s

गणित ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) 50 प्रश्न (हल सहित) || Olympiad Quiz 50 Questions of Maths Class 6th to 8th (With Solutions) Year 2022-23

   20872   Copy    Share

1. ............ क्रम में संख्याओं को छोटे से प्रारम्भ करके सबसे बड़ी संख्या तक व्यवस्थित करते हैं।
(a) आरोही
(b) अवरोही
(c) दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– आरोही।

2. सेण्टी का अर्थ है–
(a) 10 वाँ भाग
(b) 100 वाँ भाग
(c) 1000 वाँ भाग
(d) 10,000 वाँ भाग
उत्तर– 100 वाँ भाग।

3. 1 मिलियन = ........
(a) 1 लाख
(b) 10 लाख
(c) 1 करोड़
(d) 10 करोड़
उत्तर– 10 लाख।

4. उपरोक्त दिये गए चार विकल्पों में से सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?
(a) 382
(b) 4976
(c) 123
(d) 66660
उत्तर– 66660

5. तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या होती है–
(a) 100
(b) 900
(c) 999
(d) 1000
उत्तर– 999

6. 28 का सन्निकट रूप होगा–
(a) 28
(b) 25
(c) 20
(d) 30
उत्तर– 30

7. गिनने के लिए प्रयुक्त होने वाली संख्याएँ .............. कहलाती हैं।
(a) प्राकृत संख्याएँ
(b) पूर्ण संख्याएँ
(c) पूर्णांक
(d) परिमेय संख्याएँ
उत्तर– प्राकृत संख्याएँ।

8. किसी संख्या में 1 जोड़ने पर प्राप्त संख्या, पूर्व संख्या की ............. कहलाती है।
(a) परवर्ती संख्या
(b) पूर्ववर्ती संख्या
(c) दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– परवर्ती संख्या।

9. इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(a) सभी प्राकृत संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ भी हैं।
(b) पूर्ण संख्याओं में ऋणात्मक संख्याएँ शामिल नहीं हैं।
(c) सबसे छोटी प्राकृत संख्या एक है।
(d) सबसे बड़ी पूर्ण संख्या प्राप्त की जा सकती है।
उत्तर– सबसे बड़ी पूर्ण संख्या प्राप्त की जा सकती है।

10. 90 की पूर्ववर्ती संख्या कौन-सी है?
(a) 91
(b) 90
(c) 89
(d) 100
उत्तर– 89

11. पूर्ण संख्याओं के योग और गुणन के लिए इनमें से कौन सा नियम सत्य है?
(a) क्रमविनिमेय नियम
(b) साहचर्य नियम
(c) वितरण नियम
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

12. किसी संख्या को पूर्णत: विभाजित करने वाली संख्या उसका .......... कहलाती है।
(a) गुणनखण्ड
(b) गुणज
(c) दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– गुणनखण्ड।

13. वह संख्या जिसके सभी गुणनखडों का योग उस संख्या का दो गुना हो, एक ..... कहलाती है।
(a) अपूर्ण संख्या
(b) सम्पूर्ण संख्या
(c) भाज्य संख्या
(d) विषम संख्या
उत्तर– सम्पूर्ण संख्या।

14. इनमें से सहअभाज्य संख्याएँ हैं–
(a) 15 और 20
(b) 4 और 21
(c) 35 और 49
(d) 30 और 33
उत्तर– 4 और 21

15. इनमें से भाज्य संख्या कौन-सी है?
(a) 11
(b) 17
(c) 21
(d) 23
उत्तर– 21

16. इनमें से असत्य कथन कौन सा है?
(a) सहअभाज्य संख्याओं में दोनों सम नहीं हो सकतीं।
(b) प्रत्येक संख्या एक और स्वयं का एक गुणज है।
(c) दो एकमात्र ऐसी सम संख्या है, जो भाज्य है।
(d) एक भाज्य और अभाज्य दोनों है।
उत्तर– एक भाज्य और अभाज्य दोनों है।

17. 100 का गुणनखण्ड नहीं है–
(a) 2
(b) 3
(c) 5
(d) 10
उत्तर– 3

18. इनमें से किस ज्यामितीय अवधारणा में लम्बाई, चौड़ाई और मोटाई नहीं होती?
(a) बिन्दु
(b) रेखा
(c) समतल
(d) वक्र
उत्तर– बिन्दु।

19. कोई भी दो भुजाएँ जिनमें एक उभयनिष्ठ अन्त बिन्दु हो, बहुभुज की ............... कहलाती हैं।
(a) सम्मुख भुजाएँ
(b) आसन्न भुजाएँ
(c) दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– आसन्न भुजाएँ।

20. इनमें से बहुभुज का उदाहरण नहीं है–
(a) त्रिभुज
(b) वृत्त
(c) चतुर्भुज
(d) पंचभुज
उत्तर– वृत्त।

21. वृत्त के परिमाप को उसकी ............. कहते हैं।
(a) त्रिज्या
(b) व्यास
(c) जीवा
(d) परिधि
उत्तर– परिधि।

22. वृत्त की सबसे बड़ी जीवा को उसका ............ कहते हैं।
(a) त्रिज्या
(b) व्यास
(c) क्षेत्रफल
(d) परिधि
उत्तर– व्यास।

23. त्रिभुज के तीनों कोणों का योग होता है–
(a) 90°
(b) 180°
(c) 270°
(d) 360°
उत्तर– 180°

24. समकोण की माप होती है–
(a) 90°
(b) 180°
(c) 270°
(d) 360°
उत्तर– 90°

25. यदि किसी त्रिभुज की कोई दो भुजाएँ आपस में बराबर हों, तो उस त्रिभुज को .......... कहते हैं।
(a) समबाहु त्रिभुज
(b) समद्विबाहु त्रिभुज
(c) विषमबाहु त्रिभुज
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– समद्विबाहु त्रिभुज।

26. एक चतुर्भुज जिसमें सम्मुख भुजाओं के युग्म समान्तर हों, ..................... कहलाता है।
(a) समान्तर चतुर्भुज
(b) समलम्ब चतुर्भुज
(c) समचतुर्भुज
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– समान्तर चतुर्भुज।

27. इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(a) प्रत्येक समान्तर चतुर्भुज, समलम्ब चतुर्भुज होता है।
(b) समचतुर्भुज की केवल सम्मुख भुजाएँ बराबर होती हैं।
(c) प्रत्येक वर्ग एक समचतुर्भुज होता है।
(d) आयत के प्रत्येक कोण का मान 90° होता है.
उत्तर– समचतुर्भुज की केवल सम्मुख भुजाएँ बराबर होती हैं।

28. एक ऐसा कोण जिसकी माप समकोण से कम हो, .......... कहलाता है।
(a) न्यून कोण
(b) अधिक कोण
(c) ऋजुकोण
(d) प्रतिवर्ती कोण
उत्तर– न्यून कोण।

29. इनमें से कौन सा उदाहरण पूर्णांक का है?
(a) -1
(b) 0
(c) 2
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

30. इनमें से असत्य कथन कौन सा है?
(a) प्रत्येक धनात्मक पूर्णांक प्रत्येक ऋणात्मक पूर्णांक से बड़ा होता है।
(b) शून्य न तो ऋणात्मक है और न ही धनात्मक ।
(c) सबसे बड़ा और सबसे छोटा पूर्णांक प्राप्त किया जा सकता है।
(d) शून्य भी एक पूर्णांक है।
उत्तर– सबसे बड़ा और सबसे छोटा पूर्णांक प्राप्त किया जा सकता है।

31. 100 का योज्य प्रतिलोम कौन सा है?
(a) -1
(b) -100
(c) 1
(d) 100
उत्तर– -100।

32. भिन्न संख्या 3/5 में अंश का मान है–
(a) 3
(b) 5
(c) 15
(d) 8
उत्तर– 3

33. वह भिन्न जिसमें अंश, हर से छोटा होता है, उसे कहा जाता है–
(a) सम भिन्न
(b) उचित भिन्न
(c) दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– दोनों।

34. एक भिन्न जिसे एक पूर्ण संख्या और एक उचित भिन्न के संयुक्त रूप में लिखते हैं, वह भिन्न ............. कहलाती है।
(a) उचित भिन्न
(b) विषम भिन्न
(c) मिश्रित भिन्न
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– मिश्रित भिन्न।

35. 1/2 और 1 में,
(a) 1/2 बड़ा है।
(b) 1 बड़ा है।
(c) दोनों बराबर हैं।
(d) दिये गये तीनों विकल्प गलत हैं।
उत्तर– 1 बड़ा है।

36. इनमें से भिन्न का उदाहरण है–
(a) π
(b) 0.5
(c) 3/7
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

37. 0.001 का मान होगा–
(a) 1
(b) 1000
(c) 1/1000
(d) 000
उत्तर– 1/1000

38. इनमें से असत्य कथन है–
(a) दशमलव संख्याओं को संख्या रेखा पर नहीं दर्शाया जा सकता है।
(b) दशमलव का प्रयोग धन, लम्बाई, भार आदि इकाइयों को दर्शाने के लिए किया जाता है।
(c) दशमलव भाग का मान सदैव एक से कम होता है।
(d) भिन्न को दशमलव संख्या में परिवर्तित किया जा सकता है।
उत्तर– दशमलव संख्याओं को संख्या रेखा पर नहीं दर्शाया जा सकता है।

39. 3/2 का दशमलव निरूपण होगा–
(a) 0.5
(b) 1.5
(c) 1
(d) 1.7
उत्तर– 1.5

40. एक सौ आठ दशमलव पाँच छः को अंकों में किस प्रकार लिखा जाएगा–
(a) 10856
(b) 10.856
(c) 108.56
(d) 1.0856
उत्तर– 108.56

41. 0.007+8.5+30.08 = ...............
(a) 3.8587
(b) 385.87
(c) 38587
(d) 38.587
उत्तर– 38.587

42. आँकड़े कितने प्रकार के होते हैं–
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर– दो।

43. ............ आँकड़ों को चित्रों या वस्तुओं के भागों के रूप में निरूपित करते हैं।
(a) दण्ड आलेख
(b) चित्रालेख
(c) दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– चित्रालेख।

44. इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(a) वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा
(b) आयत का परिमाप = लम्बाई + चौड़ाई
(c) वर्ग का क्षेत्रफल = (भुजा)²
(d) आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
उत्तर– आयत का परिमाप = लम्बाई + चौड़ाई।

45. एक फर्श की लम्बाई 5 मी और चौड़ाई 4 मी है। 3 मी भुजा वाले एक वर्गाकार गलीचे को फर्श पर बिछाया गया है। फर्श के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिस पर गलीचा नहीं बिछा है।
(a) 10 वर्ग मीटर
(b) 11 वर्ग मीटर
(c) 12 वर्ग मीटर
(d) 13 वर्ग मीटर
उत्तर– 11 वर्ग मीटर।

46. यदि एक वर्ग का परिमाप 20 मीटर है, तो उस वर्ग की भुजा की माप क्या होगी?
(a) 20 मीटर
(b) 15
(c) 10 मीटर
(d) 5 मीटर
उत्तर– 5 मीटर।

47. निम्नलिखित में से असत्य कथन है–
(a) व्यावहारिक रूप में हम चरों की सहायता से विभिन्न सम्बन्धों को व्यक्त कर सकते हैं।
(b) एक ऐसा प्रतीक जिसका एक आंकिक मान होता है, नियतांक कहलाता है।
(c) बीजगणित में चर का मान निश्चित होता है।
(d) बीजगणित में अचर का मान निश्चित होता है।
उत्तर– बीजगणित में चर का मान निश्चित होता है।

48. यदि भावना की वर्तमान आयु y वर्ष है, तो पाँच वर्ष पश्चात् उसकी आयु क्या होगी?
(a) 5 वर्ष
(b) y + 5 वर्ष
(c) y - 5 वर्ष
(d) y वर्ष
उत्तर– y + 5 वर्ष।

49. एक कक्षा में 20 लड़कें और 40 लड़कियाँ हैं। लड़कों की संख्या का, लड़कियों की संख्या से क्या अनुपात होगा ?
(a) 2 : 1
(b) 1 : 2
(c) 1 : 1
(d) 2 : 3
उत्तर– 1 : 2

50. इनमें से असत्य कथन कौन सा है?
(a) सममिति रेखा के दोनों ओर की आकृतियाँ एक जैसी होती हैं।
(b) सममिति किसी रेखा के परितः देखी जाती है।
(c) रैखिक सममिति परावर्तन से सम्बन्धित होती है।
(d) व्यवहार में सममिति के उदाहरण असम्भव हैं।
उत्तर– व्यवहार में सममिति के उदाहरण असम्भव हैं।

अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज (प्राथमिक स्तर) से संबंधित वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें
1. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 100 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -1
2. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -2
3. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -3
4. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 75 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -4
5. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 25 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -5
6. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -6
7. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -7
8. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -8
9. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -9
10. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 4th व 5th के लिए 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -10
11. कक्षा 2 अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -11
12. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -12
13. कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 13
14. कक्षा 2 व 3 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 14
15. कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 15
16. प्राइमरी स्तर के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 16

ओलम्पियाड क्विज हेतु विज्ञान विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 1
2. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 02
3. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 03
4. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 04
5. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 05
6. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 06

माध्यमिक स्तर ओलम्पियाड क्विज हेतु अंग्रेजी विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. अंग्रेजी ओलंपियाड - माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8 कुल 100 प्रश्न, भाग -01
2. अंग्रेजी ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 25 प्रश्न हल सहित, भाग -02
3. अंग्रेजी ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 03
4. अंग्रेजी ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 04

ओलम्पियाड क्विज हेतु हिन्दी विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. हिन्दी ओलंपियाड 110 प्रश्न कक्षा 6 से 8,भाग - 1
2. हिन्दी ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 25 प्रश्न, भाग - 2
3. हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) उत्तर सहित 25 प्रश्न, भाग - 3
4. हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) उत्तर सहित 25 प्रश्न, भाग - 4

ओलम्पियाड क्विज हेतु गणित विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 हल सहित प्रश्न भाग - 1
2. गणित वैकल्पिक प्रश्न ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) उत्तर सहित 50 प्रश्न, भाग - 2
3. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) प्रश्न, भाग - 3
4. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 25 प्रश्न, भाग - 4
5. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 25 प्रश्न, भाग - 5
6. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 06
7. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 07

8. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 08

ओलम्पियाड क्विज हेतु सामान्य ज्ञान के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 112 प्रश्न (हल सहित), भाग - 1
2. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 2
3. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 3
4. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 4
5. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 5

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

एक शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानना क्यों आवश्यक है | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विजन एवं सिद्धांत

उचित मूल्य पर पुस्तक-कापियाँ, यूनिफॉर्म, एवं अन्य सामग्रियों हेतु सत्र 2024-25 में पुस्तक मेले का आयोजन हो सकता है।

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Subcribe