प्रश्न 1. कवक अपने पोषण के लिए पोषक तत्त्व मृत एवं विघटित जैवीय पदार्थों से प्राप्त करते हैं। ये ............... कहलाते हैं।
(अ) परजीवी
(ब) मृतजीवी
(स) सहजीवी
(द) कीटभक्षी
उत्तर– मृतजीवी।
प्रश्न 2. वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है–
(अ) आमाशय
(ब) मुख
(स) क्षुद्रांत्र
(द) बृहदांत्र
उत्तर– क्षुद्रांत्र।
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होता?
(अ) याक
(ब) ऊँट
(स) बकरी
(द) घने बालों वाला कुत्ता
उत्तर– घने बालों वाला कुत्ता।
प्रश्न 4. शैल कणों के अतिरिक्त मृदा में होते हैं–
(अ) वायु और जल
(ब) जल और पादप
(स) खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
(द) जल, वायु और पादप
उत्तर– खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल।
प्रश्न 5. किसी सामान्य वयस्क व्यक्ति की विश्राम की अवस्था में औसत श्वसन दर होती है–
(अ) 9-12 प्रति मिनट
(ब) 15-18 प्रति मिनट
(स) 21-24 प्रति मिनट
(द) 30-33 प्रति मिनट
उत्तर– 15-18 प्रति मिनट।
प्रश्न 6. पादपों में जल का परिवहन होता है–
(अ) जाइलम के द्वारा
(ब) फ्लोएम के द्वारा
(स) रन्ध्रों के द्वारा
(द) मूल रोमों के द्वारा
उत्तर– जाइलम के द्वारा।
प्रश्न 7. बीजाणु उत्पन्न करने वाला एक पादप जीव है–
(अ) गुलाब
(ब) डबलरोटी का फफूँद
(स) आलू
(द) अदरक
उत्तर– डबलरोटी का फफूँद।
प्रश्न 8. चाल का मूल मात्रक है–
(अ) km/min
(ब) m/min
(स) km/h
(द) m/s
उत्तर– m/s
प्रश्न 9. विद्युत् सेल के प्रतीक में लम्बी रेखा, उसके .................... टर्मिनल को निरूपित करती है।
(अ) धन
(ब) ऋण
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– धन।
प्रश्न 10. डेविड अपने प्रतिबिम्ब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी 4 m है। यदि वह दर्पण की ओर 1 m चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिम्ब की दूरी होगी–
(अ) 3 m
(ब) 5 m
(स) 6 m
(द) 8 m
उत्तर– 6 m.
प्रश्न 11. पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?
उत्तर– पित्त रस यकृत में निर्मित होता है। यह भोजन के घटक वसा के पाचन में सहायता करता है।
प्रश्न 12. क्या आसुत जल अम्लीय/क्षारकीय/उदासीन होता है? आप इसकी पुष्टि कैसे करेंगे?
उत्तर– आसुत जल उदासीन होता है। इसकी जाँच करने के लिए दो परखनलियों में आसुत जल लेकर इनमें से एक में लाल लिटमस पत्र तथा दूसरी में नीला लिटमस पत्र डालते हैं। इन दोनों पत्रों के लिटमस पत्रों के रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता है। इससे स्पष्ट है कि आसुत जल न तो अम्लीय है और न ही क्षारकीय। अतः आसुत जल उदासीन होता है।
प्रश्न 13. समझाइए कि लोहे के गेट को पेंट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है?
उत्तर– जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जलवाष्प की उपस्थिति आवश्यक है। लोहे के गेट को इनके सम्पर्क में आने से बचाने के लिए इस पर पेंट कर देते हैं। पेंट की तह लोहे को इनके सम्पर्क में नहीं आने देती और लोहे का गेट जंग लगने से बच जाता है।
प्रश्न 14. क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?
उत्तर– पट्टिकाणु चोट लगने पर थक्का जमाने में सहायक हैं। रक्त में यदि पट्टिकाणु नहीं होंगे तो चोट लगने पर थक्का नहीं जमेगा। थक्का न जमने से शरीर से अधिक रक्त बह जायेगा जिससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।
प्रश्न 15. मुकुलन विधि को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर– मुकुलन विधि में कोशिका से एक उभार के समान बाहर की ओर एक रचना निकलती है। इसे मुकुल या कली कहते हैं। यह मुकुल वृद्धि करता है और परिपक्व होकर मातृ कोशा से अलग हो जाता है तथा स्वतन्त्र होकर कार्य करता है। कभी-कभी मुकुल मातृ कोषा में लगे रहकर भी नए जीव उत्पन्न करता है।
उदाहरण– थोड़ा यीस्ट पाउडर लेकर इसे एक ऐसे बर्तन में डाल देते हैं जिसमें कुछ जल हो। इस जल में एक चम्मच शक्कर -- डालकर घोल लेते हैं। कुछ समय बाद कोशा से एक उभार के समान मुकुल निकलने लगते हैं।
प्रश्न 16. विद्युत धारा के तापीय प्रभाव से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– जब किसी तार से कोई विद्युत् धारा प्रवाहित होती है, तो ऊष्मा उत्पन्न होती है और वह तप्त हो जाता है। इसे विद्युत धारा का तापीय प्रभाव कहते हैं।
प्रश्न 17. अवतल दर्पण के उपयोग लिखिए।
उत्तर– दन्त विशेषज्ञों द्वारा अवतल दर्पण का उपयोग दाँतों का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 18. क्या विद्युत् चुम्बक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् करने के लिए किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– विद्युत् चुम्बक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् करने में नहीं किया जा सकता है, क्योंकि प्लास्टिक चुम्बकीय पदार्थ नहीं है।
प्रश्न 19. कोई धावक दौड़ समाप्त होने पर सामान्य से अधिक तेजी से गहरी साँसे क्यों लेता है?
उत्तर– धावक को दौड़ने के लिए अधिक अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। दौड़ने के बाद उसकी श्वसन दर बढ़ जाती है और वह तेजी से गहरी श्वसन करने लगता है। इसके परिणामस्वरूप अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो जाती है।
प्रश्न 20. भौतिक परिवर्तन को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर– ऐसे परिवर्तन जिनमें केवल पदार्थ की भौतिक अवस्था या भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है, भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं। उदाहरण– शक्कर का जल में घुलना, लोहे का चुम्बक बनना आदि।
प्रश्न 21. आप पत्ती में मण्ड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करोगे?
उत्तर– एक गमले में लगे हुए पौधे को 24 घण्टे तक अँधेरे में रख देते हैं, जिससे उसकी पतियाँ मण्ड रहित हो जाती हैं। इस पौधे की एक पत्ती के दोनों तरफ के कुछ भाग को एक काले कागज से क्लिप की सहायता से ढककर गमले को सूर्य के प्रकाश में रख देते हैं। 5-6 घण्टे बाद उस पत्ती को तोड़कर ऐल्कोहल में उबालकर रंगहीन कर लेते हैं। इसके पश्चात् पत्ती पर आयोडीन का घोल डालते हैं। पत्ती का जो भाग काले कागज से ढका था, वह नीला नहीं होता तथा शेष भाग नीला हो जाता है। काले कागज से ढके हुए भाग को प्रकाश नहीं मिल पाता, इस कारण प्रकाश संश्लेषण की क्रिया नहीं हो पाती है तथा शेष भाग में प्रकाश संशलेषण की क्रिया होती है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होना स्टार्च की उपस्थिति दर्शाती है।
प्रश्न 22. क्या हम केवल हरी सब्जियों या घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।
उत्तर– मनुष्य अपने शरीर की अनेक जैविक क्रियाएँ करता है। इन जैविक क्रियाओं के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा हमें भोज्य पदार्थों के ऑक्सीकरण से प्राप्त होती है। अपने शरीर की क्रियाशीलता बढ़ाने, वृद्धि हेतु, ऊतकों की मरम्मत हेतु, उपापचयी नियन्त्रण हेतु आदि सभी क्रियाओं के लिए पोषण की आवश्यकता होती है। इन सभी क्रियाओं के लिए ऊर्जा हमको केवल हरी सब्जियों/घास से प्राप्त नहीं हो सकती। इन क्रियाओं के लिए हमें विभिन्न खाद्य पदार्थों विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, जल, लवण आदि की आवश्यकता होती है जो केवल हरी सब्जियों/घास से सम्भव नहीं है। अतः जीवन निर्वाह के लिए केवल हरी सब्जियाँ/घास ही काफी नहीं हैं।
प्रश्न 23. समझाइए कि मृदा कैसे बनती है?
उत्तर– मृदा का निर्माण लाखों वर्षों की प्रक्रिया है। पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों (चट्टानों) के टूटने से मृदा का निर्माण होता है। यह क्रिया अपक्षय कहलाती है। चट्टानों की दरारों में पानी भर रहता है। तापक्रम कम होने के कारण पानी बर्फ से रूप में बदल जाता है। बर्फ के रूप में आने पर उसका आयतन बढ़ जाता है। जब यह बर्फ चट्टानों में फैलती है तो वायुदाब और ताप की प्रक्रिया द्वारा चट्टानें चटखकर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाती हैं जिसके मृदा का निर्माण होता है।
प्रश्न 24. शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर– शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से होती है–
1. रक्त ऑक्सीजन, भोजन, हार्मोन्स एवं अन्य आवश्यक पदार्थों को शरीर के विभिन्न भागों में ले जाता है।
2. कार्बन डाइऑक्साइड तथा अन्य उत्सर्जी पदार्थों को शरीर के विभिन्न भागों से लाकर फेफड़ों एवं अन्य उत्सर्जी अंगों की सहायता से निष्कासित करता है।
3. उपापचय में बने विषैले एवं हानिकारक पदार्थों को हानिरहित बनाने के लिए यकृत में भेजता है।
इस प्रकार सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता होती है।
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय हिन्दी विशिष्ट कक्षा-3 री वार्षिक परीक्षा 2022-23
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com
Recent Posts
वीरांगनाएं भारत की – ऑपरेशन सिंदूर की शूरवीर महिलाएं – विंग कमांडर व्योमिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
रामनवमी विशेष - राम रक्षा स्तोत्र (हिन्दी अनुवाद सहित)- श्री राम पूजन विधान, राम रक्षा कवच, राम स्तुति, राम चालीसा एवं आरती
अगले 4 दिन तक होली चलेगी। संत प्रेमानंद महाराज जी के संदेश की तीन बातें | होलिका दहन का मुहूर्त
Categories
Subcribe