प्रश्न 1. 'एकाग्रता' शब्द में प्रत्यय है-
(A) आग्रता
(B) ता
(C) ग्रता
(D) आ
उत्तर― (B) ता
प्रश्न 2. 'अपराजिता' पाठ किस विधा में है?
(A) निबंध
(B) संस्मरण
(C) एकांकी
(D) कहानी
उत्तर― (B) संस्मरण
प्रश्न 3. मात्रिक छंद दोहा में पहले-तीसरे, दूसरे और चौथे चरण (विषम और समचरणों) में कितनी-कितनी मात्राएँ होती हैं?
(A) 13, 11
(B) 11, 13
(C) 11, 11
(D) 13, 15
उत्तर― (A) 13, 11
प्रश्न 4. जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है, उसे कौन-सा वाक्य कहते हैं ?
(A) संयुक्त वाक्य
(B) मिश्रित वाक्य
(C) साधारण वाक्य
(D) उपवाक्य
उत्तर― (C) साधारण वाक्य
प्रश्न 5. 'रक्षक' का विलोम शब्द कौन-सा है?
(A) तक्षक
(B) भक्षक
(C) संरक्षक
(D) समीक्षक
उत्तर― (B) भक्षक
प्रश्न 6. जीवन में सफलता प्राप्त करने का सर्वाधिक शक्तिशाली मन्त्र आत्मविश्वास है।
प्रश्न 7. वीर जननी का पुरस्कार श्रीमती टी. सुबहह्मण्यमको मिला।
प्रश्न 8. छंद दो प्रकार के हैं। एक मात्रिक छंद और दूसरा वर्णिक छंद।
प्रश्न 9. आर्यभट्ट अश्मकाचार्य नाम से प्रसिद्ध हुए।
प्रश्न 10. सिर साँटे पर रुख रहे तो भी सस्तो जाण।
प्रश्न .11 गाँधी जयन्ती कब मनाई जाती है?
उत्तर― गाँधी जयन्ती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है।
प्रश्न 12. सालिम अली द्वारा 'फिन बया' पक्षी की खोज क्यों महत्त्वपूर्ण थी?
उत्तर― सालिम अली द्वारा 'फिन बया' पक्षी की खोज इसलिए महत्वपूर्ण थी कि सौ वर्ष से यह पक्षी विलुप्त हो गया था।
प्रश्न 13. 'हर्ष' शब्द का विलोम लिखिए।
उत्तर― 'शोक'
प्रश्न 14. दूध-धारा नाम क्यों पड़ा है ?
उत्तर― दूध-धारा संगमरमरी चट्टानों पर से नर्मदा का बहता जल है। जब घर्षण के साथ धुआँधार झरने से पानी गिरता है तो वह दूध जैसा दिखायी पड़ता है। इसलिए इसे दूध-धारा कहते हैं।
प्रश्न 15. वृद्धा माँ को किस बात की आशंका थी?
उत्तर― वृद्धा माँ को हाँड़ी में अधिक धन हो जाने के कारण चौरी हो जाने की आशंका थी।
प्रश्न 16. विफलता मिलने पर भी हमें क्या करना चाहिए ?
उत्तर― विफलता मिलने पर भी हमें अपने पथ (लक्ष्य) को नहीं भूलना चाहिए।
प्रश्न 17. संगीत संजीवनी कैसे बनता है ?
उत्तर― आराधना, साधना और प्रार्थना ने संगीत को संजीवनी बनाया। अतीत से वर्तमान तक मध्य प्रदेश अपने इतिहास में संगीत के कीर्तिमान स्थापित करता चला आ रहा है। संगीत की शक्ति से दीप जलाना और वर्षा कराना संगीत-साधना की विजय है।
प्रश्न 18. 'जा तो दूध धाला आय' यह बात किसने कही थी ? इस वाक्य को मानक भाषा में लिखिए।
उत्तर― 'जा तो दूध धाला आय' बात गाँव के फूले गालों वाले बच्चे ने लेखक से कही थी। मानक भाषा में इसे लिखेंगे यह तो दूध-धारा है।
प्रश्न 19. 'पथिक से' कविता में कवि पथिक से क्या चाहता है ?
उत्तर― 'पथिक से' कविता में कवि ने जीवन पथ के पथिक को सचेत करते हुए परामर्श दिया है कि सब बाधाओं का साहस और विवेकपूर्ण सामना करते हुए वे अपने कर्त्तव्य पथ पर अग्रसर होते रहें।
प्रश्न 20. म. प्र. का वन विभाग प्रतिवर्ष किस क्षेत्र में पुरस्कार देता है ? लिखिए।
उत्तर― म. प्र. का वन विभाग प्रतिवर्ष वन-संवर्द्धन एवं वन रक्षा के क्षेत्र में पुरस्कार देता है। उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायत अथवा संस्था को सरकार शहीद अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार और एक लाख रुपया नकद प्रदान करता है।
प्रश्न 21. ध्यान के लाभ स्पष्ट करें।
उत्तर―ध्यान के लाभ-
(i) मन एकाग्र होता है।
(ii) मेधा शक्ति की वृद्धि होती है।
(iii) आधि-व्याधियाँ दूर होती हैं।
(iv) बुद्धि शुद्ध एवं स्थिर होती है, सूक्ष्म एवं गम्भीर विषय भी सहजता से ग्रहण होता है।
(v) मन्द बुद्धि भी प्रखरता की ओर अग्रसर होती है।
(vi) मन प्रसन्न व आनन्दित होता है।
(vii) चित्त को विश्रान्ति प्राप्त होती है।
प्रश्न 22. लन्दन में गाँधीजी ने माँ को दिए वचनों का पालन कैसे किया ?
उत्तर― लन्दन में रहते हुए गाँधीजी ने माँस एवं मदिरा का स्पर्श तक नहीं किया। यदि कोई माँस सेवन का आग्रह करता तो वे उसे दृढ़ता से ठुकरा देते थे। भाग्यवश एक दिन उन्हें फेरिंगटन स्ट्रीट में एक शाकाहारी भोजनालय दिखाई दिया जहाँ उनकी रुचि के अनुकूल भोजन सुलभ होने लगा।
प्रश्न 23. निम्नलिखित पंक्तियों का संदर्भ सहित भावार्थ लिखिए -
वर दे, वीणावादिनि वर दे!
प्रिय स्वतन्त्र रव अमृत मन्त्र नव
भारत में भर दे!
उत्तर―
संदर्भ - प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक' भाषा-भारती ' के 'वर दे' नामंक पाठ से अवतरित है। इसके रचयिता सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' हैं।
प्रसंग - प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने सरस्वती देवी से सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वतन्त्रता की आवाज भर देने की कामना की है।
भावार्थ - वीणा बजाने वाली हे माँ सरस्वती ! तू मुझे वरदान दे। मेरे इस भारत देश को तू प्रिय और स्वतन्त्र वाणी प्रदान कर तथा इसमें अमरता का नवीन मन्त्र भर दे अर्थात् भारत को स्वतन्त्रता और अमरता की भावना प्रदान कर दे।
प्रश्न 24. इस समय वे युवावस्था में प्रवेश कर रहे थे। निष्कासन ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। बिरसा मुण्डा पीड़ित लोगों की सेवा में जुट गए हैं। वे बीमार व्यक्तियों का उपचार जड़ी-बूटी की सहायता से करने लगे। बीमार लोगों की भीड़ उनके यहाँ एकत्र होने लगी। उपचार के लिए वे दूसरे गाँवों में भी जाते थे। लोगों का विश्वास था कि बिरसा को कोई सिद्धि प्राप्त है। बिरसा के कारण ओझा लोगों का काम चौपट हो रहा था।
उक्त पंक्तियों की ससंदर्भ व्याख्या कीजिए।
उत्तर―
संदर्भ - प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के पाठ 'बिरसा मुण्डा' से अवतरित हैं।
प्रसंग - बिरसा मुण्डा की समाज और देश-सेवा का वर्णन किया गया है।
व्याख्या - बिरसा को चाईबासा के लूथरन मिशन स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा गया। वहाँ पर वे अंग्रेजों के कष्टदायक कारनामों पर टीका-टिप्पणी करते थे। इसके लिए विद्यालय के प्रबन्धकों ने बिरसा पर दबाव डाला कि वे अंग्रेजों के विषय में कुछ भी न कहें लेकिन उन्होंने वैसा करने से इन्कार कर दिया। उन्हें विद्यालय से निकाल दिया गया। पढ़ाई छूट गई। यह उनकी युवावस्था में प्रवेश का समय था। विद्यालय से निकाल दिये जाने से, उनके जीवन की दिशा में बदलाव आ गया। बिरसा ने दुःखी लोगों की (बीमारियों से पीड़ित लोगों की) सेवा करना शुरू कर दिया। इन रोगियों का इलाज उन्होंने जड़ी-बूटियों की मदद से शुरू कर दिया। उनके द्वारा इस इलाज में जड़ी-बूटियों की सहायता ली जाती थी। अब बीमार लोगों की भीड़ उनके निवास पर लगना शुरू हो गई। लोगों के रोगों के इलाज के लिए, वे दूसरे गाँवों को भी जाया करते थे। अब लोगों में बिरसा मुण्डा के प्रति विश्वास पैदा हो गया था। वे कहने लगे कि बिरसा ने कोई सिद्धि प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, झाड़-फूंक करने वाले ओझाओं का काम ठप्प हो गया। उनकी रोजी-रोटी में बाधा पड़ गयी।
प्रश्न 25. अपने क्षेत्र में लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए एक शिकायती पत्र जिला कलेक्टर को लिखिए।
उत्तर―
श्रीमान्,
जिलाधीश महोदय,
मेहरा पिपरिया (सिवनी)(म. प्र.)
विषय - लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोकने के सम्बन्ध में।
महोदय,
मैं मेहरा पिपरिया का निवासी हूँ। यहाँ आस-पास लाइट एण्ड साउण्ड की बहुत-सी दुकानें हैं। साथ ही अनेक बैण्ड वाले हैं। ये सभी दिन-रात लाउडस्पीकर से तेज ध्वनि करते रहते हैं। पास में ही एक अस्पताल भी है जिससे वहाँ मरीज परेशान रहते हैं। कृपया इस तेज ध्वनि से उत्पन्न होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोकने के आदेश सम्बन्धित थाने के स्टाफ को करने का कष्ट करें।
मैं आपका आभारी रहूँगा।
प्रार्थी
काव्य प्रवाह
दिनांक.............
प्रश्न 26. 'वसीयतनामे का रहस्य' कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर― 'वसीयतनामे का रहस्य' कहानी में गाँव के वयोवृद्ध किसान की न्यायप्रियता, दूरदर्शिता, ईमानदारी, निष्पक्षता और बुद्धि चातुर्य से परिचित कराया गया है। लोग शिक्षित होकर भी बुद्धिमान नहीं होते। उस ग्रामीण ने अपनी जायदाद को तीन पुत्रों में बाँट दिए जाने के लिए वसीयत लिखी। वस्तुतः वह चाहता था कि परिश्रमी और ईमानदार पुत्र ही उसकी वसीयतनामे के हकदार हों। राजा ने भी बड़ी चतुराई से उस समस्या का समाधान खोज निकाला। चार पुत्र होने पर जायदाद का विभाजन तीन में ही हो; इस पहेली को राजा ने प्रत्येक पुत्र से किए प्रश्नों के उत्तर के माध्यम से सुलझा दिया। तात्पर्य यह है कि बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान बुद्धि के कौशल से सम्भव है।'वसीयतनामे का रहस्य' कहानी में गाँव के वयोवृद्ध किसान की न्यायप्रियता, दूरदर्शिता, ईमानदारी, निष्पक्षता और बुद्धि चातुर्य से परिचित कराया गया है। लोग शिक्षित होकर भी बुद्धिमान नहीं होते। उस ग्रामीण ने अपनी जायदाद को तीन पुत्रों में बाँट दिए जाने के लिए वसीयत लिखी। वस्तुत: वह चाहता था कि परिश्रमी और ईमानदार पुत्र ही उसकी वसीयतनामे के हकदार हों। राजा ने भी बड़ी चतुराई से उस समस्या का समाधान खोज निकाला। चार पुत्र होने पर जायदाद का विभाजन तीन में ही हो; इस पहेली को राजा ने प्रत्येक पुत्र से किए प्रश्नों के उत्तर के माध्यम से सुलझा दिया। तात्पर्य यह है कि बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान बुद्धि के कौशल से सम्भव है।
कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पद्य पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 वर दे ! कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 वर दे ! अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
3. Important प्रश्न व उनके उत्तर पाठ 1 'वर दे' (हिन्दी 8th) के अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन 2023-24
4. उपमा अलंकार एवं उसके अंग
5. पाठ 6 'भक्ति के पद पदों का भावार्थ एवं अभ्यास
6. पाठ 11 'गिरधर की कुण्डलियाँ' पदों के अर्थ एवं अभ्यास
7. पाठ- 13 "न यह समझो कि हिन्दुस्तान की तलवार सोई है।" पंक्तियों का अर्थ एवं अभ्यास
8. पाठ 16 'पथिक से' कविता की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या, प्रश्नोत्तर, भाषा अध्ययन (व्याकरण)
कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 2 'आत्मविश्वास' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
2. पाठ 3 मध्य प्रदेश की संगीत विरासत― पाठ के प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन
परीक्षापयोगी imp प्रश्न पाठ 3 मध्य प्रदेश की संगीत विरासत
4. पाठ 4 अपराजिता हिन्दी (भाषा भारती) प्रश्नोत्तर एवं भाषाअध्ययन
5. पाठ–5 'श्री मुफ़्तानन्द जी से मिलिए' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
6. पाठ 7 'भेड़ाघाट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
7. पाठ 8 'गणितज्ञ ज्योतिषी आर्यभट्ट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर और व्याकरण)
8. पाठ 9 बिरसा मुण्डा अभ्यास एवं व्याकरण
9. पाठ 10 प्राण जाए पर पेड़ न जाए अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
10. पाठ 12 याचक एवं दाता अभ्यास (बोध प्रश्न एवं व्याकरण)
11. पाठ 14 'नवसंवत्सर' कक्षा 8 विषय- हिन्दी || परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण
12. पाठ 15 महेश्वर कक्षा 8 विषय हिन्दी ― महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
13. पाठ-17 वसीयतनामे का रहस्य कक्षा 8 विषय हिन्दी विशिष्ट, गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या सम्पूर्ण अभ्यास व भाषा अध्ययन
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2023 के हल (उत्तर सहित) प्रश्न पत्रों को पढ़ें।
1. Board Exam English 2023 Solved Question paper
2. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र
कक्षा 8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरशीट।
उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
2. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
edudurga.com
Recent Posts
रामनवमी विशेष - राम रक्षा स्तोत्र (हिन्दी अनुवाद सहित)- श्री राम पूजन विधान, राम रक्षा कवच, राम स्तुति, राम चालीसा एवं आरती
अगले 4 दिन तक होली चलेगी। संत प्रेमानंद महाराज जी के संदेश की तीन बातें | होलिका दहन का मुहूर्त
वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय संस्कृत कक्षा 8वीं | Sanskrit Solved Practice Paper
Categories
Subcribe