s

कक्षा- 5 विषय - गणित, वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 हेतु अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित) | Imp Solved Qurstions

   1862   Copy    Share

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-5)

प्रश्न 1. ₹ 100 वाले 15 नोट मिलकर हो जाते हैं—
(a) ₹15100
(b) ₹15000
(c) ₹10015
(d) ₹1500
उत्तर— (d) ₹1500

प्रश्न 2. समकोण से कम माप वाली आकृति है—
(a) /_
(b) |_
(c) \_
(d) ――
उत्तर—(c) (a) /_

प्रश्न 3. यदि एक सेमी भुजा वाले पांच वर्ग हैं तो उनसे बनी आकृति का परिमाप होगा—
(a) 5 सेमी
(b) 10 सेमी
(c) 0 सेमी
(d) 20 सेमी
उत्तर—(b) 10 सेमी

प्रश्न 4. सोनू के पास 16 केले हैं। उसने एक-चौथाई भाग केले अपनी बहिन को दे दिए। बताइए अब उसके पास कुल केले का कौन-सा हिस्सा बचा?
(a) 3/4
(b) 1/4
(c) 1/2
(d) 1/6
उत्तर—(a)3/4

प्रश्न 5. इनमें से कौन-सा अक्षर आधा घुमाने पर पहले जैसा ही पढ़ा जाएगा?
(a) C
(b) B
(c) I
(d) E
उत्तर—(c) l

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्रश्न 6-10)

प्रश्न 6. किसी संख्या और शून्य का गुणनफल सदैवशून्य होता है।
प्रश्न 7. दिए गए पैटर्न की अगली संख्या होगी—
11, 21, 31, 41, 51, 61, 71,81
प्रश्न 8. लाल किले के मुख्य गेट को लाहोरी गेटकहते हैं।
प्रश्न 9. माचिस की डिब्बी का आकार घनाकारहोता है।
प्रश्न 10. टैली चिह्न ↗️↗️🔲 द्वारा प्रदर्शित संख्या 14होगी।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)

प्रश्न 11. अपने परिवेश से ऐसी कोई तीन वस्तुओं के नाम बताइए जिनमें समकोण बन रहा हो।
उत्तर — (1) दरवाजा, (2) खिड़की, (3) स्लेट।

प्रश्न 12. किसी दिए गए आयत का क्षेत्रफल 30 वर्ग सेमी है तथा बड़े त्रिभुज का क्षेत्रफल आयत का आधा है तो त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना है ?
हल— दिया है,
आयत का क्षेत्रफल = 30 वर्ग सेमी
तथा बड़े त्रिभुज का क्षेत्रफल, आयत का आधा है।
त्रिभुज का क्षेत्रफल =½ × आयत का क्षेत्रफल
= 1/2 × 30 = 15 वर्ग सेमी
अतः त्रिभुज का क्षेत्रफल = 15 वर्ग सेमी।

प्रश्न 13. ऊर्ध्व तिर्यक विधि द्वारा गुणा कीजिए—
342 x 31
हल— 342
×031
0,1°,1 5,1 0,2 = 10602

प्रश्न 14. यदि एक पेंसिल की कीमत ₹ 3.50 है, तो 1 दर्जन पेंसिल कितने रुपये की होंगी?
हल— 1 दर्जन = 12 नग
1 पेंसिल की कीमत = 3.50 रुपये
12 पेंसिल की कीमत = 12 ×3 .50
= 42 रुपये
अतः, 1 दर्जन पेंसिल 42 रुपये की होंगी।

प्रश्न 15. एक वर्गाकार शतरंज बोर्ड का क्षेत्रफल 400 वर्ग सेमी है। उसका परिमाप ज्ञात कीजिए।
हल— दिया है, वर्गाकार शतरंज बोर्ड का क्षेत्रफल = 400 वर्ग सेमी वर्गाकार शतरंज बोर्ड का क्षेत्रफल = भुजा× भुजा
400 = (भुजा)2
भुजा= 20 सेमी
वर्गाकार शतरंज बोर्ड का परिमाप = 4 × भुजा
= 4×20
उत्तर— 80 सेमी।

प्रश्न 16. यदि कक्षा में 30 बच्चे हैं और उन्हें 6-6 की टोलियों में बाँटना है। कितनी टोलियाँ बनेंगी?
हल— कक्षा में कुल बच्चे = 30
1 टोली में बच्चों की संख्या = 6
टोलियों की संख्या = 30/6
= 5
अतः, 5 टोलियाँ बनेंगी।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)

प्रश्न 17. एक स्कूल में प्रत्येक कालखण्ड 45 मिनट का होता है। बताइए एक कालखण्ड । चालू का कितना हिस्सा है?
हल — प्रत्येक कालखण्ड का समय = 45 मिनट
1 घण्टा = 60
मिनट एक कालखण्ड का हिस्सा = 45/60 = 3/4
अतः 45 मिनट (एक कालखण्ड) 1 घण्टे का 3/4 हिस्सा है।

प्रश्न 18. 6 एवं 8 के 100 से छोटे सभी साझा गुणज लिखिए।
हल — 6 के गुणज = 6, 12, 18, 24, 30, 36, 42, 48, 54, 60, 66, 72, 78, 84, 90, 96
8 के गुणज = 8, 16, 24, 32, 40, 48, 56, 64, 72, 80, 88, 96
संख्याएँ 6 एवं 8 में चार संख्याएँ 24, 48, 72, 96 समान हैं जो 100 से छोटे साझा गुणज है।

प्रश्न 19. एक कागज का टुकड़ा जिसकी लम्बाई 10 सेमी और चौड़ाई 6 सेमी है, तो इसका क्षेत्रफल और परिमाप क्या होगा ?
हल : कागज के टुकड़े का क्षेत्रफल = लम्बाई ×चौड़ाई
= 10 × 6
= 60° वर्ग सेमी।
कागज के टुकड़े का परिमाप 2 (लम्बाई+चौड़ाई)
= 2(10 + 6)
= 32 सेमी

प्रश्न 20. एक चौकोर कैरमबोर्ड का परिमाप 320 सेमी है। उसका क्षेत्रफल कितना है ?
हल : कैरमबोर्ड का परिमाप = 4 × भुजा
320 =4× भुजा
भुजा = 320/4 = 80 सेमी
कैरमबोर्ड का क्षेत्रफल = (भुजा)² सेमी
= (80)²
= 6400 वर्ग सेमी।

प्रश्न 21. एक पैंट बनाने में 1 मीटर 20 सेण्टीमीटर कपड़ा लगता है। ऐसे ही 7 पैंट बनाने में कितना कपड़ा लगेगा ?
हल— एक पैंट बनाने में कपड़ा लगता है = 1 मीटर 20 सेण्टीमीटर = 1 मीटर + 0.20 मीटर
= 1.20 मीटर
7 पैंट बनाने में कपड़ा लगेगा = 7×1 .20
= 8 . 40 मीटर
1 पैंट का कपड़ा, 7 पैंटों के कपड़ा का 1/7 भाग होगा।

प्रश्न 22. यदि 2 किलोग्राम टमाटर को सुखाने पर 100 ग्राम सूखा टमाटर पाउडर बनाया जाता। ता है। 1 किलोग्राम सूखा टमाटर पाउडर बनाने के लिए कितने किलोग्राम टमाटर को सुखाना होगा ?
हल — 100 ग्राम सूखा टमाटर पाउडर के लिए आवश्यक टमाटर =2 किलोग्राम
1 ग्राम सूखा टमाटर पाउडर के लिए आवश्यक टमाटर = 2/100 किलोग्राम अतः 1000 ग्राम (1 किलोग्राम) सूखा टमाटर पाउडर के लिए आवश्यक टमाटर
= (2 × 1000)/100 = 20 किलोग्राम।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23-26)

प्रश्न 23. एक दूध वाला 20 पशुपालकों से 15-15 लीटर दूध एकत्रित करता है। एकत्रित दूध को वह 2-2 लीटर प्रति परिवार बाँटता है। वह कितने परिवारों को दूध बाँटता है ?
हल— एक पशुपालक से प्राप्त दूध = 15 लीटर
20 पशुपालकों से प्राप्त दूध = 15 × 20 = 300
लीटर 2 लीटर प्रति परिवार को बाँटने पर = 300/ 2
= 150
अतः, वह 150 परिवारों को दूध बाँटता है।

प्रश्न 24. समकोण, समकोण से अधिक एवं समकोण से कम माप के कोण के चित्र बनाइए।
हल— विद्यार्थीगण यहाँ समकोण, समकोण से अधिक एवं समकोण से कम माप के कोण के चित्र बनायें।

प्रश्न 25. एक आयताकार पोस्टकार्ड की लम्बाई 14 सेमी और चौड़ाई 9 सेमी है। इसका क्षेत्रफल एवं परिमाप ज्ञात कीजिए।
हल— दिया है, एवं कार्ड की लम्बाई = 14 सेण्टीमीटर
चौड़ाई = 9 सेण्टीमीटर
कार्ड का परिमाप = 2 × (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2(14 + 9)
= 2 ×23 = 46 सेमी।
कार्ड का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 14 ×9
= 126 वर्ग सेमी।

 भिन्न की अवधारणा

प्रश्न 26. उपरोक्त चित्र देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
(अ) कितने एक-चौथाई मिलकर आधा बनाएँगे ?
(ब) कितने1/8 मिलकर1/2 बनाएँगे ?
(स) 1/4में कितने1/8 हैं?
हल — (अ) उपरोक्त चित्र में, 2 एक-चौथाई मिलकर आधा बनाएँगे।
हम जानते हैं कि, दो चौथाई 1/4 + 1/4 मिलकर—
= (1 + 1)/4 = 2/4
= 1/2

(ब) 4,1/8 1/2 मिलकर बनाएँगे।

(स) 1/4 में2,1/8 होते हैं।

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु विषय गणित के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)

मॉडल आंसर शीट परीक्षा 2024 कक्षा पांचवी
1. वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 हेतु अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) | Imp Solved Qurstions
2. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025
3. कक्षा - 5 विषय - हिंदी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित आदर्श प्रश्न पत्र (उत्तर सहित)
4. कक्षा -5 हिन्दी ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र
5. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास
6. 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न
7. Blueprint आधारित अर्ध्दवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) 2024-25 विषय हिन्दी कक्षा 5
8. Model Answer Sheet 5th English Annual Exam 2024
9. उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा)

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु– विषय - हिन्दी के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
2. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
5. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

वार्षिक परीक्षा तैयारी– विषय English ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
2. English class 5th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
3. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2 पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
3. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
4. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
5. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024
8. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024
9. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय संस्कृत कक्षा 8वीं | Sanskrit Solved Practice Paper

Blueprint based question paper ENGLISH (general) CLASS 5th annual exam 2025 | अंग्रेजी अभ्यास प्रश्न पत्र

वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

Subcribe