s

Mathematics Olympiad Quiz 50 practice Questions || गणित ओलम्पियाड क्विज (Middle Level) 50 प्रश्न (हल सहित)

   9137   Copy    Share

1. इनमें से कौन सा समान्तर रेखाओं का उदाहरण है?
(a) त्रिभुज की कोई दो भुजाएँ
(b) आयत की सम्मुख भुजाएँ
(c) आयत की आसन्न भुजाएँ
(d) पञ्चभुज की कोई दो भुजाएँ
उत्तर– आयत की सम्मुख भुजाएँ।

2. तिर्यक रेखा के एक ही ओर स्थित दोनों अन्तः कोणों का योगफल .................... होता है।
(a) 90°
(b) 180°
(c) 270°
(d) 360°
उत्तर– 180°

3. इनमें से कौन सा आयत से सम्बन्धित कथन असत्य है?
(a) आयत की सभी भुजाएँ बराबर लम्बाई की होती हैं।
(b) आयत के विकर्ण बराबर होते हैं।
(c) आयत के विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते हैं।
(d) आयत के सभी कोण बराबर होते हैं।
उत्तर– आयत की सभी भुजाएँ बराबर लम्बाई की होती हैं।

4. इनमें से कौन सा सान्त दशमलव का उदाहरण है?
(a) 1.25
(b) √2
(c) √3
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर– 1.25

5. इनमें से किस चतुर्भुज में केवल एक समान्तर रेखाओं (भुजाओं) का युग्म होता है?
(a) समान्तर चतुर्भुज
(b) समलम्ब चतुर्भुज
(c) समचतुर्भुज
(d) आयत
उत्तर– समलम्ब चतुर्भुज।

6. √ (कर्णी) का क्या अर्थ होता है?
(a) वर्ग
(b) वर्गमूल
(c) घन
(d) घनमूल
उत्तर– वर्गमूल।

7. यदि किसी संख्या की घात तीन है, तो उसका क्या अर्थ होता है?
(a) वर्ग
(b) वर्गमूल
(c) घन
(d) घनमूल
उत्तर– घन।

8. इनमें से किन संख्याओं के वर्ग सदैव धनात्मक होते हैं?
(a) ऋणात्मक संख्याओं
(b) धनात्मक संख्याओं
(c) उपरोक्त दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– उपरोक्त दोनों।

9. यदि किसी संख्या के अंश में 5 है, तो उसके वर्ग के अंश में क्या होगा?
(a) 0
(b) 1
(c) 3
(d) 5
उत्तर– 5

10. इनमें से किस चतुर्भुज के सभी कोण आपस में बराबर होते हैं?
(a) आयत
(b) वर्ग
(c) उपरोक्त दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– उपरोक्त दोनों।

11. यदि विक्रय मूल्य, क्रय मूल्य से अधिक हो तो .............. होता है।
(a) लाभ
(b) हानि
(c) बट्टा
(d) हानि %
उत्तर– लाभ।

12. लाभ और हानि को प्रतिशत में ज्ञात करने के लिए .......... की आवश्यकता होती है।
(a) क्रय मूल्य
(b) विक्रय मूल्य
(c) अंकित मूल्य
(d) ब्याज
उत्तर– क्रय मूल्य।

13. ............. को सदैव प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
(a) मूलधन
(b) दर
(c) समय
(d) ब्याज
उत्तर– दर।

14. अंकित मूल्य ज्ञात करने के लिए .......... की आवश्यकता होती है।
(a) क्रय मूल्य
(b) विक्रय मूल्य
(c) अंकित मूल्य
(d) ब्याज
उत्तर– विक्रय मूल्य।

15. ब्याज कितने प्रकार के होते हैं?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर– दो।

16. .............. वर्ष के लिए साधारण ब्याज व चक्रवृद्धि ब्याज दोनों बराबर होते हैं।
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ
उत्तर– प्रथम।

17. 784 का वर्गमूल कितना होता है?
(a) 27
(b) 28
(c) 29
(d) 30
उत्तर– 28

18. एक आयताकार कमरे की लम्बाई 6 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर है। इसके विकर्ण की लम्बाई का मान ज्ञात कीजिए।
(a) 10 मीटर
(b) 11 मीटर
(c) 12 मीटर
(d) 13 मीटर
उत्तर– 10 मीटर।

19. 18 के घन का मान ज्ञात कीजिए।
(a) 5872
(b) 5732
(c) 5662
(d) 5832
उत्तर– 5832

20. किस छोटी से छोटी संख्या का गुणा करें कि 5400 पूर्ण घन हो जाए।
(a) 1
(b) 3
(c) 5
(d) 7
उत्तर– 5

21. समकोण त्रिभुज के सबसे बड़े कोण के सामने की भुजा को क्या कहते हैं?
(a) लम्ब
(b) आधार
(c) कर्ण
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– कर्ण।

22. (4x + 18)/5x = 2 दिये गए समीकरण में x का मान ज्ञात कीजिए।
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
उत्तर– 3

23. इनमें से किस त्रिभुज की सभी भुजाएँ आपस में बराबर होती हैं?
(a) समबाहु त्रिभुज
(b) समद्विबाहु त्रिभुज
(c) विषमबाहु त्रिभुज
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर– समबाहु त्रिभुज।

24. किसी वृत्त के केन्द्र पर बना सम्पूर्ण कोण अर्थात् सम्पूर्ण वृत्त की अंश माप ........... होती है।
(a) 90°
(b) 180°
(c) 270°
(d) 360°
उत्तर– 360°

25. 13 सेमी त्रिज्या वाले किसी वृत्त में उसकी एक जीवा केन्द्र से 5 सेमी की दूरी पर है। उस जीवा की लम्बाई ज्ञात कीजिए
(a) 22 सेन्टीमीटर
(b) 23 सेन्टीमीटर
(c) 24 सेन्टीमीटर
(d) 25 सेन्टीमीटर
उत्तर– 24 सेन्टीमीटर।

26. पाइथागोरस प्रमेय के अनुसार, ........ का वर्ग अन्य दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर होता है।
(a) लम्ब
(b) आधार
(c) कर्ण
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– कर्ण।

27. ................ का क्षेत्रफल = आधार × ऊँचाई
(a) समान्तर चतुर्भुज
(b) समलम्ब चतुर्भुज
(c) समचतुर्भुज
(d) आयत
उत्तर– समान्तर चतुर्भुज।

28. वृत्त की परिधि और वृत्त के व्यास के अनुपात को ................ कहते हैं।
(a) ∆
(b) π
(c) %
(d) s
उत्तर– π

29. यदि किसी समबाहु त्रिभुज की एक भुजा का मान 6 मीटर है, तो उसका परिमाप ज्ञात कीजिए।
(a) 17 मीटर
(b) 18 मीटर
(c) 19 मीटर
(d) 20 मीटर
उत्तर– 18 मीटर।

30. 35 सेमी. व्यास वाले वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए।
(a) 100 सेमी.
(b) 105 सेमी.
(c) 110 सेमी.
(d) 115 सेमी.
उत्तर– 110 सेमी.।

31. एक वृत्त का क्षेत्रफल 154 वर्ग मीटर है। इसकी परिधि क्या होगी?
(a) 40 मीटर
(b) 42 मीटर
(c) 44 मीटर
(d) 46 मीटर
उत्तर– 44 मीटर।

32. ............ के वक्रपृष्ठ के क्षेत्रफल का सूत्र 2πrh होता है।
(a) बेलन
(b) शंकु
(c) गोला
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– बेलन।

33. कोई ठोस आकाश में जितना स्थान घेरता है, उसके परिमाण को उस ठोस का ............... कहते हैं।
(a) वक्रपृष्ठ का क्षेत्रफल
(b) सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल
(c) आयतन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– आयतन।

34. इनमें से किस गणितीय आकृति में तिर्यक ऊँचाई होती है?
(a) बेलन
(b) शंकु
(c) गोला
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– शंकु।

35. किसी शंकु का आयतन ज्ञात करने के लिए, क्या ज्ञात होना आवश्यक है?
(a) शंकु की ऊँचाई
(b) शंकु के आधार की त्रिज्या
(c) π का मान
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

36. इनमें से कौन सा बेलन का उदाहरण है?
(a) लड्डू
(b) पाइप
(c) जोकर की टोपी
(d) कंगन
उत्तर– पाइप।

37. किसी गोले को काटकर दो अर्ध्दगोले बनाये जाते हैं। उनमें से एक अर्ध्दगोले और पुराने वाले गोले (जिनसे वे दोनों अर्ध्दगोले बनाये गए) में क्या समानता होगी?
(a) दोनों की त्रिज्याएँ समान होगीं।
(b) दोनों के आकार समान होगें।
(c) दोनों के आयतन समान होगें।
(d) दोनों की वजन समान होगें।
उत्तर– दोनों की त्रिज्याएँ समान होगीं।

38. एक लम्बवृत्तीय बेलन के आधार का व्यास 10 सेमी. है और ऊँचाई 15 सेमी. है। बेलन का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = 3.14)
(a) 628 वर्ग सेन्टीमीटर
(b) 630 वर्ग सेन्टीमीटर
(c) 635 वर्ग सेन्टीमीटर
(d) 632 वर्ग सेन्टीमीटर
उत्तर– 628 वर्ग सेन्टीमीटर।

39. बेलन का आयतन ज्ञात कीजिये, जबकि बेलन के आधार का क्षेत्रफल 132 वर्ग सेमी. व ऊँचाई 50 सेमी. है।
(a) 6500 घन सेन्टीमीटर
(b) 6540 घन सेन्टीमीटर
(c) 6600 घन सेन्टीमीटर
(d) 6650 घन सेन्टीमीटर
उत्तर– 6600 घन सेन्टीमीटर।

40. इनमें से कौन सा शंकु का उदाहरण है?
(a) लड्डू
(b) पाइप
(c) जोकर की टोपी
(d) कंगन
उत्तर– जोकर की टोपी।

41. गोले का आयतन ज्ञात कीजिए, यदि उसकी त्रिज्या 3.5 मीटर है।
(a) 175.66 घन मीटर
(b) 179.66 घन मीटर
(c) 185.66 घन मीटर
(d) 188.66 घन मीटर
उत्तर– 179.66 घन मीटर।

42. वृत्त की सभी ................. समान होती हैं।
(a) जीवाएँ
(b) त्रिज्याएँ
(c) उपरोक्त दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– त्रिज्याएँ।

43. एक समचतुर्भुज की एक भुजा 5 सेमी. तथा ऊँचाई 4 सेमी. है। इसका क्षेत्रफल ................ वर्ग सेन्टीमीटर होगा।
(a) 20
(b) 22
(c) 25
(d) 28
उत्तर– 20

44. 8, 6, 10, 12, 14, 16 का समान्तर माध्य क्या होगा?
(a) 18
(b) 16
(c) 13
(d) 11
उत्तर– 11

45. अर्द्धवृत्त के कोण का मान कितना होता है?
(a) 90°
(b) 180°
(c) 270°
(d) 360°
उत्तर– 90°

46. किसी वृत्त के केन्द्र से जीवा पर डाला गया लम्ब जीवा को
(a) समद्विभाजित करता है
(b) समद्विभाजित नहीं करता
(c) समत्रिभाजित करता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– समद्विभाजित करता है।

47. यदि किसी वृत्त की परिधि 15.4 सेमी. है। उस वृत्त का व्यास क्या होगा?
(a) 15.4 सेमी.
(b) 1.54 सेमी.
(c) 3.14 सेमी.
(d) 4.9 सेमी.
उत्तर– 4.9 सेमी.।

48. हेरो के सूत्र के द्वारा ..................... का क्षेत्रफल ज्ञात किया जाता है।
(a) वृत्त
(b) त्रिभुज
(c) चतुर्भुज
(d) पञ्चभुज
उत्तर– त्रिभुज।

49. शंकु का आधार ............. होता है।
(a) वृत्त
(b) त्रिभुज
(c) चतुर्भुज
(d) पञ्चभुज
उत्तर– वृत्त।

50. √100 = ?
(a) 00
(b) 0.1
(c) 10
(d) 100
उत्तर– 10

अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज (प्राथमिक स्तर) से संबंधित वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें
1. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 100 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -1
2. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -2
3. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -3
4. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 75 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -4
5. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 25 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -5
6. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -6
7. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -7
8. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -8
9. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -9
10. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 4th व 5th के लिए 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -10
11. कक्षा 2 अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -11
12. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -12
13. कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 13
14. कक्षा 2 व 3 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 14
15. कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 15
16. प्राइमरी स्तर के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 16
17. प्राइमरी स्तर कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 17

ओलम्पियाड क्विज हेतु विज्ञान विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 1
2. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 02
3. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 03
4. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 04
5. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 05
6. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 06

7. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 07
8. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 08
9. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 09

माध्यमिक स्तर ओलम्पियाड क्विज हेतु अंग्रेजी विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. अंग्रेजी ओलंपियाड - माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8 कुल 100 प्रश्न, भाग -01
2. अंग्रेजी ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 25 प्रश्न हल सहित, भाग -02
3. अंग्रेजी ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 03
4. अंग्रेजी ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 04

ओलम्पियाड क्विज हेतु हिन्दी विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. हिन्दी ओलंपियाड 110 प्रश्न कक्षा 6 से 8,भाग - 1
2. हिन्दी ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 25 प्रश्न, भाग - 2
3. हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) उत्तर सहित 25 प्रश्न, भाग - 3
4. हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) उत्तर सहित 25 प्रश्न, भाग - 4

ओलम्पियाड क्विज हेतु गणित विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 हल सहित प्रश्न भाग - 1
2. गणित वैकल्पिक प्रश्न ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) उत्तर सहित 50 प्रश्न, भाग - 2
3. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) प्रश्न, भाग - 3
4. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 25 प्रश्न, भाग - 4
5. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 25 प्रश्न, भाग - 5
6. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 06
7. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 07
8. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 08

ओलम्पियाड क्विज हेतु सामान्य ज्ञान के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 112 प्रश्न (हल सहित), भाग - 1
2. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 2
3. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 3
4. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 4
5. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 5

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Annual Exam 2024 | English Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

Subcribe