s

Class - 8th Science Model Question Paper वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित)

   2498   Copy    Share

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. कोयले से प्राप्त उत्पाद है-
(A) पैराफिन मोम
(B) कोक
(C) स्नेहक तेल
(D) डीजल
उत्तर― (D) डीजल

प्रश्न 2. घरों में काम आने वाला द्रव ईंधन है-
(A) डीजल
(B) सीएनजी
(C) एलपीजी
(D) पेट्रोल
उत्तर― (C) एलपीजी

प्रश्न 3. मेंढक के जीवन चक्र की अवस्था 'टैडपोल' के कायान्तरण के लिए कौन-सा तत्त्व पानी में उपलब्ध होना चाहिए ?
(A) क्लोरीन
(B) कार्बन
(C) सल्फर
(D) आयोडीन
उत्तर― (D) आयोडीन

प्रश्न 4. रोलर जब लुढ़कता है, तो उस पर कार्य करता है-
(A) स्थैतिक घर्षण
(B) सर्पी घर्षण
(C) लोटनिक घर्षण
(D) ये सभी
उत्तर― (C) लोटनिक घर्षण

प्रश्न 5. किसी कोण पर झुके दो दर्पण कितने प्रतिबिम्ब बना सकते हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) अनेक
(D) एक भी नहीं
उत्तर― (C) अनेक

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. जून से सितम्बर माह तक खरीफ़ फसल की बुआई की जाती है।
प्रश्न 7. सूक्ष्मजीवों को सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखा जा सकता है।
प्रश्न 8. प्रवासी पक्षी सुदूर क्षेत्रों से जलवायु परिवर्तन के कारण पलायन करते हैं।
प्रश्न 9. गॉयटर थायरॉक्सिन हॉर्मोन के कारण होता है।
प्रश्न 10. उस क्षेत्र को जहाँ भूकम्प आने की अधिक सम्भावना होती है भूकम्पी क्षेत्र कहते हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 पहेली ने दही जमाने के लिए गुनगुने दूध में कुछ दही मिलाकर उसे रेफ्रिजरेटर में रख दिया, अगले दिन उसने देखा दही नहीं जमा, दही नहीं जमने का क्या कारण है ?
उत्तर― इसका कारण है, रेफ्रिजरेटर का कम ताप सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को रोकता है। रेफ्रिजरेटर में दही जमने के लिए लैक्टोबैसिलस जीवाणुओं की वृद्धि नहीं हो सकी। अतः रेफ्रिजरेटर में दही नहीं जमा।

प्रश्न 12. मोमबत्ती के जलने और कोयले जैसे ईंधन के जलने में क्या अन्तर है ?
उत्तर― मोमबत्ती ज्वाला के साथ जलती है जबकि कोयला नहीं।

प्रश्न 13. जरायुज जन्तु किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर― मनुष्य, गाय एवं कुत्ते जैसे जन्तु जो शिशु को जन्म देते हैं, जरायुज जन्तु कहलाते हैं।

प्रश्न 14. काटने तथा सूराख करने वाले औजारों के किनारे सदैव तीक्ष्ण क्यों होते हैं ?
उत्तर― काटने तथा सूराख वाले औजारों के तीक्ष्ण किनारे होने से क्षेत्रफल इनके शीर्ष की अपेक्षा बहुत कम हो जाता है। इससे दाब बढ़ जाता है। इसलिए वस्तुओं को काटना आसान हो जाता है।

प्रश्न 15. कक्षा में यदि सभी विद्यार्थी एक साथ बोलें तो उत्पन्न होने वाली ध्वनि को क्या कहेंगे ?
उत्तर― यदि, कक्षा में सभी विद्यार्थी एक साथ बोलें तो उत्पन्न होने वाली ध्वनि को हम शोर कहेंगे।

प्रश्न 16. भूकम्प की शक्ति के परिमाण को किस पैमाने पर व्यक्त किया जाता है ? कितने परिमाण का भूकम्प अधिक विनाशकारी होता है ?
उत्तर― किसी भूकम्प की शक्ति के परिमाण को रिक्टर पैमाने पर व्यक्त किया जाता है। रिक्टर पैमाने पर 7 से अधिक परिमाण का भूकम्प अधिक विनाशकारी होता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. पौधशाला (नर्सरी) में पौधे छोटे-छोटे थैलों में क्यों रखे जाते हैं ?
उत्तर― धान जैसे कुछ पौधों के बीजों तथा वनीय एवं पुष्पीय पौधों को पौधशाला में उगाया जाता है। जब पौध तैयार हो जाती है तो इन्हें नष्ट होने से बचाने के लिए छोटे-छोटे थैलों में रख देते हैं फिर जहाँ खेतों में इन्हें रोपित करना होता है, तब इन्हें थैलों से निकालकर हाथों से खेत में रोपित कर देते हैं।

प्रश्न 18. जीवाश्म ईंधन की उपलब्धता लम्बे समय तक किस प्रकार रख सकते हैं ?
उत्तर― जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले संसाधन हैं। इनकी उपलब्धता लम्बे समय तक रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम इनका उपयोग तभी करें जब नितान्त आवश्यक हो। इससे पर्यावरण बेहतर होने के साथ-साथ ईंधनों की उपलब्धता लम्बे समय तक रहेगी।

प्रश्न 19. वनोन्मूलन के कारक और उनके प्रभाव क्या हैं ?
उत्तर― वनोन्मूलन के मुख्य कारक औद्योगीकरण, शहरीकरण, खेती के लिए भूमि, भीषण सूखा, वनों है। इसके अतिरिक्त में अग्निकाण्ड आदि हैं। वनोन्मूलन के कारण प्राकृतिक आपदाओं की सम्भावना बढ़ रही है। प्रदूषण, विश्व ऊष्णन, भूमि की उर्वरता में कमी आदि से मनुष्य का जीवन संकटमय हो रहा है।

प्रश्न 20. किशोरावस्था में व्यक्तिगत सफाई के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― किशोरों को प्रतिदिन सफाई करना आवश्यक है क्योंकि स्वेद ग्रन्थियों की अधिक क्रियाशीलता के कारण शरीर में गन्ध आने लगती है। यदि सफाई नहीं रखी गई तो जीवाणु संक्रमण होने का खतरा रहता है। लड़कियों को ऋतुस्राव के समय सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्हें ऋतुस्राव के समय सैनेट्री नैपकिन अथवा कपड़े के पैड का इस्तेमाल करना चाहिए।

प्रश्न 21. एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के टुडड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है ?
उत्तर― औजार बनाते समय लोहार लोहे के गरम टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने से पेशीय बल जो एक सम्पर्क बल है, लोहे के टुकड़े को फैला देता है जिससे उसकी आकृति में परिवर्तन हो जाता है।

प्रश्न 22. गीले हाथों से वैद्युत उपकरणों को छूना हानिकारक होता है, कारण लिखिए।
उत्तर― गीले हाथों से वैद्युत उपकरणों को छूने से हमारे शरीर में विद्युत् प्रवाहित हो सकती है। इससे हमारी जान जा सकती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. लगातार औद्योगीकरण बढ़ने के कारण वनों की अनवरत कटाई हो रही है। क्या इन परियोजनाओं में वृक्षों की कटाई हमारे पर्यावरण के लिए न्यायसंगत है ? इस पर संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कीजिए।
उत्तर― वर्तमान में जिस तेजी से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है उसकी माँग की पूर्ति के लिए फैक्ट्रियाँ और आवास भी उतना ही आवश्यक है। फैक्ट्रियों में उत्पादन अच्छी कोटि का, सस्ता एवं शीघ्र होता है तथा हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है। आवास मनुष्य की एक बुनियादी आवश्यकता है। इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मनुष्य वनों को साफ करके भूमि तैयार करता है क्योंकि उनको वनों के अतिरिक्त कहीं खाली जगह उपलब्ध नहीं हो पाती। दूसरी ओर वनों के साफ होने से वन्य प्राणियों का आश्रय स्थल समाप्त हो जाता है तथा आदिवासी जातियाँ भी विलुप्त होती जा रही हैं। इसके साथ ही जीवनयापन हेतु भूमि कम होती जा रही है। इन परियोजनाओं के लिए अन्य विकल्प ढूँढ़ना आवश्यक है। वनों की कटाई इनका विकल्प नहीं है।

प्रश्न 24. किशोरावस्था, तीव्र वृद्धि तथा विकास की अवस्था है। इस अवस्था में किशोर का आहार नियोजन किस प्रकार का होना चाहिए ?
उत्तर― किशोरावस्था, तीव्र वृद्धि तथा विकास की अवस्था है। अतः किसी भी किशोर को आहार नियोजन सावधानीपूर्वक करना चाहिए। उसे सन्तुलित आहार नियोजन करना चाहिए। भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, वसा, विटामिन एवं खनिज का पर्याप्त मात्रा में समावेश होना चाहिए जिसमें रोटी, चावल, दाल एवं सब्जियाँ होनी चाहिए। दूध भी एक सन्तुलित आहार है। फल हमें पोषण देते हैं। लौह (आयरन) तत्त्व रुधिर का निर्माण करता है। लौह-प्रचुर खाद्य, जैसे-पत्तेदार सब्जियाँ, गुड़, माँस, सन्तरा, आँवला किशोर के लिए अच्छे खाद्य हैं। किशोर को डिब्बाबन्द खाद्यों को नहीं खाना चाहिए क्योंकि उनमें पोषक तत्त्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होते।

प्रश्न 25. विराम अवस्था में किसी बॉक्स को गतिशील करना अथवा किसी गतिशील बॉक्स को उसी दिशा में सरकाना" उपरोक्त दोनों कार्यों में से कौन-सा कार्य आसान है और क्यों ?
उत्तर― दोनों कार्यों में से गतिशील बॉक्स को उसी दिशा में सरकाना आसान है, क्योंकि विराम अवस्था में स्थित बॉक्स को गतिशील करने के लिए लगाया जाने वाला बल स्थैतिक घर्षण की माप होती है। इसके विपरीत गतिशील बॉक्स को उसी दिशा में सरकाने के लिए आवश्यक बल सर्पी घर्षण की माप होती है। चूँकि सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है। इसलिए गतिशील बॉक्स को सरकाना आसान है।

प्रश्न 26. पहेली ने सुना था कि वर्षा का जल उतना ही शुद्ध है जितना कि आसुत जल । इसलिए उसने एक स्वच्छ काँच के बर्तन में कुछ वर्षा का जल एकत्रित करके संपरीक्षित्र से उसका परीक्षण किया। उसे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाती है। इसका क्या कारण हो सकता है ?
उत्तर― चुम्बकीय सुई द्वारा विक्षेप दर्शाने का निम्न कारण हो सकता है-वर्षा का जल वास्तव में एक अच्छा आसुत जल है लेकिन जब ये वायुमण्डल में आता है तो इसमें धूल, मिट्टी के कण तथा अन्य अशुद्धियाँ मिल जाती हैं जो इसे विद्युत् का सुचालक बना देती हैं। अतः जब पहेली अपने संपरीक्षित्र से वर्षा के जल का परीक्षण करती है तो चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाती है।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2025 Blueprint Based अभ्यास प्रश्न पत्र Imp Questions विषय विज्ञान कक्षा - 8
2. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
3. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
4. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
5. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 परीक्षा तैयारियों हेतु की उत्तरशीट।
1. विषय - गणित कक्षा 8 वीं परीक्षापयोगी रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न
2. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा-8
3. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा- 8
4. वार्षिक परीक्षा की तैयारी मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय हिंदी
5. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा -8 परीक्षापयोगी गणित के प्रश्न (हल सहित)
6. वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय - गणित महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) अध्ययन कीजिए।
1. हिन्दी कक्षा 8th वार्षिक परीक्षा 2025 ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
2.उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 का हल प्रश्न पत्र (राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल)
4. वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
5. हिन्दी कक्षा 8 ब्लू प्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2025
6. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 परीक्षा तैयारी की लिंक्स।
1. 8th English (Special Series) Modl question paper

2. Board Exam class 8th English 2023 Solved Question paper

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय संस्कृत कक्षा 8वीं | Sanskrit Solved Practice Paper

Blueprint based question paper ENGLISH (general) CLASS 5th annual exam 2025 | अंग्रेजी अभ्यास प्रश्न पत्र

वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

Subcribe