s

Science 8th Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान

   5748   Copy    Share

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. धान एवं मक्का की फसल है-
(A) रबी
(B) खरीफ
(C) जायद
(D) मिश्रित
उत्तर― (B) खरीफ

प्रश्न 2. कोयले से प्राप्त उत्पाद है-
(A) पैराफिन मोम
(B) कोक
(C) स्नेहक तेल
(D) डीजल
उत्तर― (D) डीजल

प्रश्न 3. हाइड्रा में जनन किस विधि द्वारा होता है?
(A) द्विखण्डन
(B) रोपण
(C) कायान्तरण
(D) मुकुलन
उत्तर― (D) मुकुलन

प्रश्न 4. धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाए गए बल का उदाहरण है-
(A) पेशीय बल
(B) चुम्बकीय बल
(C) असम्पर्क बल
(D) गुरुत्व बल
उत्तर― (A) पेशीय बल

प्रश्न 5. रोलर जब लुढ़कता है, तो उस पर कार्य करता है-
(A) स्थैतिक घर्षण
(B) सर्पी घर्षण
(C) लोटनिक घर्षण
(D) ये सभ्
उत्तर― (C) लोटनिक घर्षण

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. असमतल भूमि वाले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए छिड़काव तंत्र का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 7. वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषण ईंधन सी.एन.जी. (CNG) है।
प्रश्न 8. अलैंगिक जनन में केवल एक ही जनक शामिल होता है।
प्रश्न 9. किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के या खिंचाव को बल कहते हैं।
प्रश्न 10. ध्वनि कम्पित निकायों द्वारा उत्पन्न होती है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 पशुपालन किसे कहते हैं ?
उत्तर― खाद्य पदार्थ देने वाले पशुओं की उचित भोजन व्यवस्था, आवास एवं उनकी देखभाल करना पशुपालन कहलाता है।

प्रश्न 12. किसी रोग से संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में रोग का संचरण किस प्रकार से होता है तथा यह किस प्रकार के रोग कहलाते हैं?
उत्तर― किसी रोग से संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में रोग का संचरण वायु, जल, भोजन अथवा कायिक (शारीरिक) सम्पर्क द्वारा होता है। ये रोग संचरणीय (संचारी) रोग कहलाते हैं।

प्रश्न 13. कार्बनीकरण क्या होता है?
उत्तर― मृत वनस्पति के, धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कार्बनीकरण कहते हैं।

प्रश्न 14. मोमबत्ती के जलने और कोयले जैसे ईंधन के जलने में क्या अन्तर है?
उत्तर― मोमबत्ती ज्वाला के साथ जलती है जबकि कोयला नहीं।

प्रश्न 15. बल किसे कहते हैं ?
उत्तर― किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के (अपकर्षण) या खिंचाव (अभिकर्षण) को बल कहते हैं।

प्रश्न 16. विद्युत् चालकता दर्शाने वाले कोई चार द्रवों के नाम लिखिए-
उत्तर― विद्युत् चालकता दर्शाने वाले द्रव-
(1) नींबू का रस, (2) सिरका, (3) नमक का अम्ल, (4) कास्टिक सोडा ।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. आप संचरणीय रोगों का फैलना किस प्रकार रोकते हैं ?
उत्तर― संचरणीय रोगों का फैलना हम निम्न प्रकार रोकते हैं-
(1) छींकते एवं खाँसते समय अपने मुँह एवं नाक पर रूमाल रखकर।
(2) संक्रमित व्यक्ति से दूर रखकर।
(3) भोजन को ढक के रखकर।

प्रश्न 18. ईंधन के रूप में एलपीजी और लकड़ी की तुलना कीजिए।
उत्तर― एलपीजी लकड़ी की अपेक्षा आसानी से जलती है और अधिक ऊष्मा देती है। यह धुआँ और राख का उत्पादन नहीं करती। यह एक स्वच्छ ईंधन है। यह वायु को प्रदूषित नहीं करती जबकि लकड़ी वायु को प्रदूषित करती है।

प्रश्न 19. मछली तथा मेंढक एक साथ सैकड़ों अण्डे देते हैं जबकि मुर्गी एक समय में एक ही अण्डा देती है, क्यों ?
उत्तर― मछली और मेंढक सैकड़ों अण्डे देते हैं तथा लाखों शुक्राणु निर्मोचित करते हैं। इनमें से सारे अण्डों का निषेचन नहीं होता और वे नया जीव नहीं बन पाते। इसका कारण यह है कि अण्डे एवं शुक्राणु निरन्तर जल की गति, वायु एवं वर्षा से प्रभावित होते रहते हैं तथा जल में ऐसे भी जन्तु रहते हैं जो इन अण्डों का भोजन करते हैं। अत: इनका सैकड़ों अण्डे देना आवश्यक है जिससे कि उनमें से कुछ में निषेचन की क्रिया हो सके। इसके अतिरिक्त ये अण्डे कवच से ढके नहीं होते तथा अपेक्षाकृत कोमल होते हैं। अत: इनकी सुरक्षा नहीं हो पाती जबकि मुर्गी के अण्डे कवच से ढके रहते हैं। जैली की एक परत अण्डों को एक साथ रखती है तथा इनकी सुरक्षा भी करती है।

प्रश्न 20. तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं ?
उत्तर― वायु की तरह तरल भी वस्तुओं पर घर्षण बल लगाते हैं। नाव और मछलियाँ हमेशा तरल में गति करती हैं। अतः उनकी आकृति इस प्रकार की बनाई जाती है कि उन्हें घर्षण बल का सामना करने के लिए अधिक ऊर्जा व्यय न करनी पड़े। इस प्रकार की आकृति आगे से नुकीली, चिकनी एवं गोल (Streamlined) होती है। विशेष प्रकार की आकृति देने से घर्षण कम हो जाता है।

प्रश्न 21. संगीतमय ध्वनि, शोर से किस प्रकार भिन्न है ?
उत्तर― संगीतमय ध्वनि- सुस्वर ध्वनि को संगीतमय ध्वनि कहते हैं। यह सुखद होती है।
शोर- कानों को अप्रिय लगने वाली अवांछित ध्वनि को शोर कहते हैं। यदि संगीत अत्यन्त प्रबल हो जाए तो संगीतमय ध्वनि शोर बन जाती है।

प्रश्न 22. भूपर्पटी में विक्षोभ कैसे उत्पन्न होता है ? विक्षोभ पृथ्वी पर किस रूप में दिखाई देता है ?
उत्तर― भूपर्पटी की परत कई टुकड़ों में विभाजित है। प्रत्येक टुकड़े को प्लेट कहते हैं। ये प्लेटें निरन्तर गति करती रहती हैं। जब वे एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं अथवा टकराती हैं तो एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे चली जाती है। इस कारण भूपर्पटी में विक्षोभ उत्पन्न होता है। यही विक्षोभ पृथ्वी की सतह पर भूकम्प के रूप में महसूस होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने में आप किस प्रकार योगदान दे सकते हैं ? अपने द्वारा की जाने वाली क्रियाओं की सूची बनाइए।
उत्तर― अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने के लिए निम्न योगदान दे सकते है-
(1) आस-पास के क्षेत्रों में पेड़-पौधे लगाकर,
(2) जागरूकता अभियान चलाकर,
(3) वन महोत्सव का आयोजन करके,
(4) जन्म-दिवस, शादी आदि उत्सवों पर पौधे उपहार देकर,
(5) मनुष्यों को नर्सरी मुफ्त मिलने वाले पौधों के बारे में जानकारी देकर,
(6) आम जनता को वनों के महत्त्व के बारे में जानकारी देकर।

प्रश्न 24. वर्णन कीजिए कि घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है ?
उत्तर― घर्षण शत्रु है-
घर्षण के हानिकारक प्रभाव निम्न हैं-
(1) घर्षण से मशीनों के पुर्जे घिस जाते हैं।
(2) मशीनों की दक्षता घट जाती है।
(3) मशीनों को दी गई ऊर्जा का कुछ भाग ऊष्मा के रूप में व्यय हो जाता है।

घर्षण मित्र है-
घर्षण अनिवार्य है, क्योंकि -
(1) घर्षण के बिना हम चल नहीं सकते।
(2) घर्षण के कारण ही हम दीवार पर कील ठोंक पाते हैं।
(3) घर्षण के कारण ही हम वाहनों पर ब्रेक लगाकर हम उन्हें रोक लेते हैं।
(4) भोजन का चबाना भी घर्षण के कारण है।
(5) घर्षण के कारण लिखना सम्भव है।
(6) माचिस की तीली घर्षण के कारण ही आग उत्पन्न करती है।

प्रश्न 25. भूकम्प के प्रभाव को कम करने के लिए हम क्या कर सकते हैं ?
उत्तर― भूकम्प के प्रभाव को कम करने के लिए निम्न उपाय कर सकते हैं- (1) भवनों का निर्माण ऐसा हो कि वे बड़े भूकम्पों के झटकों को सहन कर सकें। भवनों के ढाँचे सरल हों ताकि वे 'भूकम्प निरापाद' हों।
(2) सभी भवनों विशेषकर ऊँची इमारतों में अग्निशमन के सभी उपकरण कार्यकारी स्थिति में होने चाहिए।
(3) भूकम्प प्रतिरोधी भवनों का निर्माण कराना चाहिए।
(4) दीवार घड़ी, फोटो फ्रेम, जल तापक आदि को दीवार पर लगाते समय सावधानी रखनी चाहिए ताकि वे भूकम्प आने पर लोगों के ऊपर न गिरें।

प्रश्न 26. पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर― पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों से हुआ। जब ये जीव मृत हुए तो इनके शरीर समुद्र के तल में जाकर बैठ गए और फिर रेत तथा मिट्टी की तहों द्वारा ढक गए। लाखों वर्षों के बाद वायु की अनुपस्थिति, उच्च ताप और उच्च दाब के कारण मृत जीव पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित हो गए।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
2. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
4. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
5. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
6. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
7. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
8. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
4. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
5. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
6. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
7. Blueprint Based Model Question Paper (Solved) English Reader Class 8th Annual Exam 2024

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe