s

कक्षा 6 वीं मॉडल प्रश्न पत्र विज्ञान || Model Question Paper Science Class 6th Annual Exam 2023

  • BY:
     RF Temre
  • Posted on:
    March 14, 2023

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. ऐसे जन्तु जिनका भोजन पौधे और जन्तु दोनों ही होते हैं, .......... कहलाते हैं।
(अ) शाकाहारी जन्तु
(ब) माँसाहारी जन्तु
(स) सर्वाहारी जन्तु
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– सर्वाहारी जन्तु।

प्रश्न 2. ............ हमारे शरीर को ऊर्जा (शक्ति) प्रदान करते हैं।
(अ) कार्बोहाइड्रेट तथा वसा
(ब) प्रोटीन
(स) विटामिन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– कार्बोहाइड्रेट तथा वसा।

प्रश्न 3. रिकेट्स रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
(अ) विटामिन A
(ब) विटामिन B
(स) विटामिन C
(द) विटामिन D
उत्तर– विटामिन D

प्रश्न 4. वे पदार्थ जिनसे वस्तुओं को आर-पार देखा जा सकता है, ................ कहलाते हैं।
(अ) पारदर्शी पदार्थ
(ब) अपारदर्शी पदार्थ
(स) पारभासी पदार्थ
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– पारदर्शी पदार्थ।

प्रश्न 5. लम्बाई का मात्रक है–
(अ) मीटर
(ब) किलोग्राम
(स) सेकण्ड
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– मीटर।

प्रश्न 6. जब प्रकाश स्रोत के सामने कोई अपारदर्शी वस्तु आ जाती है, तो वस्तु के पीछे .............. बनती है।
(अ) प्रतिबिम्ब
(ब) तस्वीर
(स) छाया
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– छाया।

प्रश्न 7. विद्युत सेल के दो टर्मिनलों (सिरों) के बीच विद्युत् धारा के सम्पूर्ण पथ को ............... कहते हैं।
(अ) विद्युत रोधक
(ब) विद्युत् परिपथ
(स) विद्युत के चालक
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– विद्युत् परिपथ।

प्रश्न 8. मैग्नेटाइट एक .............. है।
(अ) प्राकृतिक चुम्बक
(ब) विद्युत् चुम्बक
(स) अचुम्बकीय पदार्थ
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– प्राकृतिक चुम्बक।

प्रश्न 9. पृथ्वी पर जल का सबसे बड़ा स्रोत ........... है।
(अ) झरना
(ब) कुआँ
(स) नदियाँ
(द) समुद्र
उत्तर– समुद्र।

प्रश्न 10. पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत ............. कहलाती है।
(अ) स्थलमण्डल
(ब) जीवमण्डल
(स) जलमण्डल
(द) वायुमण्डल
उत्तर– वायुमण्डल।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. भोजन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर– ऐसा पदार्थ जो एक जीवित प्राणी अथवा पौधे को पोषण, ऊर्जा तथा जीवित रहने के लिए शक्ति प्रदान करे, भोजन कहलाता है।

प्रश्न 12. रुई तथा जूट (पटसन) पदाप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर– रुई पादप के बीज से तथा जूट पादप के तने से प्राप्त होता है।

प्रश्न 13. यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें किसी प्रकार की होंगी?
उत्तर– यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें मूसला जड़ें होंगी।

प्रश्न 14. कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर– कपाल का केवल निचला जबड़ा गति करता है।

प्रश्न 15. किसी वस्तु के साथ 'चालक-परीक्षित्र' का उपयोग करके यह देखा गया कि बल्ब दीप्तिमान होता है। इस वस्तु का पदार्थ विद्युत् चालक है या विद्युत् रोधक? व्याख्या कीजिए।
उत्तर– इस वस्तु का पदार्थ विद्युत् चालक है। चालक परीक्षित्र का बल्ब तभी दीप्तिमान होगा जबकि वस्तु विद्युत् चालक होगी। वस्तु चालक होने से विद्युत् परिपथ पूरा हो जाता है।

प्रश्न 16. जलचक्र से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– महासागरों तथा जलीय भागों के बीच जल के चक्रण को जलचक्र कहते हैं।

प्रश्न 17. रुई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता है?
उत्तर– रूई में रिक्त स्थान होते हैं। इनमें वायु उपस्थित रहती है। जब रुई को जल में डाला जाता है, तो इन रिक्त स्थानों में जल भर जाता है। इन रिक्त स्थानों में जल भरने से रुई का आयतन कम हो जाता है। अतः रुई सिकुड़ जाती है।

प्रश्न 18. स्विच किसे कहते हैं?
उत्तर– एक युक्ति जो परिपथ को तोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, स्विच कहलाती है।

प्रश्न 19. वायु में परिवहन के किन्हीं दो साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर– वायु में परिवहन के साधन– हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर आदि।

प्रश्न 20. लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर– लकड़ी से बनाई जाने वाली वस्तुएँ– मेज, कुर्सी, सोफा सेट, बैलगाड़ी, अलमारी आदि।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. हमें किसी मिश्रण के विभिन्न अवयवों को पृथक करने की आवश्यकता क्यों होती है? दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर– शुद्धता अच्छाई के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए भी आवश्यक है। आजकल खाद्य पदार्थों में मिलावट व्यवसाय का एक हिस्सा बन गया है। खाद्य पदार्थों में गन्दगी, सस्ती व अनुपयोगी वस्तुओं की मिलावट की जाती है। यही मिलावट हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक है कभी-कभी यह मिलावट अनायास या आवश्यकता पड़ने पर हो जाती है। जैसे- स्टोर करने के लिए। अतः मिश्रण को शुद्ध रूप में उपयोग करने.. के लिए उनमें उपस्थित हानिकारक अवयवों को अलग-अलग करने की आवश्यकता होती है।
उदाहरण– 1. किसी खाद्यान्न में से छोटे-छोटे कंकड़ों, धूल, मिट्टी, भूसा आदि को अलग करना।
2. नदी अथवा तालाब के पंकिल जल को साफ करना।

प्रश्न 22. कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?
उत्तर– कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए निम्न प्रकार अनुकूलित होते हैं–
1. कैक्टस के पौधे में वाष्पोत्सर्जन द्वारा जल की बहुत कम मात्रा निष्कासित होती है।
2. पत्तियाँ काँटों (शूल) में परिवर्तित हो जाती हैं, जिससे वाष्पोत्सर्जन द्वारा जल की हानि रुक जाती है।
3. इसका तना पत्ती के समान हरा, चपटा तथा मोमी परत से ढका होता है, जिससे पौधों को जल-संरक्षण में सहायता मिलती है।
4. इन पौधों की जड़ें जल अवशोषण के लिए मिट्टी में बहुत गहराई तक चली जाती हैं।

प्रश्न 23. किसी अँधेरे कमरे में यदि आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें, तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देखेंगे?
उत्तर– किसी अँधेरे कमरे में यदि हम अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो हम दर्पण में अपना परावर्तन नहीं देख सकेंगे। दर्पण में अपना परावर्तन देखने के लिए प्रकाश की आवश्यकता होगी। प्रकाश के अभाव के कारण दर्पण से परावर्तन नहीं होगा। अतः हम दर्पण में अपना परावर्तन नहीं देख सकेंगे।

प्रश्न 24. छड़ चुम्बक पर ध्रुवों की पहचान का कोई चिह्न नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है?
उत्तर– स्वतन्त्रतापूर्वक लटका हुआ छड़ चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है। चुम्बक का उत्तर की ओर रहने वाला सिरा उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिण की ओर रहने वाला सिरा दक्षिणी ध्रुव होता है। अतः छड़ चुम्बक का अज्ञात ध्रुव, इसको धागे से स्वतन्त्रतापूर्वक लटका कर ज्ञात किया जा सकता है।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com

🔔 Did you like this article?

Subscribe now to get new information and updates directly on your email.

Reader Comments
(पाठकों की टिप्पणियाँ)

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहले कमेंट करने वाले बनें!

Leave a reply

6 + 8 = ?

Recent Posts
(हालिया पोस्ट)

अंग्रेजी ओलम्पियाड तैयारी : कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए 50 महत्वपूर्ण अंग्रेजी व्याकरण और भाषा ज्ञान आधारित वैकल्पिक प्रश्न

वीरांगनाएं भारत की – ऑपरेशन सिंदूर की शूरवीर महिलाएं – विंग कमांडर व्योमिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी

रामनवमी विशेष - राम रक्षा स्तोत्र (हिन्दी अनुवाद सहित)- श्री राम पूजन विधान, राम रक्षा कवच, राम स्तुति, राम चालीसा एवं आरती