s

सामान्य ज्ञान ओलम्पीयाड Quiz प्रश्न (हल सहित) || General Knowledge Olympiad Questions

   10249   Copy    Share

1. भारत में सर्वप्रथम .............. यूरोपीय जाति का आगमन हुआ।
(a) ब्रिटिश
(b) डच
(c) फ्रांसीसी
(d) पुर्तगाली
उत्तर– पुर्तगाली।

2. वास्कोडिगामा किस सन् में भारत आया था?
(a) 1497 ई.
(b) 1498 ई.
(c) 1499 ई.
(d) 1500 ई.
उत्तर– 1498 ई.।

3. भारत में ........... ने 'पगोडा' नाम की स्वर्ण मुद्रा चलाई थी।
(a) अंग्रेजों
(b) डचों
(c) पुर्तगालियों
(d) फ्रांसीसियों
उत्तर– डचों।

4. रैयतवाड़ी व्यवस्था की शुरुआत कहाँ से की गई थी?
(a) बम्बई
(b) मद्रास
(c) उपरोक्त दोनों
(d) दोनों नहीं
उत्तर– उपरोक्त दोनों।

5. इनमें से कौन-सा विद्रोह आदिवासी विद्रोह नहीं था?
(a) वेल्लोर विद्रोह
(b) भील विद्रोह
(c) संथाल विद्रोह
(d) मुण्डा विद्रोह
उत्तर– वेल्लोर विद्रोह।

6. इनमें से किसने सन् 1857 ई. के स्वतन्त्रता संग्राम में निम्नलिखित में से किसने भाग नहीं लिया?
(a) रानी लक्ष्मीबाई
(b) तात्या टोपे
(c) बहादुरशाह ज़फर
(d) दिलीप सिंह
उत्तर– दिलीप सिंह।

7. अंग्रेज़ों की किस नीति के कारण भीलों ने विद्रोह किया था?
(a) उद्योग नीति
(b) कृषि नीति
(c) धार्मिक नीति
(d) राज्य में हस्तक्षेप
उत्तर– कृषि नीति।

8. राष्ट्रीय एकीकरण में नागरिकों के मन में कौन-सी भावना व्याप्त रहती है?
(a) राष्ट्रीयता की भावना
(b) धार्मिक भावना
(c) जातीयता की भावना
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर– राष्ट्रीयता की भावना।

9. संविधान में कितनी भारतीय भाषाओं को अधिसूचित किया गया है?
(a) 14
(b) 18
(c) 22
(d) 26
उत्तर– 22

10. भारतीय संविधान में ......... मौलिक अधिकारों का प्रावधान है।
(a) 4
(b) 5
(c) 6
(d) 7
उत्तर– 6

11. अशोक चिह्न हमारा .............. प्रतीक चिह्न है।
(a) राजकीय
(b) राष्ट्रीय
(c) धार्मिक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– राष्ट्रीय।

12. प्राचीन काल में वर्ण व्यवस्था ......... पर आधारित थी।
(a) जन्म
(b) कर्म
(c) योग्यता
(d) b व c दोनों
उत्तर– b व c दोनों।

13. भारत का विभाजन सन् ................... में हुआ।
(a) 1945
(b) 1946
(c) 1947
(d) 1948
उत्तर– 1947

14. इनमें से कौन सा हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य है?
(a) लोकतन्त्र
(b) राजतन्त्र
(c) साम्राज्यवाद
(d) तानाशाही
उत्तर– लोकतन्त्र।

15. "हम विश्व में सर्वत्र शान्ति चाहते हैं।" उपरोक्त वाक्य किसने कहा था?
(a) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(b) पण्डित जवाहर लाल नेहरू
(c) लाल बहादुर शास्त्री
(d) महात्मा गाँधी
उत्तर– पण्डित जवाहर लाल नेहरू।

16. निःशस्त्रीकरण क्यों आवश्यक है?
(a) विश्व शान्ति की स्थापना के लिए
(b) युद्ध के लिए
(c) सरकार बनाने के लिए
(d) परमाणु शस्त्रों के लिए
उत्तर– विश्व शान्ति की स्थापना के लिए।

17. जाति व धर्म के आधार पर मतदान को–
(a) शक्तिशाली बनाता है
(b) कमज़ोर बनाता है
(c) हमारे अधिकार सुरक्षित करता है
(d) उपर्युक्त तीनों
उत्तर– कमज़ोर बनाता है।

18. वयस्क मताधिकार के लिए कितनी आयु निर्धारित है?
(a) 14 वर्ष
(b) 18 वर्ष
(c) 21 वर्ष
(d) 25 वर्ष
उत्तर–

19. पृथ्वी के लगभग कितने प्रतिशत भाग में स्थल है?
(a) 27%
(b) 28%
(c) 29%
(d) 30%
उत्तर– 29%

20. इनमें से किस देश में सबसे अधिक भूकम्प आते हैं?
(a) भारत
(b) फ्रांस
(c) जापान
(d) श्रीलंका
उत्तर– जापान।

21. सियाल में सिलिका तथा ......... धातुओं की प्रधानता होती है।
(a) आयरन
(b) टिन
(c) एल्युमिनियम
(d) चाँदी
उत्तर– एल्युमिनियम।

22. प्रति 32 मीटर गहराई पर ................... सेल्सियस तापमान बढ़ जाता है।
(a) 1°
(b) 2°
(c) 3°
(d) 4°
उत्तर–

23. इनमें से कौन सी धरातल की प्रमुख आकृति है?
(a) पर्वत
(b) पठार
(c) मैदान
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

24. ........... भू-पटल पर एक गोल छेद या दरार वाला खुला भाग होता है।
(a) हिमस्खलन
(b) भूकम्प
(c) ज्वालामुखी
(d) बाढ़
उत्तर– ज्वालामुखी।

25. भूकम्प से क्या लाभ होता है?
(a) इससे कभी-कभी उपजाऊ भूमि उभर आती है।
(b) नवीन भू-आकारों का निर्माण होता है।
(c) इनसे बहुमूल्य खनिज पदार्थ धरातल पर आ जाते हैं।
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

26. किस प्रक्रिया द्वारा चट्टानों के टूटे पदार्थ अपने मूल स्थान पर संग्रहीत हो जाते हैं?
(a) अपरदन
(b) परिवहन
(c) अपक्षय
(d) निक्षेपण
उत्तर– अपक्षय।

27. निम्न में से किस क्षेत्र में पवन अपने कार्य सम्पन्न करती है?
(a) मरुस्थलीय क्षेत्र में
(b) पर्वतीय क्षेत्र में
(c) समुद्रतटीय क्षेत्र में
(d) मैदानी क्षेत्र में
उत्तर– मरुस्थलीय क्षेत्र में।

28. मृदा को उपजाऊ बनाने में कौन-सा तत्व महत्त्वपूर्ण है?
(a) मूल चट्टानी पदार्थ
(b) ह्यूमस
(c) जलवायु
(d) मनुष्य
उत्तर– ह्यूमस।

29. इनमें से कौन सा कार्य नदी करती है?
(a) अपरदन
(b) परिवहन
(c) निक्षेपण
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी।

30. 1608 ई. में प्रथम अंग्रेज़ी जहाज़ी बेड़ा किसके नेतृत्व में भारत पहुँचा था?
(a) डूप्ले
(b) रॉबर्ट क्लाइव
(c) कैप्टन हॉकिन्स
(d) चार्ल्स द्वितीय
उत्तर– कैप्टन हॉकिन्स।

31. इंग्लैण्ड में कानून बनाकर भारतीय कपड़े के आयात पर कब रोक लगाई गई?
(a) 1700 ई. में
(b) 1813 ई. में
(c) 1793 ई. में
(d) 1716 ई. में
उत्तर– 1700 ई. में।

32. अंग्रेज़ों के विरुद्ध 'संन्यासी विद्रोह' का उल्लेख किस पुस्तक में मिलता है?
(a) गीत गोविन्द
(b) आनन्द मठ
(c) कामायनी
(d) आइने अकबरी
उत्तर– आनन्द मठ।

33. "लोकतन्त्र जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है।" यह कथन इनमें से किसका है?
(a) अब्राहम लिंकन
(b) महात्मा गांधी
(c) पं. जवाहरलाल नेहरू
(d) कार्ल मार्क्स।
उत्तर– अब्राहम लिंकन।

34. पृथ्वी की बाहरी व ऊपरी पर्त को क्या कहते हैं?
(a) भूपर्पटी
(b) शैल
(c) जलमण्डल
(d) वायुमण्डल
उत्तर– भूपर्पटी।

35. नर्मदा नदी अपने मुहाने पर क्या बनाती है?
(a) ज्वारनदमुख
(b) वी-आकार की घाटी
(c) जलप्रपात
(d) गोखुर झील
उत्तर– ज्वारनदमुख।

36. भारत का प्रशासन, इंग्लैण्ड की महारानी को किस अधिनियम द्वारा सौंपा गया?
(a) 1858 के अधिनियम द्वारा
(b) 1861 के अधिनियम द्वारा
(c) 1865 के अधिनियम द्वारा
(d) 1876 के अधिनियम द्वारा
उत्तर– 1858 के अधिनियम द्वारा।

37. प्रथम नगर पालिका की स्थापना कब और कहाँ की गई थी?
(a) 1865 ई. में मद्रास में
(b) 1867 ई. में बंगाल में
(c) 1868 ई. में उत्तर प्रदेश में
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर– 1865 ई. में मद्रास में।

38. भारत के सचिवालय का प्रमुख क्या कहलाता था?
(a) भारत का सचिव
(b) वायसराय
(c) गवर्नर जनरल
(d) सचिव
उत्तर– भारत का सचिव।

39. वायसराय की सहायता के लिए ................... सदस्यों की परिषद् का गठन किया गया था।
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर– चार।

40. ब्रिटिश सरकार की आर्थिक नीतियाँ ............... के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई थीं।
(a) केवल भारत
(b) केवल इंग्लैण्ड
(c) भारत और इंग्लैण्ड दोनों
(d) सम्पूर्ण विश्व
उत्तर– केवल इंग्लैण्ड।

41. 1876 ई. में सिविल सेवा में भाग लेने की न्यूनतम आयु ........... कर दी गई थी।
(a) 15 वर्ष
(b) 18 वर्ष
(c) 19 वर्ष
(d) 21 वर्ष
उत्तर– 19 वर्ष।

42. सन् 1828 ई. में ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी?
(a) ईश्वरचन्द्र विद्या सागर
(b) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(c) राजा राममोहन राय
(d) केशवचन्द्र सेन
उत्तर– राजा राममोहन राय।

43. प्रार्थना समाज की स्थापना कब तथा किसने की थी?
(a) सन् 1867 ई. में महादेव गोविंद रानाडे ने
(b) सन् 1875 ई. में स्वामी दयानंद सरस्वती ने
(c) सन् 1897 ई. में स्वामी विवेकानन्द ने
(d) सन् 1882 ई. में मैडम ब्लवाट्सकी ने।
उत्तर– सन् 1867 ई. में महादेव गोविंद रानाडे ने।

44. 'मोहम्मडन एंग्लो ओरियंटल कॉलेज' की स्थापना किसने की थी?
(a) नवाब अब्दुल लतीफ ने
(b) शरीमतुल्लाह ने
(c) मुहम्मद इकबाल ने
(d) सर सैय्यद अहमद खाँ ने
उत्तर– सर सैय्यद अहमद खाँ ने।

45. 'वंदेमातरम्' गीत की रचना किसने की थी?
(a) रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने
(b) स्वामी विवेकानन्द ने
(c) बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने
(d) स्वामी दयानन्द सरस्वती ने
उत्तर– बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने।

46. सन् 1829 ई. में लॉर्ड विलियम बैंटिक के सहयोग से राजा राममोहन राय ने ......... के विरुद्ध कानून पास करवाया था।
(a) बाल विवाह
(b) सती प्रथा
(c) पर्दा प्रथा
(d) देवदासी प्रथा
उत्तर– सती प्रथा।

47. ज्योतिबा फुले ने ............. के उत्थान के लिये कार्य किये थे।
(a) बुजुर्गों
(b) दलितों
(c) गरीबों
(d) महिलाओं
उत्तर– दलितों।

48. .......... ने सत्यार्थ प्रकाश नामक अपना ग्रन्थ प्रकाशित किया था।
(a) लाल बहादुर शास्त्री
(b) स्वामी विवेकानन्द
(c) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(d) रवीन्द्र नाथ टैगोर
उत्तर– स्वामी दयानन्द सरस्वती।

49. रामकृष्ण मिशन की स्थापना ............. ने की थी।
(a) महात्मा गांधी
(b) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(c) स्वामी विवेकानन्द
(d) राजा राममोहन राय
उत्तर– स्वामी विवेकानन्द।

50. स्वामी विवेकानन्द का बचपन का नाम ............. था।
(a) नरेन्द्रनाथ
(b) मोहननाथ
(c) विवेकनाथ
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– नरेन्द्रनाथ।

अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज (प्राथमिक स्तर) से संबंधित वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें
1. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 100 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -1
2. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -2
3. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -3
4. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 75 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -4
5. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 25 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -5
6. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -6
7. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -7
8. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -8
9. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 50 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -9
10. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 4th व 5th के लिए 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -10
11. कक्षा 2 अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -11
12. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -12
13. कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 13
14. कक्षा 2 व 3 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 14
15. कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 15
16. प्राइमरी स्तर के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 16
17. प्राइमरी स्तर कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 17
18. प्राइमरी स्तर अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 18
19. प्राइमरी स्तर कक्षा 2 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 19
20. कक्षा 3 के लिए अंग्रेजी ओलंपियाड वैकल्पिक प्रश्न, भाग- 20
21. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -21
22. ग्रामर पार्ट प्राइमरी स्तर अंग्रेजी ओलंपियाड वैकल्पिक प्रश्न भाग -22
23. अंग्रेजी रीडर से ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -23
24. अंग्रेजी ओलंपियाड क्विज 30 वैकल्पिक प्रश्न, भाग -24

ओलम्पियाड क्विज हेतु विज्ञान विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 1
2. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 02
3. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 03
4. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 04
5. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 05
6. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 06
7. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 07
8. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 08
9. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 09
10. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 10
11. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 11
12. विज्ञान ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 12

माध्यमिक स्तर ओलम्पियाड क्विज हेतु अंग्रेजी विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. अंग्रेजी ओलंपियाड - माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8 कुल 100 प्रश्न, भाग -01
2. अंग्रेजी ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 25 प्रश्न हल सहित, भाग -02
3. अंग्रेजी ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 03
4. अंग्रेजी ओलंपियाड माध्यमिक स्तर 50 उत्तर सहित, भाग - 04

ओलम्पियाड क्विज हेतु हिन्दी विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. हिन्दी ओलंपियाड 110 प्रश्न कक्षा 6 से 8,भाग - 1
2. हिन्दी ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 25 प्रश्न, भाग - 2
3. हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) उत्तर सहित 25 प्रश्न, भाग - 3
4. हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) उत्तर सहित 25 प्रश्न, भाग - 4

ओलम्पियाड क्विज हेतु गणित विषय के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 हल सहित प्रश्न भाग - 1
2. गणित वैकल्पिक प्रश्न ओलम्पियाड क्विज (माध्यमिक स्तर) उत्तर सहित 50 प्रश्न, भाग - 2
3. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) प्रश्न, भाग - 3
4. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 25 प्रश्न, भाग - 4
5. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 25 प्रश्न, भाग - 5
6. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 06
7. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 07
8. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 08
9. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 09
10. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) 50 प्रश्न, भाग - 10

ओलम्पियाड क्विज हेतु सामान्य ज्ञान के वैकल्पिक प्रश्नों का अध्ययन करें।
1. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 112 प्रश्न (हल सहित), भाग - 1
2. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 2
3. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 3
4. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 4
5. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 50 प्रश्न (हल सहित), भाग - 5

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
edudurga.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
Comments

POST YOUR COMMENT

Recent Posts

1st अप्रैल 2024 को विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियाँ | New session school activities.

Solved Model Question Paper | ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study | हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024

Subcribe