s

अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्नोत्तर

   2927   Copy    Share

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. भारत में अंग्रेजी शासन के काल को किस नाम से जाना जाता है?
(A) औपनिवेशिक युग
(B) प्राचीन युग
(C) मध्य युग
(D) आधुनिक युग
उत्तर― (A) औपनिवेशिक युग

प्रश्न 2. भोपाल गैस त्रासदी कब हुई थी?
(A) 1 मार्च, 1984 में
(B) 2 दिसम्बर, 1984 में (C) 2 जनवरी, 1984 में
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर― (B) 2 दिसम्बर, 1984 में

प्रश्न 3. प्रारम्भिक ब्रिटिश शासनकाल में प्रशासकीय इकाइयों को किस नाम से जाना जाता था?
(A) फ्रैक्टी
(B) प्रेसीडेंसी
(C) कोर्ट
(D) रेग्यूलेटरी
उत्तर― (B) प्रेसीडेंसी

प्रश्न 4. संघवाद से आशय है-
(A) देश में एक से अधिक संघों के होने से।
(B) देश में एक से अधिक राज्यों के होने से।
(C) देश में एक से ज्यादा स्तर की सरकार होने से।
(D) देश में एक से अधिक राज्यों के लोगों के होने से।
उत्तर― (C) देश में एक से ज्यादा स्तर की सरकार होने से।

प्रश्न 5. वे संसाधन जिनकी मात्रा ज्ञात होती है? उन्हें क्या कहते हैं?
(A) वास्तविक संसाधन
(B) संभाव्य संसाधन
(C) सर्वव्यापक संसाधन
(D) स्थानिक संसाधन
उत्तर― (A) वास्तविक संसाधन

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. भारत के उत्तरी पूर्व भाग में बांस प्रचुर मात्रा में मिलता है।
प्रश्न 7. सम्पूर्ण विश्व का औसत जनसंख्या घनत्व 51 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर है।
प्रश्न 8. रेशेदार फसलें कपास और पटसन हैं।
प्रश्न 9. रविन्द्रनाथ टैगोर को गुरु के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 10. लोकसभा निम्न सदन कहलाता है और राज्यसभा उच्च सदन कहलाता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न 11. रेशम के कीड़े कौन पालते थे?
उत्तर- वर्तमान झारखण्ड में स्थित हजारीबाग के आसपास रहने वाले संथाल रेशम के कीड़े पालते थे।

प्रश्न 12. शूद्र किसे कहा जाता था?
उत्तर- काश्तकार, बुनकर व कुम्हार जैसे दस्तकार को शुद्र कहा जाता था।

प्रश्न 13. वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं?
उत्तर- उद्योगों की अवस्थति को प्रभावित करने वाले मुख्य तत्व निम्नलिखित हैं- (1) कच्चा माल, (2) श्रम, (3) पूँजी, (4) जल, (5) भूमि, (6) परिवहन, (7) संचार, (8) विद्युत्।

प्रश्न 14. गुवाहाटी में कितने राज्यों का एक ही उच्च न्यायालय रखा गया है?
उत्तर- चार पूर्वोत्तर राज्यों असम, नगालैण्ड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लिए गुवाहाटी में एक ही उच्च न्यायालय रखा गया है।

प्रश्न 15. भारतीय संविधान में कानून पर आधारित शासन की स्थापना के प्रावधान क्यों दिये गये?
उत्तर- स्वतन्त्र भारत में सत्ता का मनमाना प्रयोग न हो इसलिए भारतीय संविधान में कानून पर आधारित शासन की स्थापना के प्रावधान दिये गये।

प्रश्न 16. एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल का गठन किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर- एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल का गठन विलियम जोन्स, हैनरी टॉमस, कोलब्रुक और नैथेनियल हॉलहेड ने मिलकर किया।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. अन्तिम मुगल बादशाह ने अपने अन्तिम साल किस तरह बिताए?
उत्तर- सितम्बर 1857 में दिल्ली दोबारा अंग्रेजों के कब्जे में आ गई। बादशाह पर मुकदमा चलाकर उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी। उनके पुत्रों को उनकी आँखों के सामने गोली मार दी गई। बादशाह को उनकी पत्नी के साथ रंगून की जेल भेज दिया गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गयी।

प्रश्न 18. पृथ्वी पर प्राकृतिक संसाधनों का वितरण असमान क्यों है?
उत्तर- प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भू-भाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है।

प्रश्न 19. आर्थिक कारक किस प्रकार जनसंख्या वितरण को प्रभावित करता है?
उत्तर- औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। लोग बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं। जापान में ओसाका और भारत में मुम्बई दो घने बसे क्षेत्र हैं।

प्रश्न 20. जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों में सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार द्वारा क्या कदम उठाए गए?
उत्तर - जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों में सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार इन इलाकों में विशेष प्रकार की योजनाएँ लागू करती है. जैसे कई स्थानों पर दलितों और आदिवासियों को सरकार की ओर से मुफ्त या रियायती दरों पर छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि वे शिक्षा सम्बन्धी सुविधाएँ हासिल कर सकें।

प्रश्न 21. प्रार्थना समाज के प्रमुख कार्य क्या थे?
उत्तर- प्रार्थना समाज के प्रमुख कार्य निम्नलिखित थे-
(1) जातीय बन्धनों को खत्म करने और बाल विवाह के उन्मूलन के लिये प्रयास किया।
(2) महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित किया।
(3) विधवा विवाह पर लगी पाबन्दी के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रश्न 22. अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा?
उत्तर - अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए अभिलेख कक्ष बनवाये, रिकॉर्ड रूम स्थापित किए तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बचाकर रखने के लिए अभिलेखागार और संग्रहालय जैसे संस्थान भी बनाए गए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. 200 वर्ष पहले समाज की स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर- 200 वर्ष पहले समाज की स्थिति-200 वर्ष पहले समाज के हालात बहुत भिन्न थे। भारत के अधिकांश भागों में लोग जातियों में बँटे हुए थे। ब्राह्मण और क्षत्रिय खुद को 'ऊँची जाति' का मानते थे। व्यापार और महाजनी आदि से जुड़ी जातियों का स्थान उनके बाद आता था। उनको वैश्य के नाम से जाना जाता था। किसान और बुनकर व कुम्हार जैसे दस्तकार (जिन्हें शूद्र कहा जाता था) सबसे बाद में आते थे। इस श्रेणीक्रम में सबसे निचले स्तर पर ऐसी जातियाँ थीं जो गाँवों, शहरों को साफ-सुथरा रखती थीं तथा व ऐसे धंधे करती थीं जिन्हें ऊँची जातियों के लोग 'दूषित कार्य' मानते थे। ऐसे कामों के कारण उनकी जाति भ्रष्ट मानी जाती थी तथा उन्हें अछूत कहकर सम्बोधित करते थे और उन्हें मंदिरों में प्रवेश, सवर्ण जातियों के कुओं से पानी निकालने या ऊँची जातियों के आधिपत्य वाले घाट-तालाबों पर स्नान करने की मनाही थी।

प्रश्न 24. आदिम निर्वाह कृषि में कौन-कौन सी कृषि को शामिल किया गया है?
उत्तर- आदिम निर्वाह कृषि में स्थानांतरी कृषि और चलवासी पशुचारण शामिल हैं। इनका विवरण निम्नानुसार है-
(1) स्थानांतरी कृषि - यह अमेजन बेसिन के सघन वन क्षेत्रों, उष्ण कटिबन्धीय अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया और उत्तरी-पूर्वी भारत के भागों में प्रचलित है। वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखण्ड साफ किया जाता है उसके बाद राख को मृदा में मिलाया जाता है। मक्का, रतालू, आलू, कसावा जैसी फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद भूमि को छोड़ दिया जाता है और कृषक नए भूखण्ड पर चला जाता है।
(2) चलवासी पशुचारण - यह सहारा के अर्द्धशुष्क और शुष्क प्रदेशों में, मध्य एशिया और भारत के कुछ भागों, जैसे राजस्थान तथा जम्मू और कश्मीर में प्रचलित है। इसमें पशुचारक अपने पशुओं के साथ चारे और पानी के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। पशुचारक मुख्यतः भेड़ ऊँट, मवेशी याक और बकरियाँ पालते हैं।

प्रश्न 25. भारतीय संविधान में अस्पृश्यता को रोकने के लिए कौन-कौन से अनुच्छेद हैं और उनमें क्या-क्या प्रावधान हैं?
उत्तर - भारतीय संविधान में अस्पृश्यता को रोकने के लिए अनुच्छेद 17 और अनुच्छेद 15 हैं, इनमें निम्न प्रावधान हैं-
(1) अनुच्छेद 17 के अनुसार, अस्पृश्यता या छुआछूत का उन्मूलन किया जा चुका है। अब कोई भी व्यक्ति दलितों को पढ़ने, मन्दिरों में जाने और सार्वजनिक सुविधाओं का इस्तेमाल करने से नहीं रोक सकता। लोकतान्त्रिक सरकार इस तरह के आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगी। अब अस्पृश्यता दण्डनीय अपराध है।
(2) अनुच्छेद 15 के अनुसार, भारत के किसी भी नागरिक के साथ धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव नहीं किया जायेगा। समानता के अधिकार का हनन होने पर दलित इस प्रावधान का सहारा ले सकता है।

प्रश्न 26. अक्टूबर, 2006 के बाल मजदूर प्रतिबन्धित नियम (कानून) के विषय में बताइए।
उत्तर- 2006 का बाल मजदूर प्रतिबन्धित नियम (कानून) निम्नलिखित हैं-
(1) सन् 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में 5 से 14 की उम्र के 12 करोड़ बच्चे विभिन्न व्यवसायों में नौकरी करते हैं।
(2) अक्टूबर 2006 में सरकार ने 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर, ढाबों या रेस्तराँ या चाय की दुकानों आदि में नौकरी पर रखने की प्रथा पर पाबंदी लगा दी।
(3) 2006 के अधिनियम के अनुसार इतने छोटे बच्चों को नौकरी पर रखना एक गम्भीर अपराध है। अगर कोई व्यक्ति इस कानून का उल्लंघन करता है तो उसे 3 माह से 2 साल तक जेल की सजा या ₹ 10,000 से 20,000 तक जुर्माना हो सकता है।
(4) केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे घरेलू नौकर के तौर पर काम करने वाले बच्चों को मुक्त कराने और उनके पुनर्वास के लिए योजना बनाएँ।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
2. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
3. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
4. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
5. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
6. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
7. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
4. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

एक शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानना क्यों आवश्यक है | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विजन एवं सिद्धांत

उचित मूल्य पर पुस्तक-कापियाँ, यूनिफॉर्म, एवं अन्य सामग्रियों हेतु सत्र 2024-25 में पुस्तक मेले का आयोजन हो सकता है।

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Subcribe