s

गणित कक्षा 7 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र सत्र 2022-23 || Practice Question Paper Mathematics Class 7th Annual Exam 2023

   2063   Copy    Share

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. किसी घटना के घटित होने की सम्भावना को ..................... कहते हैं।
(अ) माध्यिका
(ब) परिसर
(स) सांख्यिकी
(द) प्रायिकता
उत्तर– प्रायिकता।

प्रश्न 2. p + 4 = 15 उपरोक्त समीकरण से p का मान ज्ञात कीजिए।
(अ) 60
(ब) 19
(स) 11
(द) 4
उत्तर– 11

प्रश्न 3. वह त्रिभुज जिसकी तीनों भुजाएँ असमान लम्बाई की होती हैं, ................ कहलाता है।
(अ) समबाहु त्रिभुज
(ब) समद्विबाहु त्रिभुज
(स) विषमबाहु त्रिभुज
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– विषमबाहु त्रिभुज।

प्रश्न 4. उधार लिया/दिया गया धन .................. कहलाता है।
(अ) मूलधन
(ब) मिश्रधन
(स) ब्याज
(द) दर
उत्तर– मूलधन।

प्रश्न 5. 5/7 का योज्य प्रतिलोम होगा–
(अ) 7/5
(ब) -7/5
(स) 5/7
(द) -5/7
उत्तर– -5/7

प्रश्न 6. किसी भी त्रिभुज के ............ अवयव होते हैं।
(अ) शून्य
(ब) तीन
(स) छः
(द) दश
उत्तर– छः।

प्रश्न 7. ............... एक बन्द आकृति द्वारा घेरे गए भाग या क्षेत्र को दर्शाता है।
(अ) परिमाप
(ब) क्षेत्रफल
(स) आयतन
(द) घनत्व
उत्तर– क्षेत्रफल।

प्रश्न 8. 5x² - 14y + 27 इस व्यंजक में x² का गुणांक क्या है?
(अ) 0
(ब) 5
(स) -14
(द) 27
उत्तर– 5

प्रश्न 9. 12² = ?
(अ) 121
(ब) 144
(स) 169
(द) 196
उत्तर– 144

प्रश्न 10. यदि क्रय मूल्य वस्तु के विक्रय मूल्य से अधिक होता है, तो ............... होती है।
(अ) लाभ
(ब) हानि
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– हानि।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. दिये गए समीकरण को हल कीजिए–
5m + 7 = 17
हल– 5m + 7 = 17
दोनों पक्षों में से 7 घटाने पर,
5m + 7 - 7 = 17 - 7
5m = 10
दोनों पक्षों में 5 से भाग देने पर,
5m/5 = 10/5
m = 2
अतः समीकरण का अभीष्ट हल m = 2 होगा।

प्रश्न 12. किसी त्रिभुज के दो अन्तः सम्मुख कोणों की माप 60° तथा 80° है। उसके बाह्य कोण की माप ज्ञात कीजिए।
हल– दिये गए त्रिभुज में,
अन्तः सम्मुख कोण = 60° व 80°
हम जानते हैं कि
बाह्य कोण = दो सम्मुख अन्तःकोणों का योग
अभीष्ट बाह्य कोण = 60° + 80° = 140°
अतः उस त्रिभुज के बाह्य कोण की माप 140° होगी।

प्रश्न 13. किसी त्रिभुज का एक कोण 80° तथा शेष दोनों कोण बराबर हैं। बराबर कोणों में प्रत्येक कोण की माप ज्ञात कीजिए।
हल– माना कि बराबर कोणों में प्रत्येक कोण x है।
हम जानते हैं कि
त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योग 180° होता है।
अतः
x + x + 80° = 180°
2x + 80° = 180°
2x = 180° - 80°
2x = 100°
x = 100°/2
x = 50°
अतः बराबर कोणों में प्रत्येक कोण की माप 50° होगी।

प्रश्न 14. दी गई भिन्न संख्या को प्रतिशत में बदलिए–
5/4
हल– 5/4
= (5/4)/(100/100)
= (5×100)/(4×100)
= (5×100)/4 %
= 500/4 %
= 125 %
अतः 5/4 = 125 %

प्रश्न 15. मान ज्ञात कीजिए–
(19/5) + (-7/5)
हल– (19/5) + (-7/5)
= (19/5) - (7/5)
= (19-7)/5
= 12/5
अतः (19/5) + (-7/5) का मान 12/5 होगा।

प्रश्न 16. वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए, यदि उसकी त्रिज्या 28 सेन्टीमीटर है।
हल– दिया है–
वृत्त की त्रिज्या r = 28 cm
हम जानते हैं कि
वृत्त की परिधि = 2πr
इस सूत्र में प्रश्न में दिये गए मान रखने पर,
परिधि = 2 × (22/7) × 28
परिधि = (2 × 22 × 28)/7
परिधि = 2 × 22 × 4
परिधि = 8 × 22
परिधि = 176 सेन्टीमीटर
अतः उस वृत्त की परिधि की माप 176 सेन्टीमीटर होगी।

प्रश्न 17. यदि p = -2 हो, तो -3p² + 4p + 7 का मान ज्ञात कीजिए।
हल– दिया है–
p = -2
मान ज्ञात करना है–
-3p² + 4p + 7 = ?
इस व्यंजक में p का मान -2 रखने पर,
= -3(-2)² + 4(-2) + 7
= -3 × 4 + (-8) + 7
= -12 - 8 + 7
= -20 + 7
= -13
अतः -3p² + 4p + 7 का मान -13 होगा।

प्रश्न 18. 2 की घात 7 का मान कितना होगा?
हल– 2 की घात 7 =
= 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2
= 4 × 4 × 4 × 2
= 16 × 8
= 128
अतः 2 की घात 7 का मान 128 होगा।

प्रश्न 19. हल कीजिए–
4p - 2 = 18
हल– 4p - 2 = 18
दोनों पक्षों में 2 जोड़ने पर,
4p - 2 + 2 = 18 + 2
4p = 20
दोनों पक्षों में 4 से भाग देने पर,
4p/4 = 20/4
p = 5
अतः 4p - 2 = 18 हल करने पर p = 5 प्राप्त होगा।

प्रश्न 20. मान ज्ञात कीजिए–
9999 × 9999
हल– 9999 × 9999
उत्तर का बायाँ भाग = 9999 - 1 = 9998
उत्तर का दायाँ भाग = 9999 - 9998 = 0001
अतः 9999 × 9999 = 99980001

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. एक सप्ताह की अपनी नींद में व्यतीत किए गए (घण्टों) का माध्य ज्ञात कीजिए।
हल– माना कि नींद के घण्टे निम्न प्रकार हैं–
रविवार– 8 घण्टे
सोमवार– 9 घण्टे
मंगलवार– 10 घण्टे
बुधवार– 8 घण्टे
बृहस्पतिवार– 9 घण्टे
शुक्रवार– 8 घण्टे
शनिवार– 11 घण्टे
अतः नींद के कुल घण्टे
= 8+9+10+8+9+8+11 = 63 घण्टे
दिनों की कुल संख्या = 7
माध्य = (नींद के घण्टों का योग)/(दिनों की संख्या)
माध्य = 63/7 = 9 घण्टे
अतः एक सप्ताह की नींद में व्यतीत किए गए (घण्टों) का माध्य 9 घण्टे होगा।

प्रश्न 22. एक क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये रन इस प्रकार हैं–
6, 15, 120, 50, 100, 80, 10, 15, 8, 10, 15
इन आँकड़ों के बहुलक और माध्यक ज्ञात कीजिए।
हल– आँकड़ों को आरोही क्रम में रखने पर,
6, 8, 10, 10, 15, 15, 15, 50, 80, 100, 120
यहाँ, आँकड़ों में 15 अधिक बार (3 बार) आया है।
अतः बहुलक 15 होगा, क्योंकि सबसे अधिक बार आया आँकड़ा बहुलक होता है।
उत्तर– दिये गए आँकड़ों का बहुलक 15 होगा।
प्रश्नानुसार,
आँकड़ों की कुल संख्या = n = 11 (विषम)
अतः माध्यक = (n+1)/2 वें पद का मान
= (11+1)/2 वें पद का मान
= 12/2 वें पद का मान
= 6 वें पद का मान
= 15
उत्तर– दिये गए आँकड़ों का माध्यक 15 होगा।

प्रश्न 23. एक वस्तु को ₹250 में बेचने पर 5 प्रतिशत लाभ प्राप्त हुआ। उस वस्तु का क्रय मूल्य क्या था?
हल– दिया है–
वस्तु का विक्रय मूल्य = ₹250
लाभ = 5%
माना कि क्रय मूल्य x रूपया है।
हम जानते हैं कि
क्रय मूल्य = (विक्रय मूल्य × 100)/(100 + लाभ%)
इस सूत्र में प्रश्न में दिए गए मान रखने पर,
क्रय मूल्य = (250 × 100)/(100 + 5)
क्रय मूल्य = (250 × 100)/105
क्रय मूल्य = (50 × 100)/21
क्रय मूल्य = 5000/21
क्रय मूल्य = ₹ 238.095238
अतः उस वस्तु का क्रय मूल्य का मान ₹ 238.095238 होगा।

प्रश्न 24. एक आयताकार शीट का परिमाप 100 सेन्टीमीटर है। यदि लम्बाई 35 सेन्टीमीटर हो, तो इसकी चौड़ाई ज्ञात कीजिए। साथ ही क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।
हल– दिया है–
आयताकार शीट का परिमाप = 100 सेन्टीमीटर
आयताकार शीट की लम्बाई = 35 सेन्टीमीटर
हम जानते हैं कि
आयताकार शीट का परिमाप = 2(l+b)
इस सूत्र में प्रश्न में दिये गए मान रखने पर,
100 = 2(35+b)
100/2 = (35+b)
50 = (35+b)
b = 50 - 35
b = 15 सेन्टीमीटर
अतः उस आयताकार शीट की चौड़ाई 15 सेन्टीमीटर होगी।
हम जानते हैं कि
आयताकार शीट का क्षेत्रफल = l × b
इस सूत्र में प्रश्न में दिये गए मान रखने पर,
क्षेत्रफल = 15 × 35
क्षेत्रफल = 525 वर्ग सेन्टीमीटर
अतः उस आयताकार शीट का क्षेत्रफल 525 वर्ग सेन्टीमीटर होगा।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe