परीक्षा अवधि - 2.30 घण्टे
पूर्णांक - 60
निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न - 1. बनवीर किसे मारना चाहता था?
(A) चंदन को
(B) उदय सिंह को
(C) पन्ना को
(D) दुश्मन को
उत्तर: (B) उदय सिंह को
प्रश्न - 2. ईश्वरचन्द विद्यासागर का जन्म कहाँ हुआ था?
(A) मुम्बई
(B) कोलकाता
(C) चैन्नई
(D) कोच्चि
उत्तर: (B) कोलकाता
प्रश्न - 3. झांसी के बाद आजाद ने छिपने के लिए अपना नया ठिकाना बनाया―
(A) इलाहाबाद में
(B) टीकमगढ़ में
(C) वाराणसी में
(D) झाबुआ में
उत्तर: (A) इलाहाबाद में
प्रश्न - 4. मिट्टी शब्द का पर्यायवाची के रूप में कौन सा शब्द प्रयोग किया जा सकता है?
(A) रेत
(B) कीचड़
(C) मृदा
(D) धूल
उत्तर: (C) मृदा
प्रश्न - 5. वारं - वारं स्नान करोति -
(A) काकः
(B) हंसः
(C) वानरः
(D) मत्स्यः
उत्तर: (A) काकः
निर्देश - नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए । प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न - 6. बीरबल ने घड़ों की देखभाल के लिए नौकर से कहा था।
प्रश्न - 7. उदय सिंह के बिस्तर पर चंदन सोया था।
प्रश्न - 8. सफलता के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ता है।
प्रश्न - 9. नित्य व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
प्रश्न - 10. वन का बहुवचन वनों होगा।
निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न - 11. पुष्प की अभिलाषा कविता के रचयिता कौन हैं?
उत्तर: माखनलाल चतुर्वेदी।
प्रश्न - 12. गंगा में स्नान करने से भक्तों को क्या प्राप्त होता है?
उत्तर: मोक्ष की प्राप्ति होती है।
प्रश्न - 13. फसल खराब होने पर सरकार किसानों को क्या मदद देती है?
उत्तर: मुआवजा या आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
प्रश्न - 14. 'सच्चा' शब्द का विलोम शब्द लिखिए?
उत्तर: झूठा
प्रश्न - 15. "राधा पुस्तक पढ़ती है" वाक्य का काल पहचान कर लिखिए।
उत्तर: वर्तमान काल
प्रश्न - 16. साप्ताहे कति वासराः?
उत्तर: सप्त वासराः।
निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न - 17. ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने अंग्रेजी भाषा के अंक कैसे सीखे?
उत्तर: उन्होंने मील के पत्थरों पर लिखे अंकों को देखकर अंग्रेजी अंक सीखे।
प्रश्न - 18. विद्यासागरजी के पिता को नौकरी मिलने के बाद किस बात की कसक थी?
उत्तर: उन्हें कसक थी कि वे स्वयं अधिक पढ़-लिख नहीं पाए थे।
प्रश्न - 19. पचमढ़ी किस लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: पचमढ़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, गुफाओं और जलप्रपातों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न - 20. प्रशासन ने राजेन्द्र को सम्मानित करने का निर्णय क्यों लिया?
उत्तर: राजेन्द्र ने समाज सेवा और बहादुरी का कार्य किया, जिसके लिए प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।
प्रश्न - 21. अपने जन्मदिन पर मित्र को आमंत्रण देने हेतु पत्र लिखिए।
उत्तर:
प्रिय मित्र,
स्नेह भरा नमस्कार!
मैं तुम्हें यह बताने के लिए पत्र लिख रहा हूँ कि मेरा जन्मदिन 1 अप्रैल को है। इस खुशी के अवसर पर एक छोटी-सी पार्टी का आयोजन किया गया है। मुझे बेहद खुशी होगी यदि तुम इसमें शामिल होकर मेरे आनंद को बढ़ाओगे।
स्थान: मेहरा पिपरिया
समय:
कृपया आकर इस अवसर को खास बनाओ।
स्नेह सहित,
काव्य टेम्भरे
प्रश्न - 22. काल किसे कहते हैं? काल के प्रकार सहित लिखिए?
उत्तर:
काल वह शब्द है जो क्रिया के घटित होने के समय का बोध कराता है। काल तीन प्रकार के होते हैं:
1. वर्तमान काल: जो क्रिया अभी हो रही हो, जैसे - राधा नाच रही है।
2. भूतकाल: जो क्रिया पहले हो चुकी हो, जैसे - राम स्कूल गया था।
3. भविष्यत् काल: जो क्रिया आगे होगी, जैसे - मैं कल बाजार जाऊँगा।
निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न - 23. आपको कौन सा खेल खेलना पसंद है? वह कैसे खेलते हैं? लिखिए।
उत्तर:
मुझे क्रिकेट खेलना पसंद है। क्रिकेट एक टीम खेल है जिसमें दो टीमें होती हैं, प्रत्येक में 11 खिलाड़ी होते हैं। यह खेल मैदान में खेला जाता है, जहां एक टीम बल्लेबाजी करती है और दूसरी गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण करती है। बल्लेबाज रन बनाने की कोशिश करता है, जबकि गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक उसे आउट करने का प्रयास करते हैं। जो टीम अधिक रन बनाती है, वह जीत जाती है। यह खेल न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक होता है।
प्रश्न - 24. हीनता और श्रेष्ठता का संबंध देश की हीनता और श्रेष्ठता से जुड़ा हुआ है, अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए?
उत्तर:
किसी भी देश की हीनता और श्रेष्ठता उसके नागरिकों की सोच, कार्य और उपलब्धियों पर निर्भर करती है। यदि नागरिकों में आत्महीनता की भावना होगी, तो देश भी पिछड़ जाएगा। वहीं, यदि नागरिक श्रेष्ठता की ओर अग्रसर होंगे, तो देश उन्नति करेगा।
उदाहरण के रूप में, यदि किसी देश के लोग शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और नैतिक मूल्यों को अपनाते हैं, तो वह देश विश्व में एक श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर सकता है। लेकिन यदि लोग नकारात्मक सोच अपनाते हैं और अपने कर्तव्यों से विमुख होते हैं, तो देश प्रगति नहीं कर पाएगा।
अतः, देश की श्रेष्ठता उसके नागरिकों की सोच और प्रयासों पर आधारित होती है। इसलिए हमें आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने देश को उन्नति की ओर ले जाना चाहिए।
प्रश्न - 25. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
अगर इस धरती पर पेड़ न होते, तो हम भी न होते। पेड़ पौधों से ही हमें भोजन यानि फल, फूल, अन्न आदि मिलता है। कई पेड़ों की जड़, छाल और पत्तियों से दवाइयां बनती हैं। पेड़ों से कपास, चाय, कॉफी, लकड़ी और रबड़ मिलती है। पेड़ों के कारण हमें शुद्ध हवा मिलती है। पेड़ों के ही कारण समय पर पानी बरसता है। पेड़ों से रंग रोगन और फूलों से इत्र भी बनाए जाते हैं। गर्मी में पेड़ों की छाया सुख देने वाली होती है। अतः ये हमारे मित्र हैं और इनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
(1) इत्र बनाने के लिए पेड़ के किस भाग का प्रयोग करते हैं?
उत्तर: इत्र बनाने के लिए पेड़ों के फूलों का प्रयोग किया जाता है।
(2) पेड़-पौधों से हमें क्या-क्या मिलता है?
उत्तर: पेड़-पौधों से हमें फल, फूल, अन्न, दवाइयां, कपास, चाय, कॉफी, लकड़ी, रबड़, रंग-रोगन और इत्र मिलते हैं।
(3) पेड़ों के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है?
उत्तर: पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, इसलिए हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
(4) पेड़ों से वातावरण में क्या-क्या होता है?
उत्तर: पेड़ों के कारण हमें शुद्ध हवा मिलती है, समय पर वर्षा होती है, और गर्मी में उनकी छाया हमें सुख देती है।
(5) हमारे मित्र कौन हैं?
उत्तर: पेड़ हमारे सच्चे मित्र हैं क्योंकि वे हमें कई तरह से लाभ पहुँचाते हैं।
प्रश्न - 26. निम्न विषयों में से किसी एक पर संक्षिप्त में निबंध लिखिए―
(1) दशहरा (2) प्रिय नेता (3) वृक्षारोपण
दशहरा
दशहरा भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था, इसलिए इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। इस अवसर पर रामलीला का मंचन किया जाता है और रावण, मेघनाद तथा कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं। दशहरे का संदेश है कि हमें अपने जीवन से बुराइयों को दूर करना चाहिए और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।
प्रिय नेता
एक सच्चा नेता वही होता है जो अपने देश और जनता की भलाई के लिए कार्य करता है। मेरा प्रिय नेता महात्मा गांधी हैं। वे सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले महान नेता थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया। गांधीजी ने हमें सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं।
वृक्षारोपण
वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमें शुद्ध हवा, वर्षा, छाया, फल-फूल और लकड़ी प्रदान करते हैं। वे मिट्टी का कटाव रोकते हैं और जल संरक्षण में मदद करते हैं। लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण और वनों की कटाई के कारण हमारा पर्यावरण खतरे में है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण सुधरेगा, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित होगा।
कक्षा 5वीं हिन्दी के इन 👇 पाठों से ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नों भी पढ़ें।
1. परीक्षापयोगी वैकल्पिक प्रश्न (उत्तर सहित) हिन्दी कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा 2025
2. पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा के ब्लूप्रिंट आधारित बहुविकल्पीय, अतिलघुत्तरीय, लघुत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
3. 'पुष्प की अभिलाषा' काव्य सौंदर्य एवं गूढ़ अर्थ युक्त परीक्षापयोगी पाठ के अंदर से बने हुए प्रश्न (उत्तर सहित)
मॉडल आंसर शीट परीक्षा 2024 कक्षा पांचवी
1. कक्षा -5 हिन्दी ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र
2. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास
3. 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न
4. Blueprint आधारित अर्ध्दवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) 2024-25 विषय हिन्दी कक्षा 5
5. Model Answer Sheet 5th English Annual Exam 2024
6. उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा)
वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु– विषय - हिन्दी के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
2. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
5. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न
वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु विषय गणित के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)
वार्षिक परीक्षा तैयारी– विषय English ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
2. English class 5th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
3. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2 पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
3. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
4. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
5. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024
8. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024
9. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study
I hope the above information will be useful and
important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण
होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com
Recent Posts
वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय संस्कृत कक्षा 8वीं | Sanskrit Solved Practice Paper
Blueprint based question paper ENGLISH (general) CLASS 5th annual exam 2025 | अंग्रेजी अभ्यास प्रश्न पत्र
वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
Categories
Subcribe