स) पुतली
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।
प्रश्न 6. कम्पन करने वाली वस्तु द्वारा एक दोलन पूर्ण करने में लिया गया समय, उसके दोलन का .............. कहलाता है।
(अ) आवृत्ति
(ब) आयाम
(स) आवर्तकाल
(द) परास
उत्तर– आवर्तकाल।
प्रश्न 7. किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के (अपकर्षण) या खिंचाव (अभिकर्षण) को ................ कहते हैं।
(अ) दाब
(ब) बल
(स) त्वरण
(द) कार्य
उत्तर– बल।
प्रश्न 8. हाइड्रा में नए जीव का विकास होता है। इस प्रकार का अलैंगिक जनन .......... कहलाता है।
(अ) मुकुलन
(ब) द्विविखण्डन
(स) कायान्तरण
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– मुकुलन।
प्रश्न 9. वह न्यूनतम ताप जिस पर कोई पदार्थ जलने लगता है, उसका .................. कहलाता है।
(अ) ज्वलन ताप
(ब) ऊष्मीय मान
(स) सामान्य ताप
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– ज्वलन ताप।
प्रश्न 10. पकी हुई फसल को हाथों या मशीन से काटना, फसल की ..................... कहलाता है।
(अ) कटाई
(ब) सिंचाई
(स) जुताई
(द) निराई
उत्तर– कटाई।
प्रश्न 11. खेत कभी खाली नहीं छोड़े जाते। कल्पना कीजिए कि पोषकों का क्या होता है?
उत्तर– लगातार फसलों के उगने से मिट्टी में कुछ पोषकों की कमी हो जाती है। इस क्षति को पूरा करने के लिए किसान खेतों में खाद देते हैं।
प्रश्न 12. क्या सूक्ष्मजीव बिना यन्त्र की सहायता से देखे जा सकते हैं? यदि नहीं तो वे कैसे देखे जा सकते हैं?
उत्तर– नहीं, सूक्ष्मजीव बिना यन्त्र की सहायता से नहीं देखे जा सकते। इन्हें सूक्ष्मदर्शी एवं आवर्धक लेन्स की सहायता से देख सकते हैं।
प्रश्न 13. क्या जल एक असीमित संसाधन है?
उत्तर– हाँ, जल एक असीमित संसाधन है। लेकिन इसके असीमित दोहन से यह संकट उत्पन्न कर सकता है।
प्रश्न 14. व्यापार और उद्योगों में उपयोग होने वाले कुछ ईंधनों के नाम बताइए।
उत्तर– व्यापार और उद्योगों में उपयोग होने वाले कुछ ईंधन एलपीजी (LPG), कोयला, पेट्रोल, डीजल, नाभिकीय ईंधन आदि हैं।
प्रश्न 15. क्या वनोन्मूलन का कोई स्थायी हल है?
उत्तर– हाँ, वनोन्मूलन का स्थायी हल है। वह हल है पुनर्वननिरोपण। पुनर्वननिरोपण में हम काटे गए वृक्षों की कमी को पूरा करने के लिए नये वृक्षों का रोपण कर सकते हैं।
प्रश्न 16. शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अन्तःस्त्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्रावित पदार्थ का क्या नाम है?
उत्तर– शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अन्तःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्रावित पदार्थ का नाम हॉर्मोन है।
प्रश्न 17. किसी फुटबॉल को गतिशील करने के लिए क्या करते हैं?
उत्तर– फुटबॉल को आगे गतिशील करने के लिए किक मारते हैं। किक मारने से फुटबॉल पर बल लगता है।
प्रश्न 18. कैरम बोर्ड पर आप महीन पाउडर क्यों छिड़कते हैं?
उत्तर– कैरम बोर्ड पर हम महीन पाउडर घर्षण को कम करने के लिए डालते हैं, जिससे कि स्ट्राइकर तेजी से गति कर सके।
प्रश्न 19. जब भूकम्प आता है, तो क्या होता है?
उत्तर– भूकम्प के आने से जनजीवन और सम्पत्ति की अपार हानि होती है। इसके आने से भवन, सड़क, पुल, बाँध आदि नष्ट हो जाते हैं। भूकम्प के आने से बाढ़, भूस्खलन तथा सुनामी आदि जैसी अन्य प्राकृतिक आपदाएँ आने की सम्भावना रहती है।
प्रश्न 20. क्या आप अँधेरे में किसी वस्तु को देख पाते हैं?
उत्तर– नहीं, किसी वस्तु को देखने के लिए प्रकाश का होना आवश्यक है। जब किसी वस्तु से आने वाला प्रकाश हमारे नेत्रों में प्रवेश करता है, तभी हम वस्तु को देख पाते हैं।
प्रश्न 21. सिंचाई किसे कहते हैं? जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर– उचित समय एवं विभिन्न अन्तराल पर खेत में जल देना सिंचाई कहलाता है। जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियाँ हैं–
1. छिड़काव तन्त्र– इस विधि का उपयोग असमतल भूमि, जहाँ जल कम मात्रा में उपलब्ध हो, किया जाता है। इस विधि में पाइपों के ऊपर घूमने वाले नोजल लगे होते हैं। ये पाइप निश्चित दूरी पर मुख्य पाइप से जुड़े रहते हैं। जब पम्प द्वारा जल को मुख्य पाइप में भेजा जाता है, तो यह घूमते हुए नोजल से बाहर निकल कर पौधों पर वर्षा की भाँति छिड़काव करता है। बलुई मिट्टी के लिए यह विधि अत्यन्त उपयोगी है।
2. ड्रिप तन्त्र– इस विधि में जल बूँद-बूँद करके पौधों पर गिरता है। इस विधि का उपयोग करने से जल व्यर्थ नहीं जाता। यह विधि फलदार पौधों, बगीचों एवं वृक्षों को पानी देने के लिए सर्वोत्तम विधि है। यह जल की कमी वाले क्षेत्रों के लिए अधिक उपयुक्त है।
प्रश्न 22. प्रतिजैविक क्या हैं? प्रतिजैविक लेते समय कौन-सी सावधानियाँ रखनी चाहिए।
उत्तर– ऐसी औषधियाँ जो बीमारी पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर देती हैं अथवा उनकी वृद्धि को रोक देती हैं, प्रति- जैविक कहलाती हैं। ऐसी औषधियों का स्रोत सूक्ष्मजीव होते हैं।
प्रतिजैविक लेते समय सावधानियाँ–
1. प्रतिजैविक दवाएँ डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेनी चाहिए और उस दवा का पूरा कोर्स करना चाहिए।
2. आवश्यकता न होने पर प्रतिजैविक का उपयोग नहीं करना चाहिए। अनावश्यक रूप से प्रतिजैविक का उपयोग उतना प्रभावी नहीं होता।
3. अनावश्यक रूप से ली गई प्रतिजैविक शरीर में उपस्थित उपयोगी जीवाणुओं को नष्ट कर देती है।
4. सर्दी-जुकाम एवं फ्लू में प्रतिजैविक का उपयोग नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 23. अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जन्तुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर– वह जनन जिसमें केवल एक ही जनक नए जीव को जन्म देता है, अलैंगिक जनन कहलाता है। इसमें दो लिंगों की आवश्यकता नहीं होती।
अलैंगिक जनन की दो विधियाँ निम्नलिखित हैं–
1. मुकुलन– वह जनन जिसमें जनक में एक या अधिक उभार विकसित होकर नए जीव को जन्म देते हैं, मुकुलन कहलाता है। जैसे– हाइड्रा में जनन।
2. विखण्डन– वह जनन जिसमें जीव विभाजित होकर दो सन्तति उत्पन्न करता है, द्विखण्डन कहलाता है। जैसे– अमीबा में जनन।
प्रश्न 24. क्या आप ध्वनि प्रदूषण के कुछ स्रोतों की सूची बना सकते हैं?
उत्तर– हाँ, ध्वनि प्रदूषण के कुछ स्रोत निम्नलिखित हैं–
1. निर्माण स्थल से आने वाली ध्वनियाँ।
2. बसों और ट्रकों के हॉर्न से उत्पन्न ध्वनियाँ।
3. टी.वी. के चलने, रेडियो तथा लाउडस्पीकर के उच्च आवाज में बजने से उत्पन्न ध्वनियाँ।
4. पटाखों के फटने से उत्पन्न ध्वनि।
5. कारखानों में मशीनों के चलने से उत्पन्न ध्वनि।
6. कूलर एवं वातानुकूलक आदि सभी ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं।
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय हिन्दी विशिष्ट कक्षा-3 री वार्षिक परीक्षा 2022-23
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com
Recent Posts
वीरांगनाएं भारत की – ऑपरेशन सिंदूर की शूरवीर महिलाएं – विंग कमांडर व्योमिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
रामनवमी विशेष - राम रक्षा स्तोत्र (हिन्दी अनुवाद सहित)- श्री राम पूजन विधान, राम रक्षा कवच, राम स्तुति, राम चालीसा एवं आरती
अगले 4 दिन तक होली चलेगी। संत प्रेमानंद महाराज जी के संदेश की तीन बातें | होलिका दहन का मुहूर्त
Categories
Subcribe