प्रश्न 1. बुंदेली के पितृपुरुष हैं–
(अ) डॉ. सर हरिसिंह गौर
(ब) ईसुरी
(स) भूषण
(द) पद्माकर
उत्तर– भूषण।
प्रश्न 2. 'राखी का मूल्य' पाठ का मुख्य उद्देश्य है–
(अ) राजपूतों के बारे में बताना
(ब) बहन द्वारा भाई को राखी बाँधना
(स) मुसीबत के समय बहन की मदद न करना
(द) सांस्कृतिक एवं साम्प्रदायिक सद्भावना का विकास करना
उत्तर– सांस्कृतिक एवं साम्प्रदायिक सद्भावना का विकास करना।
प्रश्न 3. तुलसीदास ने सन्त को .................... के समान कहा है।
(अ) कौआ
(ब) हंस
(स) बगुला
(द) कोयल
उत्तर– हंस।
प्रश्न 4. बालक कृष्ण को क्या अच्छा लगता है?
(अ) दूध
(ब) दही
(स) मक्खन
(द) छाछ (मट्ठा)
उत्तर– मक्खन।
प्रश्न 5. सन् 1954 ई. में भारत सरकार ने डॉ. रमण को उपाधि देकर सम्मानित किया–
(अ) पद्म श्री
(ब) डॉक्टर ऑफ साइन्स
(स) भारत रत्न
(द) पद्म विभूषण
उत्तर– भारत रत्न।
प्रश्न 6. 'न्याय' शब्द का विलोम शब्द है–
(अ) न्यायालय
(ब) न्यायप्रिय
(स) अन्याय
(द) अन्यथा
उत्तर– अन्याय।
प्रश्न 7. अग्रवाल समाज के कितने गोत्र प्रचलित हैं?
(अ) 15
(ब) 17
(स) 18
(द) 20
उत्तर– 18
प्रश्न 8. "कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन"। उपरोक्त वाक्य किसने कहा था?
(अ) अर्जुन
(ब) श्री कृष्ण
(स) युधिष्ठिर
(द) पितामह भीष्म
उत्तर– श्री कृष्ण।
प्रश्न 9. वीर छत्रसाल का जन्म हुआ था–
(अ) मोर पहाड़ी पर
(ब) गोर पहाड़ी पर
(स) मड़ोर पहाड़ी पर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– मोर पहाड़ी पर।
प्रश्न 10. 'नाबालिक' शब्द में उपसर्ग है–
(अ) न
(ब) ना
(स) नाबा
(द) अ
उत्तर– ना।
प्रश्न 11. 'मेरी भावना' कविता में कवि ने किन-किन पर साम्यभाव रखने की बात कही है?
उत्तर– इस कविता में कवि ने दुष्ट, निर्दयी व गलत रास्ते पर चलने वाले इत्यादि के प्रति साम्यभाव रखने की बात कही है।
प्रश्न 12. पचमढ़ी में कौन-कौन से दर्शनीय स्थल हैं?
उत्तर– पचमढ़ी में अनेक दर्शनीय स्थल, जैसे धूपगढ़, चौरागढ़, महादेव मन्दिर एवं सूर्योदय-सूर्यास्त के अनुपम दृश्य इत्यादि हैं। यहाँ पर स्थित पाँच गुफाएँ पौराणिक महत्त्व रखती हैं।
प्रश्न 13. हमारे देश में राखी का क्या महत्व है?
उत्तर– हमारे देश में राखी को भाई-बहन के स्नेह बन्धन का प्रतीक माना गया है। सुरक्षा सूत्र को पहनकर भाई, बहन की रक्षा का संकल्प करता है।
प्रश्न 14. भरपूर वर्षा कब होती है?
उत्तर– जब कलसे (कलश) का पानी गर्म हो, चिड़िया धूल में नहाए तथा चींटी अण्डा लेकर चले तो भरपूर वर्षा होने की सम्भावना होती है।
प्रश्न 15. डॉ. अब्दुल कलाम बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं?
उत्तर– डॉ. अब्दुल कलाम बच्चों के साथ बात करके आनन्द की अनुभूति करते हैं। उनके अनुसार बच्चों में ही सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास छिपा होता है। बच्चों से वे मित्र की तरह बातें करते हैं। बच्चे भी स्वयं गौरव की अनुभूति करते हैं।
प्रश्न 16. यशोदा कृष्ण का किस तरह श्रृंगार कर रही है?
उत्तर– यशोदा ने कृष्ण के शरीर पर तेल लगा दिया है, आँखों में काजल लगाकर भौंहें बना दी हैं। उनके माथे पर काला टीका लगा दिया है। इस प्रकार वे कृष्ण का श्रृंगार कर रही हैं।
प्रश्न 17. तात्या टोपे के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर– तात्या लक्ष्मीबाई के एक सहयोगी हैं। वे प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम (1857) के सेनानी हैं। वे मातृभूमि की सुरक्षा और स्वराज्य की नींव का आधार हैं। वे निर्भीक होकर शत्रु से लोहा लेते रहे।
प्रश्न 18. हमें अपने साथ किन्हें लेकर चलना है?
उत्तर– हमें अपने साथ जमाने को लेकर चलना है। साथ ही, पिछड़े हुए लोगों को भी आगे बढ़ाना है।
प्रश्न 19. डॉ. रमण की क्या अभिलाषा थी?
उत्तर– डॉ. रमण की अभिलाषा थी कि हमारा देश वैज्ञानिक खोजों के मामले में अपने पैरों पर खड़ा हो जाये और हमें विदेशों का मुँह न ताकना पड़े।
प्रश्न 20. राजा और आखेटक के बीच क्या विवाद हुआ?
उत्तर– राजा और आखेटक के बीच यह विवाद हुआ कि राजा उस घायल हंस पर अपना अधिकार बता रहा था और उधर आखेटक भी कहता है कि इस हंस पर मेरा अधिकार है, क्योंकि मैंने इसे मारा है। इस तरह रक्षक और भक्षक के मध्य अधिकार का विवाद हुआ।
प्रश्न 21. गंगा नदी से नेहरूजी की कौन-कौन सी भावनाएँ लिपटी हुई हैं?
उत्तर– नेहरूजी ने गंगा को बेहद करीब से और लम्बे समय तक देखा है। इससे उनकी अनेकानेक भावनाएँ लिपटी हुई हैं। गंगा के प्राकृतिक सौन्दर्य, उसके पल-पल बदलते स्वरूप व पग-पग परिवर्तित होते मार्ग के मनोरम दृश्य सदैव स्मृति पटल पर ताजा रहते हैं। गंगा जनता की सर्वप्रिय नदी है। वह तो भारत की प्राचीन सभ्यता का प्रतीक रही है। वास्तव में, नेहरू जी के लिए गंगा मात्र एक नदी न होकर भूत को वर्तमान के मार्ग से होते हुए भविष्य को जोड़ने का एक जीवनदायक स्रोत है।
प्रश्न 22. सुभाषचन्द्र बोस ने लोकमान्य तिलक को विश्व के महापुरुषों की प्रथम पंक्ति में स्थान मिलने की सिफारिश क्यों की है?
उत्तर– सुभाषचन्द्र बोस ने सिफारिश की है कि लोकमान्य तिलक को विश्व के महापुरुषों की प्रथम पंक्ति में स्थान मिले क्योंकि लोकमान्य तिलक प्रतिकूल और शक्तिहारी वातावरण में भी 'गीता-भाष्य' जैसे महान दर्शन की रचना कर सके। उनमें प्रकाण्ड पाण्डित्य था, प्रबल इच्छाशक्ति थी। उनमें साधना की गहराई और सहनशीलता थी। वे बौद्धिक क्षमतावान एवं संघर्ष शक्ति से संयुक्त थे। उन्होंने बन्दीगृह के अन्धकारमय दिनों में अपनी मातृभूमि के लिए 'गीता-भाष्य' जैसे अतुलनीय ग्रन्थ की रचना भेंट स्वरूप प्रस्तुत की।
प्रश्न 23. छोटे जादूगर का खेल उस दिन क्यों नहीं जमा?
उत्तर– छोटे जादूगर का खेल उस दिन इसलिए नहीं जमा क्योंकि उसे अपनी बीमार माँ की बीमारी की दशा सताये जा रही थी। साथ ही उसे माँ के कहे शब्द बार-बार उसके मस्तिष्क में कौंध रहे थे कि वह उस दिन जल्दी लौटकर आ जाए, क्योंकि उनकी घड़ी समीप ही थी।
प्रश्न 24. राघोवा द्वारा आक्रमण किए जाने पर अहिल्याबाई ने क्या किया?
उत्तर– पेशवा राघोवा द्वारा आक्रमण किए जाने पर अहिल्याबाई ने तुकोजी को पेशवा राघोवा से युद्ध करने के लिए भेजा और पेशवा राघोवा के लिए एक पत्र लिखा। इस पत्र में लिखा कि वह उनके पूर्वजों के राज्य को हड़पने का सपना न देखे। वह स्वयं नारी सेना लेकर युद्ध करेंगी। उसे (पेशवा को) नारी द्वारा हराये जाने का अपयश मिलेगा। यदि उसने विजय भी प्राप्त की तो उसके मुख पर एक विधवा के राज्य को हड़पने की कालिख लगेगी। पेशवा राघोवा पर इस बात का प्रभाव पड़ा और वह बिना युद्ध किये लौट गया। अहिल्याबाई ने होल्कर राज्य को अपनी बुद्धिमानी और दूरदर्शिता से भयमुक्त कर लिया।
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com
Recent Posts
रामनवमी विशेष - राम रक्षा स्तोत्र (हिन्दी अनुवाद सहित)- श्री राम पूजन विधान, राम रक्षा कवच, राम स्तुति, राम चालीसा एवं आरती
अगले 4 दिन तक होली चलेगी। संत प्रेमानंद महाराज जी के संदेश की तीन बातें | होलिका दहन का मुहूर्त
वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय संस्कृत कक्षा 8वीं | Sanskrit Solved Practice Paper
Categories
Subcribe