s

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर

   4049   Copy    Share

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. संग्रहालय में किन वस्तुओं को प्रदर्शन के लिए रखा जाता है?
(A) पुरानी मूर्तियाँ
(B) हथियार
(C) पुराने ऐतिहासिक सामान
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर― (D) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 2. 2001 की जनगणना के अनुसार कितने बाल श्रमिक पाए गए?
A) 1 करोड़
(B) 1.1 करोड़
(C) 1.2 करोड़
(D) 1.3 करोड़।
उत्तर― (C) 1.2 करोड़

प्रश्न 3. ईस्ट इंडिया कंपनी कहाँ की व्यापारिक कम्पनी थी?
(A) फ्रांस
(B) इंग्लैण्ड
(C) हॉलैण्ड
(D) पुर्तगाल
उत्तर― (B) इंग्लैण्ड

प्रश्न 3. 'प्लासी युद्ध' के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(A) ईस्ट इण्डिया कम्पनी सिराजुद्दौला के स्थान पर कठपुतली नवाब बनाना चाहती थी।
(B) प्लासी युद्ध के बाद सिराजुद्दौला के स्थान पर मीरकासिम नवाब बना।
(C) रॉबर्ट क्लाइव ने प्लासी युद्ध में कम्पनी की सेना का नेतृत्व किया।
(D) प्लासी युद्ध भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की पहली बड़ी जीत थी।
उत्तर― (B) प्लासी युद्ध के बाद सिराजुद्दौला के स्थान पर मीरकासिम नवाब बना।

प्रश्न 4. नेपाल में अंतरिम संविधान कब बनाया गया था?
(A) सन् 1990 में
(B) सन् 2006 में
(C) सन् 2007 में
(D) सन् 1999 में
उत्तर― (C) सन् 2007 में

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?
(A) उष्णकटिबंधीय वन
(B) झरने का जल
(C) खनिज
(D) सड़क
उत्तर― (D) सड़क

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. मौलिक अधिकार संविधान के 3 भाग में है।
प्रश्न 7. एक टपकता जल वर्ष में 1200 लीटर जल व्यर्थ करता है।
प्रश्न 8. विश्व में 50 प्रतिशत लोग कृषि से सम्बन्धित क्रियाओं में संलग्न हैं।
प्रश्न 9. भारत में अंग्रेजी शिक्षा का जनक मैकाले को माना जाता है।
प्रश्न 10. संसद का महत्वपूर्ण काम कानून बनाना होता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न 11. 'वन गाँव' की स्थापना क्यों की गई?
उत्तर- वन विभाग में सस्ते श्रम की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 'वन गाँव' बसाये थे।

प्रश्न 12. परमहंस मण्डली का गठन क्यों किया गया?
उत्तर- जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए 1840 में बम्बई में परमहंस मण्डली का गठन किया गया।

प्रश्न 13. उद्योग किसे कहा जाता है?
उत्तर- उद्योग का तात्पर्य आर्थिक गतिविधियों से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से होता है, जैसे-लोहा और इस्पात उद्योग वस्तुओं के उत्पादन से है।

प्रश्न 14. भोजन का अधिकार किस अधिकार में शामिल है?
उत्तर- भोजन का अधिकार जीवन के अधिकार में शामिल है।

प्रश्न 15. संसद द्वारा पारित कानून कौन रद्द कर सकता है?
उत्तर- संसद द्वारा पारित कानून यदि सही नहीं है तो इस मुद्दे पर फैसले के लिए अदालत की शरण में जा सकते हैं। अगर अदालत को ऐसा लगता है कि वह कानून संविधान के विरुद्ध है तो वह उसमें संशोधन कर सकती है या उसे रद्द कर सकती है।

प्रश्न 16. अंग्रेजों का सांस्कृतिक मिशन क्या था?
उत्तर- अंग्रेजों का सांस्कृतिक मिशन था कि उन्हें "देशी समाज को सभ्य बनाना है" और उनके रीति-रिवाजों और मूल्य-मान्यताओं को बदलना है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. मुगल सम्राट विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए क्यों तैयार हुए?
उत्तर- मुगल सम्राट विद्रोहियों का समर्थन करने को इसलिए तैयार हुए क्योंकि कम्पनी ने मुगलों के शासन को खत्म करने की पूरी योजना बना ली थी। अंग्रेजों ने उनके सारे अधिकार छीन लिए थे और वह आग्रेजी शासन से छुटकारा पाना चाहते थे।

प्रश्न 18. पेटेन्ट किसे कहते हैं?
उत्तर- पेटेन्ट का तात्पर्य किसी विचार अथवा आविष्कार पर एकमात्र अधिकार से है। यह एक ऐसा कानूनी अधिकार है जो किसी व्यक्ति या संस्था को किसी विशेष उत्पाद, खोज, डिजाइन, प्रक्रिया या सेवा के ऊपर एकाधिकार देता है।

प्रश्न 19. इतिहास में विभिन्न समुदायों ने असमानता तथा भेदभाव का सामना किन रणनीतियों के सहारे किया है?
उत्तर- इतिहास में विभिन्न समुदायों ने असमानता तथा भेदभाव का सामना करने के लिए कई रणनीतियों का सहारा लिया है, जैसे- धार्मिक सान्त्वना, सशस्त्र संघर्ष, आत्म-परिष्कार व शिक्षा और आर्थिक बेहतरी। अपनी स्थिति में सुधार के लिए उन्होंने तरह-तरह के रास्ते अपनाये हैं।

प्रश्न 20. फुले ने अपनी पुस्तक 'गुलामगीरी' को गुलामों की आजादी के लिए चल रहे अमेरिकी आन्दोलन को समर्पित क्यों किया?
उत्तर- फुले ने अपनी पुस्तक 'गुलामगीरी' को गुलामों की आजादी के लिए चल रहे अमेरिकी आन्दोलन को इसलिए समर्पित किया क्योंकि लगभग दस साल पहले अमेरिकी गृह युद्ध के फलस्वरूप दास प्रथा का अन्त हो चुका था। फुले ने भारत की निम्न जातियों और अमरीका के काले गुलामों को दुर्दशा को एक-दूसरे से जोड़कर देखा। इसलिए उन्होंने अपनी पुस्तक गुलामगीरी अमेरिकियों को समर्पित की।

प्रश्न 21. छपाई की तकनीक के प्रसार से जनता को क्या-क्या लाभ हुए?
उत्तर- छपाई की तकनीक के प्रसार से संचार और पुस्तक उत्पादन में क्रान्ति आ गयी, अखबार छपने लगे, महत्वपूर्ण लोगों की आत्मकथाएँ स्थानीय बाजारों में बिकने लगीं। जनता विभिन्न मुद्दों से परिचित होने लगी, जिससे ज्ञान का प्रयास हुआ।

प्रश्न 22. ब्रिटिश शासन में घुमंतु काश्तकारों के सामने कौन-सी समस्याएँ थीं?
उत्तर- घुमंतु काश्तकारों की जिन्दगी जंगलों में बेरोकटोक आवाजाही और फसल उगाने के लिए जंगलों के उपयोग पर आधारित थी। परन्तु अंग्रेजी शासनकाल में अंग्रेजों ने घुमंतु काश्तकारों को एक जगह रहने पर मजबूर किया। उनकी स्वतन्त्रता पर रोक लगा दी, उनसे लगान की वसूली की जाने लगी, उन पर जंगलों के नियम लागू किये गये। अतः घुमंतु काश्तकारों को अंग्रेजी शासन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में किन महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है?
उत्तर- महिला शिक्षा की बढ़ावा देने में निम्नलिखित महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा-
(1) बीसवीं सदी की शुरुआत से ही बहुत सारी मुस्लिम महिलाओं ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम् भूमिका अदा की। भोपाल की बेगमों ने अलीगढ़ में लड़कियों के लिए प्राथमिक स्कूल खोला। बेगम रूकैया सखावत हुसैन ने भी कलकत्ता और पटना में मुस्लिम लड़कियों के लिए स्कूल खोले।
(2) 1880 के दशक तक आते-आते भारतीय महिलाएँ विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने लगी थीं। कुछ महिलाएँ चिकित्सक, शिक्षिका, लेखिका आदि भी बन गई थीं। उन्हीं में से एक महिला ताराबाई शिंदे ने घर में 'रहकर ही 'स्त्रीपुरुष तुलना' नाम से एक किताब प्रकाशित की।
(3) संस्कृत की महान विद्वान पंडित रमाबाई ने भी पूना में एक विधवागृह की स्थापना की जहाँ ससुराल से प्रताड़ित महिलाओं को पनाह दी जाती थी तथा वहाँ उन्हें आत्मनिर्भर रहने का प्रशिक्षण भी दिया जाता था।

प्रश्न 24. पौधे से परिष्कृत उत्पाद तक के रूपान्तरण में कितनी आर्थिक क्रियाएँ सम्मिलित हैं ? लिखिए।
उत्तर- पौधे से परिष्कृत उत्पाद तक के रूपान्तरण में तीन प्रकार की आर्थिक क्रियाएँ सम्मिलित हैं, ये प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्रियाएँ हैं।
(1) प्राथमिक क्रियाएँ - प्राथमिक क्रियाओं के अन्तर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका सम्बन्ध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से है, जैसे- कृषि, मत्स्यन और संग्रहण इत्यादि।
(2) द्वितीयक क्रियाएँ - द्वितीयक क्रियाएँ इन संसाधनों के प्रसंस्करण से सम्बन्धित हैं। इस्पात विनिर्माण, डबलरोटी बनाना और कपड़ा बुनना इन क्रियाओं के उदाहरण हैं।
(3) तृतीयक क्रियाएँ - तृतीयक क्रियाएँ प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र को सेवा कार्यों द्वारा सहयोग प्रदान करती है। यातायात, व्यापार, बैंकिंग, बीमा और विज्ञापन तृतीयक क्रियाओं के उदाहरण हैं।

प्रश्न 25. हाशियाई तबकों ने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल किन तरीकों से किया है?
उत्तर- हाशियाई तबकों ने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल निम्न दो तरह से किया है-
(1) अपने मौलिक अधिकारों पर जोर देकर उन्होंने सरकार को अपने साथ हुए अन्याय पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया है।
(2) उन्होंने इस बात के लिए दवाब डाला है कि सरकार इन कानूनों को लागू करे। कई बार हाशियाई तबकों के संघर्ष की वजह से ही सरकार को मौलिक अधिकारों की भावना के अनुरूप कानून बनाने पड़े हैं।

प्रश्न 26. पता लगाइए आपके इलाके में पर्यावरण को दूषित करने वाले कौन-कौन से स्त्रोत हैं तथा वह हमारे जीवन को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? का विवरण लिखिए।
उत्तर- हमारे इलाके में पर्यावरण को दूषित करने वाले अनेक स्रोत हैं-
(1) हवा (वायु) प्रदूषण - औद्योगिक कारखाने, ईंट भट्टे, यातायात के वाहन इत्यादि।
(2) पानी (जल) प्रदूषण - कारखानों से निकलने वाला दूषित पानी, गंदे नालों का पानी, सीवर का पानी, कपड़ों की रंगाई से निकला केमिकल युक्त पानी, चमड़े की रंगाई का दूषित पानी इत्यादि।
(3) मिट्टी का प्रदूषण - कीटनाशक तथा रासायनिक खादों का बढ़ता प्रयोग, ठोस कचरा, मृदा अपरदन, रसायन युक्त पानी का भूमि में रिसना इत्यादि।
(4) ध्वनि (शोर) प्रदूषण- वाहनों की तेज ध्वनि, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का शोर इत्यादि।
पर्यावरण प्रदूषण के कारण मनुष्य जिस वातावरण में रह रहा है वह दिन-व-दिन खराब होता जा रहा है। कहीं अत्यधिक गर्मी सहन करनी पड़ रही है तो कहीं अत्यधिक ठण्ड। इतना ही नहीं समस्त जीवधारियों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण से पृथ्वी दूषित होती जा रही है। वायु जल, भोजन सभी चीजें दूषित होती जा रही हैं अतः मानव का जीवन खतरे में है।
पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए मनुष्य एवं सरकारों को उचित कदम उठाने होंगे और इसके विरुद्ध नए कानून जारी करने होंगे।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
2. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
3. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
5. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
4. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

एटग्रेड सामाजिक विज्ञान पाठों के 👇 प्रश्नोत्तर पढ़ें।
1. भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना और विस्तार
2. ब्रिटिश प्रशासन, नीतियाँ और प्रभाव

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

एक शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानना क्यों आवश्यक है | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विजन एवं सिद्धांत

उचित मूल्य पर पुस्तक-कापियाँ, यूनिफॉर्म, एवं अन्य सामग्रियों हेतु सत्र 2024-25 में पुस्तक मेले का आयोजन हो सकता है।

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Subcribe