s

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

   1033   Copy    Share

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. 'ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इण्डिया' पुस्तक के लेखक थे-
(A) लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा
(B) रॉबर्ट क्लाइव द्वारा
(C) जॉर्ज एटली द्वारा
(D) लॉर्ड लिटन द्वारा
उत्तर― (C) जॉर्ज एटली द्वारा

प्रश्न 2. कौन बाजार में अधिकतम लाभ की कोशिश करता है?
(A) निजी कम्पनियाँ
(B) ठेकेदार
(C) कारोबारी लोग
(D) ये सभी।
उत्तर― (D) ये सभी।

प्रश्न 3. वास्कोडिगामा कहाँ का निवासी था?
(A) पुर्तगाल
(B) डच
(C) चीन
(D) अफगानिस्तान
उत्तर― (A) पुर्तगाल

प्रश्न 4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहली बार संविधान सभा के गठन की माँग कब की थी?
(A) सन् 1946 में
(B) सन् 1934 में
(C) सन् 1930 में
(D) सन् 1942 में
उत्तर― (B) सन् 1934 में

प्रश्न 5. संसाधन कितने प्रकार के होते हैं?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर― (C) 3

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. बंगाल पर अंग्रेजों की जीत प्लासी की जंग से शुरू हुई थी।
प्रश्न 7. स्वतन्त्र जनता को सम्प्रभु कहा जाता है।
प्रश्न 8. चाय और कहवा मुख्य पेय फसलें हैं।
प्रश्न 9. राष्ट्रीय संग्रहालय और राष्ट्रीय अभिलेखागार दिल्ली में स्थित है।
प्रश्न 10. भारतीय पाठशालाओं में वार्षिक परीक्षा जैसी कोई व्यवस्था नहीं थी।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न 11. कपड़े और चमड़े की रंगाई के लिए किन फूलों का प्रयोग किया जाता था?
उत्तर- कपड़े और चमड़े की रंगाई के लिए कुसुम और पलाश के फूलों का प्रयोग किया जाता था।

प्रश्न 12. आर्य समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर- स्वामी दयानंद सरस्वतीजी ने 1875 में आर्य समाज की नींव रखी। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया।

प्रश्न 13. कृषि पर आधारित किन्हीं तीन उद्योगों के नाम लिखिए।
उत्तर- कृषि पर आधारित तीन उद्योगों के नाम क्रमशः खाद्य संसाधन, वनस्पति तेल तथा सूती वस्त्र हैं।

प्रश्न 14. उच्च न्यायालयों की स्थापना सबसे पहले किन प्रेसीडेन्सी शहरों में की गई?
उत्तर- उच्च न्यायालयों की स्थापना सबसे पहले 1862 में कलकत्ता, बम्बई और मद्रास में की गयी। ये तीनों प्रेसिडेंसी शहर थे।

प्रश्न 15. शोषण से मुक्ति के अधिकार का अर्थ लिखिए।
उत्तर- शोषण से मुक्ति के अधिकार का अर्थ है कि किसी को भी कम मेहनताना पर काम करने या बंधुआ मजदूर के तौर पर काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता तथा 14 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे को किसी कारखाने या खदान या किसी अन्य खतरनाक व्यवसाय में काम पर नहीं रखा जायेगा।

प्रश्न 16. देश की सर्वोच्च कानून निर्मात्री संस्था का नाम लिखिए तथा इसके सदनों के नाम भी लिखिए।
उत्तर- भारतीय संसद देश की सर्वोच्च कानून निर्मात्री संस्था है। इसके दो सदन हैं-राज्य सभा और लोक सभा।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. औपनिवेशिक युग किसे कहा जाता है?
उत्तर- औपनिवेशिक युग वह युग है जिससे कोई देश किसी देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से दबाकर उस पर शासन करता है। भारत पर ब्रिटिश शासन का युग औपनिवेशिक युग कहलाता है।

प्रश्न 18. मंगल पांडे को फाँसी कब और किस आरोप में दी गई थी?
उत्तर- मंगल पांडे एक भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 8 अप्रैल, 1857 को युवा सिपाही मंगल पांडे को बैरकपुर में अपने अफसरों पर हमला करने के आरोप में फाँसी पर लटका दिया था।

प्रश्न 19. विकास की अवस्था के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण क्या है?
उत्तर- संसाधनों को उनके विकास की अवस्था के आधार पर निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया जाता है-
(1) संभाव्य संसाधन।
(2) ज्ञात संसाधन।
(3) सुरक्षित संसाधन।

प्रश्न 20. भारतीय संविधान सभा की प्रमुख विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - भारतीय संविधान सभा की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है-
(1) संविधान सभा के सदस्यों में अद्भुत एकता थी।
(2) भावी संविधान के एक-एक प्रावधान पर जमकर चर्चा की जाती थी।
(3) सभी लोग सहमति से विकसित करने के बारे में भी विचार-विमर्श करते थे।

प्रश्न 21. 'नैतिक रूप से निन्दनीय' पद का आप क्या मतलब समझते हैं?
उत्तर- नैतिक रूप से निन्दनीय पद का तात्पर्य वह कार्य जो समाज द्वारा स्वीकृत न हो, जैसे दलित वर्ग के व्यक्ति को गन्दा पदार्थ पीने या खाने के लिए विवश करना। किसी व्यक्ति को नंगा करना या घुमाना, चेहरे पर रंग लगाना यह सभी कृत्य नैतिक रूप से निन्दनीय है।

प्रश्न 22. ईश्वरचंद्र विद्यासागर द्वारा समाज सुधार के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- ईश्वरचंद्र विद्यासागर द्वारा समाज सुधार के लिए निम्नलिखित प्रयास किये गये-
(1) उन्होंने सभी जाति के लड़कों को संस्कृत सिखाने का समर्थन किया।
(2) उन्होंने विधवा पुनर्विवाह तथा लड़कियों की शिक्षा का समर्थन किया। लड़कियों को विद्यालय भेजने के लिए माता-पिता को प्रोत्साहित किया।
(3) विधवा विवाह के लिए प्राचीन ग्रन्थों का हवाला देते हुये 1856 में विधवा विवाह के पक्ष में कानून पारित करवाया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. इतिहासकार पुराने अखबारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोटों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है?
उत्तर - इतिहासकार पुराने अखबारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह सामान्यत: सही होती है क्योंकि समस्त संवाददाताओं द्वारा क्षेत्र में जाकर जानकारी एकत्रित की जाती है जो कि निष्पक्ष होती है परन्तु पुलिस रिपोर्ट के पक्षपातपूर्ण होने की सम्भावना होती है क्योंकि पुलिस रिपोर्ट सरकार की सोच, जाँच अधिकारी के व्यक्तित्व तथा वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव पर आधारित हो सकती है।

प्रश्न 24. भारतीय संसद की चुनाव प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर - भारतीय संसद लोकतन्त्र के सिद्धान्तों में भारतीय जनता की आस्था का प्रतीक है। भारतीय संसद भारत गणराज्य का सर्वोच्च विधायी निकाय है। यह भारत के राष्ट्रपति और दो सदनों राज्यसभा और लोकसभा से बना एक द्विसदनीय निकाय है।
भारतीय संसद की चुनाव प्रक्रिया - भारतीय संसद जनता का प्रतिनिधित्व करती है। लोक सभा के लिए चुनाव प्रत्येक 5 वर्ष बाद कराये जाते हैं। देश को बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा जाता है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी एक व्यक्ति को संसद में भेजा जाता है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य होते हैं। चुने जाने के बाद ये उम्मीदवार संसद सदस्य या सांसद (एम पी) कहलाते हैं। इन सांसदों को मिलाकर संसद बनती है।

प्रश्न 25. कपास की खेती के लिए किस प्रकार की जलवायु व मृदा उपयुक्त होती है? लिखिए।
उत्तर- कपास एक नकदी फसल है। इसकी वृद्धि के लिए उच्च तापमान, हल्की वर्षा, 200-210 पाला रहित दिन और तेज चमकीली धूप की आवश्यकता होती है। यह काली और जलोढ़ मृदा में सर्वोत्तम उगती है। कपास के पौधे बहुवर्षीय, झाड़ीनुमा वृक्ष जैसे होते हैं जिनकी लम्बाई 2-7 फीट होती है। इसके पुष्प सफेद तथा हल्के पीले रंग के होते हैं।
कपास की फसल मुख्यतः चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत, पाकिस्तान, ब्राजील और मित्र में होती है। यह सूत्री वस्त्र उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है।

प्रश्न 26. केन्द्र सरकार द्वारा पारित अनुसूचित जनजाति एवं परम्परागत वनवासी अधिनियम, 2006 में क्या-क्या प्रावधान हैं?
उत्तर - केन्द्र सरकार द्वारा पारित अनुसूचित जनजाति एवं परम्परागत वनवासी अधिनियम, 2006 में निम्नलिखित प्रावधान है-
(1) यह कानून जमीन और संसाधनों पर वन्य समुदायों के अधिकारों को मान्यता न देने के कारण उनके साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय को दूर करने के लिए पारित हुआ है।
(2) इस कानून में वन्य समुदायों को घर के आस-पास जमीन, खेती और चराई योग्य जमीन और गैर-लकड़ी वन उत्पादों पर उनके अधिकार को मान्यता दी गई है।
(3) इस कानून में यह भी कहा गया है कि वन एवं जैव-विविधता संरक्षण भी वनवासियों के अधिकारों में आता है।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
2. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe